Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (29) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (30) Bihar Politics (49) BJP (66) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (34) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (26) Delhi Weather (21) donald trump (47) horoscope (98) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (29) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (37) Narendra modi (77) operation sindoor (33) PM Modi (85) rahul gandhi (28) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (31) top news (73) uttar pradesh news (24) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक, 100 मंजिला टावर और 40 लाख नए फ्लैट से बदलेगा शहर, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान?
दिल्ली

Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक, 100 मंजिला टावर और 40 लाख नए फ्लैट से बदलेगा शहर, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान?

Aparna PanwarBy Aparna Panwar21/08/20264 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक
Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक

Delhi Master Plan 2047: राजधानी दिल्ली की तस्वीरें अब आने वाले सालों में बदलती नजर आ सकती हैं। दिल्ली मास्टर प्लान 2047 में साफ़-सुधरे ईंधन, बेहतर कनेक्टिविटी वाली और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की बड़ी योजना तैयार की गई है। दरअसल, इस प्लान में 100 मंजिल से ज्यादा ऊंची इमारतों, करीब 40 लाख नए घरों, लगभग 695 किलोमीटर लंबे मेट्रो नेटवर्क (Metro Network) और बेहतर पैदल यात्री सुविधाओं को भी इसमें शामिल किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार का मास्टर प्लान (Delhi Government’s Master Plan) में दिल्ली के ट्रैफिक, प्रदूषण, आवास, पार्किंग और सार्वजनिक परिवहन जैसी बड़ी समस्याओं को तकनीक की मदद से हल करने पर जोर दिया गया है, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल ट्रैफिक और पार्किंग मैनेजमेंट (Parking Management) में करने की भी योजना है।

दिल्ली की स्काईलाइन में दिखेंगी गगनचुंबी इमारतें

मास्टर प्लान 2047 की सबसे खास बात दिल्ली में ऊंची इमारतों को बढ़ावा देने का प्रस्ताव है। वहीं कुछ क्षेत्रों में 100 मंजिल से अधिक ऊंची इमारतों को विकसित किया जा सकेगा। इन्हें शहर की पहचान मजबूत करने वाली ‘लैंडमार्क बिल्डिंग’ के रूप में विकसित करने की बात कही गई है। हालांकि, इन इमारतों का निर्माण हर इलाके में नहीं किया जा सकेगा। ऐतिहासिक स्थलों, हेरिटेज इलाकों, लैंडमार्क, व्यू कॉरिडोर और महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। लुटियंस बंगला जोन, सिविल लाइंस बंगला क्षेत्र, कनॉट प्लेस और उसके विस्तार, यमुना के बाढ़ क्षेत्र और रिज जैसे इलाकों में विशेष नियम लागू रहेंगे।

बता दें ऊंची इमारतों के ग्राउंड फ्लोर पर ज्यादा खुली जगह रखने पर जोर दिया गया है। यहां पब्लिक प्लाजा, हरित क्षेत्र, पैदल रास्ते और सामुदायिक सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी।

40 लाख नए घर बनाने का लक्ष्य

दिल्ली की बढ़ती आबादी को देखते हुए मास्टर प्लान में बड़े स्तर पर आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अनुसार आने वाले दो दशकों में करीब 40 लाख हाउसिंग यूनिट्स विकसित किए जाने का प्रस्ताव है।

इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती आबादी की आवास जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ शहर के बेतरतीब विस्तार को रोकना है। योजना में कॉम्पैक्ट अर्बन डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है, ताकि उपलब्ध जमीन का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके।

695 किलोमीटर तक बढ़ेगा मेट्रो नेटवर्क

दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की योजना बनाई गई है। मास्टर प्लान के तहत 2047 तक दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को करीब 695 किलोमीटर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन, ISBT, बस टर्मिनल, मेट्रो और RRTS स्टेशनों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है। आनंद विहार, सराय काले खां और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख स्थानों पर मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब विकसित करने का प्रस्ताव है।

दिल्ली का नया मास्टर प्लान
दिल्ली का नया मास्टर प्लान

एयर टैक्सी से लेकर वाटरवे तक की योजना

मास्टर प्लान में भविष्य की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए कई नए विकल्पों पर भी जोर दिया गया है। पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के तौर पर एयर टैक्सी और एयर पॉड जैसी तकनीकों का प्रस्ताव रखा गया है।

इसके अलावा यमुना, साहिबी नदी यानी नजफगढ़ ड्रेन और अन्य नहरों में इनलैंड वॉटरवे विकसित करने की संभावना भी जताई गई है। इसका उद्देश्य परिवहन के नए विकल्प तैयार करने के साथ-साथ सड़क यातायात पर दबाव कम करना है।

दिल्ली में बनेगा ‘राइट टू वॉक’ नेटवर्क

मास्टर प्लान 2047 में पैदल चलने वालों के लिए विशेष नेटवर्क बनाने पर भी जोर दिया गया है। पूरे शहर में सुरक्षित, छायादार, लगातार और सभी लोगों के लिए सुविधाजनक पैदल रास्ते विकसित करने की योजना है।

व्यस्त बाजारों, हेरिटेज क्षेत्रों और 24 घंटे सक्रिय रहने वाले इलाकों को ‘एक्टिव ट्रैवल एरिया’ के रूप में विकसित किया जा सकता है। ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों को केवल पैदल यात्रियों या गैर-मोटर चालित परिवहन के लिए आरक्षित करने का विकल्प भी रखा गया है।

सड़कों पर मिलेंगी कई सुविधाएं

नई सड़कों के किनारे मल्टी-यूटिलिटी जोन विकसित किए जाएंगे। इनमें बैठने की जगह, सार्वजनिक शौचालय, पीने का पानी, कूड़ेदान, स्ट्रीट वेंडर, कियोस्क, बच्चों की देखभाल के लिए सुविधाएं, साइकिल शेयरिंग और पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं शामिल हो सकती हैं।

योजना में साफ-सुथरे ईंधन और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की बात भी कही गई है। कुल मिलाकर मास्टर प्लान 2047 का लक्ष्य दिल्ली को ज्यादा व्यवस्थित, कनेक्टेड, हरित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है।

ये भी पढ़ें: ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए नया AI मोड लॉन्च, अब पैरेंट्स के हाथ में होगा सेफ्टी कंट्रोल, जानें इसके फीचर्स

Delhi Delhi Development Delhi Master Plan 2047 Delhi Metro Delhi News Urban Development
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार का अस्पताल में हुआ निधन

Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार का अस्पताल में हुआ निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

20/08/2026
Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन

Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

18/08/2026
Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख

Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख, सीएम पद छोड़ने पर दिया जवाब

17/08/2026
News
Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक

Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक, 100 मंजिला टावर और 40 लाख नए फ्लैट से बदलेगा शहर, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान?

21/08/2026
ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए नया AI मोड लॉन्च

ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए नया AI मोड लॉन्च, अब पैरेंट्स के हाथ में होगा सेफ्टी कंट्रोल, जानें इसके फीचर्स

20/08/2026
Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार का अस्पताल में हुआ निधन

Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार का अस्पताल में हुआ निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

20/08/2026
Vande Mataram Controversy: ‘वंदे मातरम्’ गीत के दो ही छंद गाने का फैसला पर भड़के अमित शाह

Vande Mataram Controversy: ‘वंदे मातरम्’ गीत के दो ही छंद गाने का फैसला पर भड़के अमित शाह, कहा- कांग्रेस का तुष्टिकरण नहीं चलेगा

20/08/2026
Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन

Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

18/08/2026
Maharashtra News: वंदे मातरम की जगह बजता रहा लता मंगेशकर का गीत

Maharashtra News: वंदे मातरम की जगह बजता रहा लता मंगेशकर का गीत, एकनाथ शिंदे ने सभा से मांगी माफी

18/08/2026
BJP New Team 2026: भाजपा के संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल

BJP New Team 2026: भाजपा के संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल, तावड़े को UP और पूनिया को पंजाब की कमान सौंपी

18/08/2026
Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत, कारोबार के लिए 2.10 लाख तक देगी सरकार

18/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.