Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (26) AMIT SHAH (32) astrology (92) Astrology news (23) Bihar News (35) Bihar Politics (49) BJP (75) Bollywood (36) Bollywood News (25) breaking news (32) congress (45) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (42) Delhi Police (23) Delhi Weather (25) donald trump (49) Election Commission (26) horoscope (98) horoscope today (42) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (41) Narendra modi (92) operation sindoor (33) PM Modi (103) rahul gandhi (39) Rashifal (91) supreme court (25) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (35) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (27) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Oman Gulf Attack: ओमान की खाड़ी में दर्दनाक हादसा, अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत
खबर आज की खास

Oman Gulf Attack: ओमान की खाड़ी में दर्दनाक हादसा, अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत

Aparna PanwarBy Aparna Panwar11/06/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Oman Gulf Attack: ओमान की खाड़ी में दर्दनाक हादसा
Oman Gulf Attack: ओमान की खाड़ी में दर्दनाक हादसा

Oman Gulf Attack: ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी सैन्य हमले में लापता तीन भारतीय नाविकों के शव बरामद होने से पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी सेटेबेलो को अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया। हमले के बाद तीन भारतीय नाविक लापता हो गए थे, जिनके शव अब बरामद कर लिए गए हैं।

तीन भारतीय नाविकों की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और चीफ इंजीनियर पटनाला सुरेश के रूप में हुई है। दरअसल पहले सुरेश को लापता माना जा रहा था, लेकिन बाद में उनका शव भी बरामद कर लिया गया।

शिवानंद चौरसिया उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी थे। इस घटना ने उनके परिवार समेत पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।

सर्बानंद सोनोवाल ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जहाज से बचाए गए भारतीय चालक दल के सदस्यों की जल्द से जल्द भारत वापसी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मृत नाविकों के पार्थिव शरीरों को उनके परिवारों तक पहुंचाने और अंतिम संस्कार के लिए शीघ्र भारत लाने की प्रक्रिया भी तेज करने को कहा गया है।

भारत ने अमेरिका के खिलाफ दर्ज कराया विरोध

बता दें की इस घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। जिसमें नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के उप मिशन प्रमुख को तलब कर भारत ने अपना विरोध दर्ज कराया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कारोबारी जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना चिंता का विषय है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की है। हालांकि अपने शुरुआती बयान में विदेश मंत्रालय ने अमेरिका का नाम नहीं लिया था, लेकिन बाद में भारत ने इस कार्रवाई पर स्पष्ट आपत्ति जताई।

अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत
अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत

क्या है अमेरिकी सेना का दावा?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, तेल टैंकर सेटेबेलो ईरान से तेल लेकर जा रहा था और उसने अमेरिका द्वारा लागू नाकाबंदी का उल्लंघन किया था।

अमेरिकी सेना का दावा है कि जहाज को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन चालक दल ने निर्देशों का पालन नहीं किया। इसके बाद अमेरिकी विमान ने जहाज के इंजन को निशाना बनाकर सटीक हथियारों से हमला किया। अमेरिका ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है। हालांकि इस हमले में भारतीय नाविकों की मौत के बाद अमेरिका की कार्रवाई पर कई सवाल उठ रहे हैं।

21 भारतीय नाविकों को बचाया गया

सेटेबेलो जहाज पर कुल 21 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। राहत और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय दूतावास लगातार ओमानी प्रशासन के संपर्क में रहा और खोज अभियान की निगरानी करता रहा। इसी अभियान के दौरान तीनों भारतीयों के शव बरामद किए गए।

दो दिन पहले भी हुआ था हमला

यह घटना ऐसे समय हुई है जब दो दिन पहले ही अमेरिकी सेना ने एक अन्य तेल टैंकर एमटी मैरीवेक्स को निशाना बनाया था। बता दें की उस जहाज पर मौजूद 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। अमेरिकी प्रशासन पहले ही उस जहाज पर प्रतिबंध लगा चुका था। वहीं, लगातार दो जहाजों पर कार्रवाई ने खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।

समुद्री व्यापार पर बढ़ता खतरा

समुद्री निगरानी एजेंसियों के अनुसार, सेटेबेलो हाल के दिनों में ओमान के दुक्म बंदरगाह के आसपास मौजूद कई जहाजों में शामिल था।

ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने भी पहले अलर्ट जारी कर बताया था कि ओमान के सोहर तट के पास एक टैंकर में आग लगने की घटना हुई है और चालक दल को निकालने का अभियान चलाया जा रहा है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव का असर वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति पर पड़ सकता है।

ईरान-अमेरिका तनाव बना बड़ी वजह

ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की जड़ अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव है।

अमेरिका ने अप्रैल से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू की थी। दूसरी ओर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर नियंत्रण बढ़ा दिया था। इसी कारण खाड़ी क्षेत्र में कई बार तनावपूर्ण स्थिति पैदा हुई और कई जहाजों की गतिविधियां निगरानी में आ गईं।

भारत ने उठाई नाविकों की सुरक्षा की मांग

भारत ने स्पष्ट कहा है कि समुद्री मार्गों पर काम करने वाले नागरिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने और व्यापारिक जहाजों को सैन्य संघर्ष से दूर रखने की अपील की है। भारत ने यह भी कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष का असर हजारों भारतीय नाविकों और व्यापारिक हितों पर पड़ सकता है, इसलिए सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए।

बढ़ी बड़े सैन्य टकराव की आशंका

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच विशेषज्ञों को आशंका है कि आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं।

ईरान और अमेरिका के बीच अविश्वास लगातार बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच कई बार युद्धविराम और बातचीत की कोशिशें हुई हैं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। ऐसे माहौल में ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों की मौत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समुद्री सुरक्षा, व्यापारिक जहाजों की रक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: TMC Crisis Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया बड़ा राजनीतिक संदेश, PM मोदी को बताया दोस्त और ममता को संकट का साथी, आखिर क्या है प्लान?

Indian Sailors Maritime Security MT Setebelo Oil Tanker Attack Oman Gulf Oman Gulf Attack US Military Attack
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

IndiGo Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में लगी आग

IndiGo Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में लगी आग, यात्रियों ने सुनाई खौफनाक आपबीती, जानें क्या कुछ कहा

11/10/2026
Manipur Violence: मणिपुर में कुकी-नागा टकराव से बिगड़े हालात

Manipur Violence: मणिपुर में कुकी-नागा टकराव से बिगड़े हालात, 9 लोगों की मौत और 14 घर जलाए गए, जानें मामला

10/10/2026
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: राहुल गांधी की मोदी सरकार को खुली चुनौती, बोले- ‘जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे…’

10/10/2026
News
IND vs WI 3rd T20: भारत की शानदार जीत

IND vs WI 3rd T20: भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

11/10/2026
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

Abhishek Sharma T20I Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

11/10/2026
IndiGo Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में लगी आग

IndiGo Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में लगी आग, यात्रियों ने सुनाई खौफनाक आपबीती, जानें क्या कुछ कहा

11/10/2026
Delhi News: रिहाई के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान

Delhi News: रिहाई के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान, कहा- बॉन्ड नहीं किया साइन, जारी रहेगा विरोध

11/10/2026
Delhi Protest News: कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन

Delhi Protest News: कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा समेत कई लोगों को किया हिरासत

11/10/2026
Uttar Pradesh News: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा

Uttar Pradesh News: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच चले जूते

11/10/2026
CJP Protest News: जंतर-मंतर पर फिर जुटेगी सीजेपी

CJP Protest News: जंतर-मंतर पर फिर जुटेगी सीजेपी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

10/10/2026
Manipur Violence: मणिपुर में कुकी-नागा टकराव से बिगड़े हालात

Manipur Violence: मणिपुर में कुकी-नागा टकराव से बिगड़े हालात, 9 लोगों की मौत और 14 घर जलाए गए, जानें मामला

10/10/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.