Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (26) AMIT SHAH (32) astrology (92) Astrology news (23) Bihar News (35) Bihar Politics (49) BJP (76) Bollywood (36) Bollywood News (25) breaking news (32) congress (46) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (42) Delhi Police (23) Delhi Weather (25) donald trump (49) Election Commission (26) horoscope (98) horoscope today (42) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (41) Narendra modi (92) operation sindoor (33) PM Modi (103) rahul gandhi (39) Rashifal (91) supreme court (25) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (35) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (27) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज, जानें वजह
महाराष्ट्र

उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज, जानें वजह

उद्धव ठाकरे: Uddhav Thackeray और Devendra Fadnavis की देर रात मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। ऐसे में इस बैठक के पीछे की वजह क्या है, क्या बदलेंगे सियासी समीकरण। आइए जानते हैं यहां पूरा मामला
Aparna PanwarBy Aparna Panwar25/04/2026Updated:25/04/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात
उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात

उद्धव ठाकरे: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई देर रात मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ बंगले में हुई है। जिसमें खास बात यह है कि यह बैठक रात करीब 2 बजे हुई, जिसने इस पूरे घटनाक्रम को और भी रहस्यमय बना दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, उद्धव ठाकरे अचानक वर्षा बंगले पहुंचे और मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात का एजेंडा क्या था, इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक एक्सपर्ट्स और आम लोग दोनों ही यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि दोनों नेता आधी रात को मिले।

विधान परिषद चुनाव से पहले बढ़ी सरगर्मी

बता दें कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव नजदीक हैं। वहीं, चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के चयन में जुटी हैं। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में भी इस बात को लेकर असमंजस बना हुआ है कि आखिर किसे विधान परिषद भेजा जाए। चर्चा यह भी है कि उद्धव ठाकरे खुद इस सीट के दावेदार हो सकते हैं।

क्या उद्धव ठाकरे चुनाव लड़ेंगे?

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि उद्धव ठाकरे विधानसभा चुनाव की बजाय विधान परिषद के जरिए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। अब अगर ऐसा होता है तो यह महाविकास अघाड़ी के अंदर समीकरण बदल सकता है, क्योंकि सीमित सीटों के चलते उम्मीदवार चयन आसान नहीं होगा। इसके अलावा, अगर सीट को लेकर विवाद होता है तो इसका फायदा विरोधी गठबंधन उठा सकता है।

क्यों खास है यह मुलाकात?

उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच पिछले कुछ सालों में रिश्ते काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। 2019 में जब शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन टूटा था, तब उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाई थी। यह बीजेपी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका था। हालांकि, बाद में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदले और सत्ता समीकरण पूरी तरह बदल गए।

पुराने मतभेद, नई बातचीत?

दरअसल दोनों नेताओं के बीच भले ही राजनीतिक मतभेद रहे हों, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर बातचीत की गुंजाइश हमेशा बनी रही है।हाल ही में एक कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने एक साथ मंच साझा किया था और कविता पाठ भी किया था। इस दौरान दोनों के बीच आपसी सम्मान देखने को मिला था। अब देर रात की यह मुलाकात इसी बात की ओर इशारा करती है कि राजनीति में संवाद के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं होते।

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज
क्या बदल सकता है राजनीतिक समीकरण?

महाराष्ट्र की राजनीति में इस मुलाकात के बाद कई संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं। उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच बातचीत अगर आगे बढ़ती है, तो यह नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म दे सकती है। माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे विधान परिषद के जरिए सक्रिय राजनीति में नई भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, महाविकास अघाड़ी के भीतर सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर बदलाव संभव है। हालांकि, यह भी संभव है कि यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात हो। फिलहाल स्थिति अस्पष्ट है, लेकिन इसने सियासी माहौल को गरमा दिया है।

बीजेपी के लिए क्या मायने?

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि BJP के लिए उद्धव ठाकरे का सक्रिय राजनीति में रहना रणनीतिक रूप से फायदेमंद हो सकता है। इससे एकनाथ शिंदे गुट की राजनीति पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में फडणवीस और ठाकरे की मुलाकात को एक बड़े राजनीतिक खेल का हिस्सा माना जा रहा है।

जनता और कार्यकर्ताओं में चर्चा तेज

अब ऐसे में इस खबर के सामने आते ही आम जनता और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात को लेकर कोई इसे बड़ी राजनीतिक रणनीति मान रहा है, तो कुछ लोग इसे भविष्य में संभावित गठबंधन का संकेत बता रहे हैं। फिलहाल, स्पष्ट जानकारी के अभाव में अटकलों का दौर जारी है और हर कोई इसके असली मायने जानने को उत्सुक है।

आधिकारिक बयान का इंतजार

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की इस मुलाकात के पीछे असली वजह क्या है। जब तक दोनों नेताओं या उनकी पार्टियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक यह मामला अटकलों तक ही सीमित रहेगा। फिलहाल राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं और हर कोई इस मुलाकात के असली मायने जानने का इंतजार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar Daughter Case: ऑनलाइन गेमिंग के दौरान अश्लील फोटो मांगने वाला गिरफ्तार, साइबर मामले पर सख्त एक्शन

Devendra Fadnavis Maharashtra Politics Shiv Sena UBT Uddhav Thackeray उद्धव ठाकरे
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- ‘तीन दिन नहीं, 3 महीने जेल भेजो’, आंदोलन होकर रहेगा

01/10/2026
IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी मद्रास ने भी तोड़ी चुप्पी

IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी मद्रास ने भी तोड़ी चुप्पी, प्रोफेसर डूला के समर्थन में आए छात्र-फैकल्टी

22/09/2026
PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक

PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक, PMO की फर्जी ID और बंदूक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

08/09/2026
News
UPI Charges Update 2026: खुशखबरी! NPCI ने MDR पर दिया बड़ा अपडेट

UPI Charges Update 2026: खुशखबरी! NPCI ने MDR पर दिया बड़ा अपडेट, दिवाली तक नहीं लगेगा कोई चार्ज

13/10/2026
Gujarat News: गांधीनगर नगर निगम चुना में बीजेपी की हुई शानदार जीत

Gujarat News: गांधीनगर नगर निगम चुना में बीजेपी की हुई शानदार जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं, कांग्रेस 5 पर सिमटी

13/10/2026
IND vs WI 3rd T20: भारत की शानदार जीत

IND vs WI 3rd T20: भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

11/10/2026
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

Abhishek Sharma T20I Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

11/10/2026
IndiGo Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में लगी आग

IndiGo Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में लगी आग, यात्रियों ने सुनाई खौफनाक आपबीती, जानें क्या कुछ कहा

11/10/2026
Delhi News: रिहाई के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान

Delhi News: रिहाई के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान, कहा- बॉन्ड नहीं किया साइन, जारी रहेगा विरोध

11/10/2026
Delhi Protest News: कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन

Delhi Protest News: कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा समेत कई लोगों को किया हिरासत

11/10/2026
Uttar Pradesh News: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा

Uttar Pradesh News: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच चले जूते

11/10/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.