Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (26) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (29) Bihar Politics (49) BJP (62) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (28) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (22) Delhi Weather (21) donald trump (47) horoscope (97) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (19) mamata banerjee (37) Narendra modi (75) operation sindoor (33) PM Modi (79) rahul gandhi (23) Rashifal (88) supreme court (19) tmc (31) top news (73) uttar pradesh news (23) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Assembly By-Election 2026: बिहार की बांकीपुर समेत MP और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल
बिहार

Assembly By-Election 2026: बिहार की बांकीपुर समेत MP और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Aparna PanwarBy Aparna Panwar02/07/20264 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Assembly By-Election 2026: बिहार की बांकीपुर समेत MP और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान
Assembly By-Election 2026: बिहार की बांकीपुर समेत MP और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

Assembly By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अगस्त 2026 को मतगणना होगी। जिसमें पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें की इन उपचुनावों में सबसे ज्यादा नजरें मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर रहेंगी, जहां मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। वहीं बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मांजलपुर सीट पर भी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

6 जुलाई से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव की ऑफिशियल नोटिफिकेशन 6 जुलाई को जारी होगी। इसी दिन से उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में अंतिम उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

उपचुनाव का पूरा शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी होगी: 6 जुलाई 2026
  • नामांकन की अंतिम तारीख: 13 जुलाई 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 14 जुलाई 2026
  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 16 जुलाई 2026
  • मतदान: 30 जुलाई 2026
  • मतगणना: 3 अगस्त 2026
  • पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त: 4 अगस्त 2026

क्यों खाली हुईं तीनों विधानसभा सीटें?

तीनों राज्यों में अलग-अलग कारणों से विधानसभा सीटें खाली हुई हैं, जिसके चलते उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

बिहार की बांकीपुर सीट

बिहार की 182-बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई। अब इस सीट पर नया विधायक चुनने के लिए मतदान कराया जाएगा।

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल
चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल
मध्य प्रदेश की दतिया सीट

मध्य प्रदेश की 22-दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई। उन्हें एक मामले में दो वर्ष से अधिक की सजा मिलने के कारण विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो गई थी। इसी वजह से यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

गुजरात की मांजलपुर सीट

गुजरात की 145-मांजलपुर विधानसभा सीट विधायक योगेशभाई नारायणदास पटेल के निधन के कारण रिक्त हुई है। इस सीट पर भी 30 जुलाई को मतदान होगा।

दतिया सीट पर रहेगा सबसे ज्यादा मुकाबला

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट की हो रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह चुनाव राज्य की राजनीति के लिहाज से काफी अहम साबित हो सकता है।

बीजेपी की ओर से पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। नरोत्तम मिश्रा पिछले विधानसभा चुनाव में इसी सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती के खिलाफ चुनाव हार गए थे। ऐसे में अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो यह मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है। वहीं कांग्रेस भी इस सीट को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाने की तैयारी में है। दोनों प्रमुख दलों की रणनीति पर राजनीतिक विश्लेषकों की नजर बनी हुई है।

चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी

निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और चुनाव आचार संहिता भी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

आयोग का कहना है कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

राजनीतिक दलों ने शुरू की तैयारी

उपचुनाव की घोषणा के बाद बीजेपी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की संभावना है।

बिहार की बांकीपुर सीट, मध्य प्रदेश की दतिया सीट और गुजरात की मांजलपुर सीट पर चुनाव प्रचार आने वाले दिनों में तेज होने की उम्मीद है। स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय राजनीति भी इन उपचुनावों में अहम भूमिका निभा सकती है।

उपचुनाव क्यों हैं महत्वपूर्ण?

बता दें केवल तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, लेकिन इनके राजनीतिक मायने काफी बड़े हैं। खासकर मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर होने वाला मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न माना जा रहा है। वहीं बिहार और गुजरात में भी इन चुनावों के नतीजे राजनीतिक दलों के संगठन और जनाधार की परीक्षा माने जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर दान केस में चंपत राय की बढ़ीं मुश्किलें, अयोध्या बार एसोसिएशन ने FIR दर्ज करने की उठाई मांग

Assembly By-Election 2026 Bankipur Assembly Seat Bankipur Bypoll Bihar By-Election Bihar Politics Madhya Pradesh By-Election
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Bankipur By Election Result: बिहार विधान उपचुनाव में बीजेपी को लगा बड़ा झटका

Bankipur By Election Result: बिहार विधान उपचुनाव में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, बांकीपुर में जन सुराज की शानदार जीत

03/08/2026
भरत तिवारी

Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

31/07/2026
NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का आदेश दिया था

Bihar Paper Leak: बिहार में पेपर लीक पर सख्त वार, मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए बने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट

29/07/2026
News
हरिद्वार में कांवरियों का सैलाब

Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार में टूटा कांवड़ यात्रा का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल

11/08/2026

Mumbai BRICS Conclave: मुंबई में आज से जुटेंगे ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि, वैश्विक सहयोग पर होगा मंथन

11/08/2026
Paper Leak Case: पेपर लीक पर ED का बड़ा एक्शन

Paper Leak Case: पेपर लीक पर ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों की FIRs टेकओवर जांच शुरू

10/08/2026
Jharkhand Students Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षा विवाद गहराया

Jharkhand Students Protest: झारखंड छात्रों के प्रदर्शन के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन को किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

10/08/2026

AR Rahman: ए.आर. रहमान के बेटे आमीन की कार का हुआ एक्सीडेंट,निजी अस्पताल में हुआ इलाज, जानें पूरा मामला

10/08/2026
Delhi Students Lathicharge: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर संसद में जवाब देंगे अमित शाह

Delhi Students Lathicharge: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर संसद में जवाब देंगे अमित शाह, जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान

10/08/2026

Jharkhand Students Protest: आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, प्रशासन अलर्ट, इलाके में हुई धारा 163 लागू

10/08/2026
सावन का दूसरा सोमवार आज

Sawan Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

10/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.