Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (23) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (20) astrology (89) Astrology news (23) Bihar News (18) Bihar Politics (40) BJP (52) Bollywood (36) Bollywood News (21) breaking news (30) congress (25) cricket news (30) daily horoscope (127) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (17) Delhi Pollution (17) donald trump (41) horoscope (96) horoscope today (37) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (20) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (32) Narendra modi (51) operation sindoor (32) pakistan (18) PM Modi (60) rahul gandhi (20) Rashifal (86) tmc (26) top news (73) uttar pradesh news (18) vedic astrology (39) viral video (23) West Bengal Politics (28) Yogi Adityanath (18) zodiac signs (78)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Saket Building Collapse: साकेत इमारत हादसे के बाद MCD में बड़ी कार्रवाई, जेई और एई सस्पेंड, 5 लोगों की मौत
दिल्ली

Saket Building Collapse: साकेत इमारत हादसे के बाद MCD में बड़ी कार्रवाई, जेई और एई सस्पेंड, 5 लोगों की मौत

Aparna PanwarBy Aparna Panwar31/05/20265 Mins Read
Saket Building Collapse: साकेत इमारत हादसे के बाद MCD में बड़ी कार्रवाई
Saket Building Collapse: साकेत इमारत हादसे के बाद MCD में बड़ी कार्रवाई

Saket Building Collapse: दिल्ली के साउथ इलाके में स्थित साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। बताया जा रहा है की पांच मंजिला इमारत गिरने की इस घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को निलंबित कर दिया है।

पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिरी

मिली जानकारी के अनुसार, साकेत मेट्रो स्टेशन के निकट सैदुलअजाइब इलाके में स्थित एक पांच मंजिला इमारत शनिवार शाम अचानक ढह गई। बता दें की हादसे के समय ग्राउंड फ्लोर पर कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर निर्माण कार्य जारी था। इमारत में पीजी, ऑफिस, कैफे और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी चल रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत गिरने के समय वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब 70 से 80 लोग आसपास मौजूद थे, जिनमें कई विदेशी छात्र और मेडिकल अभ्यर्थी भी शामिल थे।

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स और NEET-PG अभ्यर्थी प्रभावित

इस हादसे में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMG) और NEET-PG की तैयारी कर रहे कई युवा डॉक्टर प्रभावित हुए हैं। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जसवंत ने बताया कि राहत एवं बचाव दल ने अब तक 9 से 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। जिसमें उन्होंने कहा कि इस घटना से मेडिकल समुदाय में गहरा दुख और चिंता का माहौल है। कई युवा डॉक्टर, जो अपने भविष्य को संवारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, इस हादसे की चपेट में आ गए।

पांच लोगों की मौत की पुष्टि

एम्स और सफदरजंग अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जिसमें सभी मृतकों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।

एम्स अस्पताल में कुल 11 घायल पहुंचाए गए थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों में से तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पांच मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। वहीं, मदन मोहन मालवीय अस्पताल से रेफर किए गए एक मरीज को सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य मृतक की भी पुष्टि अस्पताल प्रशासन ने की है।

राहत और बचाव अभियान जारी

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। ऐसे में प्रशासन का कहना है कि मलबे में अभी भी एक या दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों और प्रभावित परिवारों ने आरोप लगाया है कि बचाव कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है। उनका कहना है कि भारी मशीनों और क्रेन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ।

Saket Building Collapse: 5 लोगों की मौत
Saket Building Collapse: 5 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और मामले की जांच के आदेश दिए। जिसमें उन्होंने सभी अवैध और बिना अनुमति निर्मित इमारतों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में MCD के जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सरकार का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले अन्य अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

15 साल पुरानी इमारत पर उठे सवाल

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह इमारत करीब 15 वर्ष पहले लगभग 400 वर्ग गज क्षेत्र में दो मंजिला भवन के रूप में बनाई गई थी। बाद में धीरे-धीरे अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण किया गया। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पांचवीं मंजिल के ऊपर एक और तल बनाने का काम चल रहा था। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और निर्माण मानकों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। इमारत का मालिक कर्मवीर जेलर नामक व्यक्ति बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां भवन निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल

हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास के लोग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई इमारतों में नियमों के विपरीत अतिरिक्त निर्माण किया गया है, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रभावित परिवारों और छात्रों में भी भारी नाराजगी है। कई अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

बता दें की घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने खास ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इसके जरिए एंबुलेंस को बिना किसी बाधा के अस्पतालों तक पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान पूरी गंभीरता के साथ जारी है और मलबे में फंसे हर व्यक्ति को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

जांच रिपोर्ट का इंतजार

जानकारी के लिए बता दें की फिलहाल इस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। शुरुआती संकेत अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर इशारा कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

साकेत इमारत हादसे ने एक बार फिर राजधानी दिल्ली में अवैध निर्माण और भवन सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, शुभेंदु सरकार में दिखेंगे नए चेहरे

BreakingNews DelhiBuildingCollapse DelhiNews MCD Saket Building Collapse SaketNews SouthDelhi
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Manish Gupta was found near Meena's body.

New Delhi: ‘नकारात्मक ऊर्जा’ के शक में खौफनाक वारदात, डॉक्टर ने घरेलू सहायिका की ले ली जान

20/06/2026
दिल्ली में आधी रात को एनकाउंटर

Delhi Encounter: आधी रात में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, राशिद हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

18/06/2026
दिल्ली में झमाझम बारिश

Delhi Today Weather: बारिश ने बदला दिल्ली का मिजाज, IMD ने अगले 5 दिनों के लिए जारी किया अपडेट

16/06/2026
News
Parbhani Temple Accident: महाराष्ट्र के परभणी मंदिर में दर्दनाक हादसा

Parbhani Temple Accident: महाराष्ट्र के परभणी मंदिर में दर्दनाक हादसा, कीर्तन के बीच गिरी छत, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

20/06/2026
Amit Shah Maharashtra News: महाराष्ट्र में बदली सियासत की तस्वीर

Amit Shah Maharashtra News: महाराष्ट्र में बदली सियासत की तस्वीर, शाह ने कहा- गुट नहीं, अब सिर्फ शिंदे की शिवसेना

20/06/2026
Trump New Plane: ट्रंप ने लॉन्च किया नया एयरफोर्स वन

Trump New Plane: ट्रंप ने लॉन्च किया नया एयरफोर्स वन, लग्जरी और सुरक्षा में सब पर भारी, जानें खासियत

20/06/2026
पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

PM Modi: पूर्व से पूर्वोत्तर तक पीएम मोदी का दौरा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

20/06/2026
जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार

West Bengal News: पथराव मामले में बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रही जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार

20/06/2026
Manish Gupta was found near Meena's body.

New Delhi: ‘नकारात्मक ऊर्जा’ के शक में खौफनाक वारदात, डॉक्टर ने घरेलू सहायिका की ले ली जान

20/06/2026
US Iran Deal Pakistan Mediation: ट्रंप ने की मोदी की तारीफ और पाकिस्तान की बेइज्‍जती

US Iran Deal Pakistan Mediation: ट्रंप ने की मोदी की तारीफ और पाकिस्तान की बेइज्‍जती, ईरान डील पर नई बहस शुरू

19/06/2026
Israel Hezbollah War: इजरायल-हिज्बुल्लाह में फिर भड़की जंग

Israel Hezbollah War: इजरायल-हिज्बुल्लाह में फिर भड़की जंग, 4 सैनिक समेत 18 लोगों की मौत

19/06/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.