Dhurandhar 2 OTT release: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Dhurandhar 2: The Revenge’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है और अब दर्शकों की नजरें इसकी OTT रिलीज पर टिकी हुई हैं. जिन लोगों ने यह फिल्म थिएटर में मिस कर दी, वे अब इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की शानदार कमाई और लगातार मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के कारण इसकी OTT रिलीज को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं. हालांकि अब इस बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.…
Author: admin
Nitish Kumar News: बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से जो अटकलें और चर्चाएं चल रही थीं, अब उन पर विराम लगता नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री पद और नेतृत्व को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ था, वह अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू की ओर से आए एक बड़े बयान ने पूरे सियासी परिदृश्य को स्पष्ट कर दिया है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ शब्दों में कहा है कि बिहार में अब नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के हाथ में होगा. उनके इस बयान को राज्य की राजनीति…
Assam Election LIVE Updates: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है और राज्यभर में लोकतंत्र का महापर्व पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है. सुबह 7 बजे से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक लगभग 18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. खास बात यह है कि कई इलाकों में तेज बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है और मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. यह चुनाव न सिर्फ असम के लिए, बल्कि पूरे देश की…
RR vs MI IPL Match: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और हर मैच के साथ मुकाबले और भी दिलचस्प होते जा रहे हैं. इस सीजन का 13वां मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थीं. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. वहीं,…
अप्रैल का महीना आमतौर पर गर्मी की शुरुआत के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने पूरी तरह से अलग ही रुख अपना लिया है. देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया है. वहीं, दिल्ली जैसे शहरों में सुबह ठंड का एहसास हो रहा है, जो इस समय के हिसाब से असामान्य माना जाता है. पिछले 24 घंटों में भारत के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार,…
Salman Khan Support Rajpal Yadav: बॉलीवुड की दुनिया जितनी चमकदार दिखती है, उतनी ही संवेदनशील भी होती है. यहां एक छोटी सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है, और ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब एक अवॉर्ड शो के दौरान अभिनेता राजपाल यादव को लेकर की गई एक टिप्पणी ने विवाद का रूप ले लिया. इस घटना के बाद जहां कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी, वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान खुलकर राजपाल के समर्थन में सामने आए और उनका हौसला बढ़ाया. यह मामला सिर्फ एक मजाक या टिप्पणी का नहीं था, बल्कि यह इस…
Kal Ka Rashifal 8 April 2026: 8 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। इस दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि बुधवार को गणपति बप्पा की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद मिलता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी हर राशि के जीवन को प्रभावित करती है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं…
Meghalaya Board MBOSE SSLC Result 2026: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने कक्षा 10वीं यानी SSLC परीक्षा 2026 का रिजल्ट 7 अप्रैल को जारी कर दिया है। बता दें कि इस बार का रिजल्ट छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण और उत्साहजनक रहा है, क्योंकि कई विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खास तौर पर वांगाल लामा ने 585 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है और टॉपर बनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जानकारी के लिए बता दें कि रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया है।…
उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट का फैसला: उत्तर प्रदेश में Yogi Adityanath की सरकार ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के लाखों लोगों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। जानकारी के लिए बता दें कि आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर है। अब ऐसे में लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे इन कर्मियों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश में…
Gold Rate Today: Gold Rate Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है और आम लोगों को राहत मिली है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से दाम स्थिर बने हुए थे, लेकिन अब अचानक आई इस कमी ने खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जिसमें देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना और जयपुर में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी कमी आई है, जिससे निवेश और…
Kal Ka Rashifal 7 April 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हर दिन हमारे जीवन को प्रभावित करती है। 7 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन विशेष महत्व रखता है। यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है और इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन के कष्ट, भय और बाधाएं दूर होती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस दिन कुछ राशियों के लिए सफलता, तरक्की और खुशखबरी के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। इस दिन कई लोगों को करियर में नए अवसर…
Delhi High Court: दिल्ली में एक अहम कानूनी मामले में Delhi High Court ने बड़ा फैसला सुनाया है, जो आम जनता और राजनीति दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसमें कोर्ट ने साफ कहा है कि किसी मुख्यमंत्री द्वारा जनता से किए गए वादों को अदालत के आदेश से लागू नहीं कराया जा सकता। जानकारी के लिए बता दें यह मामला उस समय का है जब कोरोना महामारी के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने किरायेदारों को राहत देने का आश्वासन दिया था। जिसमें कुछ लोगों ने इस वादे को पूरा करवाने के लिए कोर्ट का रुख…
भारतीय रुपया: भारतीय रुपया सोमवार (6 अप्रैल 2026) को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर खुला है। जिसमें रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 93 के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि इससे पहले 2 अप्रैल को यह 93.10 पर बंद हुआ था। यह मजबूती ऐसे समय आई है जब पिछले हफ्ते ही रुपये में करीब 1.8% की तेज़ उछाल दर्ज की गई थी, जो पिछले चार सालों में सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त मानी जा रही है। रुपये की इस मजबूती के पीछे मुख्य कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा उठाए गए नए कदम हैं। इन उपायों का उद्देश्य…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनी हुई है। इस योजना के तहत सरकार हर साल ₹6000 की मदद सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करती है, जिससे उनकी खेती से जुड़ी जरूरतें पूरी हो सकें। वहीं, हाल ही में सरकार ने 22वीं किस्त जारी की है, जिसके बाद अब किसानों को 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बार नियमों में सख्ती बढ़ा दी गई है, जिसके कारण कई किसानों की किस्त अटक सकती है। खासकर e-KYC, भू-सत्यापन और आधार-बैंक लिंक जैसी…
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर का मौसम इन दिनों किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं है. कभी तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है तो कभी अचानक आई बारिश राहत दे रही है. मार्च के मध्य से शुरू हुआ यह मौसम का उतार-चढ़ाव अब अप्रैल के पहले सप्ताह में भी जारी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में भी दिल्ली का मौसम इसी तरह करवट बदलता रहेगा, जिससे लोगों को कभी गर्मी तो कभी ठंडक का एहसास होता रहेगा. राजधानी में मौसम का यह ‘मूड स्विंग’ मुख्य रूप से लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) की…
RCB vs CSK IPL Highlights: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले ने फैंस को एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर दिया, लेकिन अंत में जीत आरसीबी के नाम रही. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई को 207 रन पर ऑलआउट कर 43 रन से जीत दर्ज की. यह हार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार तीसरी हार साबित हुई, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वहीं,…
Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले में सोमवार की सुबह एक ऐसा ऑपरेशन हुआ, जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया.जब लोग गहरी नींद में थे, ठीक उसी समय देश की दो बड़ी जांच एजेंसियों जैसे एनआईए (NIA) और एटीएस (ATS) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी. सुबह करीब 4:30 बजे बिहारशरीफ के लहेरी मोहल्ले में अचानक कई गाड़ियों का काफिला पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर दी गई. देखते ही देखते पूरा माहौल बदल गया और लोगों के बीच हलचल मच गई. यह कोई सामान्य छापेमारी नहीं थी, बल्कि एक हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन था, जिसमें करीब 100 से अधिक…
Kal Ka Rashifal 6 April 2026: 6 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आज सूर्य, मंगल और शनि मीन राशि में एक साथ स्थित हैं, जो कई तरह के उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहे हैं। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है, जिससे भावनात्मक निर्णयों का असर बढ़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा…
Shivraj Singh Chouhan Assam Rally: असम में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और इसी बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दौरे के दौरान बड़ा बयान देकर सियासी माहौल को और गरमा दिया है। जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है, “जलने वाले जलते रहें, हम तो बहनों को पैसे देंगे।” यह बयान उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के तहत दी जा रही आर्थिक सहायता को लेकर दिया है। वहीं आज रविवार को उन्होंने असम की बोकाखाट और नाडुआर विधानसभा सीटों पर NDA उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उनके…
Assam Election 2026: असम की राजनीति में इस समय एक नया मोड़ आया है और युवा चेहरा चर्चा के केंद्र में है। जिसमें 27 वर्षीय कुंकी चौधरी ने विधानसभा चुनाव में उतरकर सीधे मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma को चुनौती दे दी है। इस मुकाबले ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है। अब एक ओर अनुभवी नेता हैं, तो दूसरी ओर नई सोच और युवा ऊर्जा के साथ मैदान में उतरीं कुंकी चौधरी हैं। जिसमें दोनों के बीच जुबानी जंग अब तेज होती जा रही है, जिससे चुनावी माहौल और भी दिलचस्प हो गया है। कौन हैं कुंकी चौधरी? कुंकी…
Nishant Kumar JDU Entry: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। जिसमें मुख्यमंत्री Nitish Kumar के संभावित इस्तीफे और उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री Ashok Choudhary ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद माहौल गरमाया हुआ है। दरअसल मंत्री अशोक चौधरी ने साफ संकेत दिए हैं कि अब पार्टी में नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी हो रही है। जिसमें उन्होंने कहा है कि निशांत कुमार पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आए…
PM Modi West Bengal Chunav : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच चुकी हैं.इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi आज कूच बिहार के ऐतिहासिक रास मेला मैदान से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करने जा रहे हैं. उनकी यह “विजय संकल्प सभा” केवल एक रैली नहीं, बल्कि बंगाल की सियासत में एक बड़े मोड़ के रूप में देखी जा रही है. कहा जा रहा है कि इस रैली के जरिए बीजेपी न सिर्फ अपनी चुनावी रणनीति पेश करेगी, बल्कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के अपने लक्ष्य को भी स्पष्ट…
R Ashwin Angry: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही है. टीम को अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे फैंस के साथ-साथ पूर्व खिलाड़ियों में भी निराशा देखने को मिल रही है. इसी बीच भारत के अनुभवी स्पिनर Ravichandran Ashwin ने CSK के प्रदर्शन पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने न सिर्फ टीम के हालात पर चिंता जताई, बल्कि एक भावुक और तीखा बयान भी दिया, जिसने क्रिकेट जगत में चर्चा तेज कर दी है. “गाली देनी है तो दे दो…” अश्विन का…
Gurugram Accident: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. शनिवार तड़के सेक्टर 57 के धर्म मार्ग पर एक तेज रफ्तार एसयूवी ने गलत दिशा से आकर बाइक टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक 15 से 20 फीट दूर जाकर गिरे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच दहशत का माहौल…
Kal Ka Rashifal 5 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल हर दिन हमारे जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। दैनिक राशिफल इन्हीं ग्रहों की स्थिति और दशा के आधार पर तैयार किया जाता है। 5 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है। यहां जानें अपना 5 अप्रैल के लिए मेष से…
West Bengal Election Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल अपने चरम पर है। सभी प्रमुख दल तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के तीखे बयान , रैलियां, रोड शो और कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें लगातार सुर्खियों में हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा की एक बड़ी जनसभा से भाजपा पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। जिसमें उन्होंने न सिर्फ राज्य में अपनी जीत का दावा किया है, बल्कि केंद्र की राजनीति को लेकर…
iGOT Karmayogi: केंद्रीय सरकार के द्वारा देश की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक मजबूत और आधुनिक बनाएं रखने के लिए समय-समय पर कई तरह के प्लेटफॉर्म को लॉन्च करती रहती है। इसी क्रम में भारत सरकार का iGOT Karmayogi प्लेटफॉर्म है। बता दें कि सरकार का यह कदम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए उठाया गया है, ताकि जिससे यह डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म सरकारी कर्मचारियों को उनकी भूमिका के अनुसार ट्रेनिंग देने के लिए तैयार किया गया है, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकें। जानकारी के लिए बता दें कि यह पहल न केवल सरकारी…
Shashi Tharoor Attack: केरल में चुनाव प्रचार के दौरान एक चौंकाने वाली घटना आई है। Shashi Tharoor के काफिले पर हमला कर दिया गया है। दरअसल यह घटना उस समय हुई है,जब वे एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ट्रैफिक जाम के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद हमलावरों ने उनके सुरक्षाकर्मी के साथ हाथापाई की, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, शशि थरूर पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और बाकी की…
Gujarat RTE Admission 2026: गुजरात में शिक्षा के क्षेत्र से एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है. शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार राज्य के निजी स्कूलों में 84,000 से अधिक सीटों पर बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अवसर मिलेगा. यह प्रक्रिया खास तौर पर उन बच्चों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग से आते हैं. सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी क्यों न हो. कब तक कर सकते…
Dehradun Encounter: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार, इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बीती रात देहरादून पुलिस और आरोपियों के बीच सीधी मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. इस ऑपरेशन ने न केवल पुलिस की सक्रियता को साबित किया, बल्कि इस हाई-प्रोफाइल केस में अहम मोड़ भी ला दिया. चेकिंग अभियान के दौरान मिला अहम…
Delhi-NCR Earthquake Tremors: शुक्रवार की रात दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर आए इन झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से लेकर पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर तक कई शहरों में धरती देर तक हिलती रही. अचानक आई इस प्राकृतिक घटना से लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. 5.9 तीव्रता का भूकंप, अफगानिस्तान में रहा केंद्र जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता…
Kal Ka Rashifal 4 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। हर दिन का राशिफल हमें आने वाले अवसरों और चुनौतियों के बारे में संकेत देता है। 4 अप्रैल 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और खुशियां लेकर आएगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है। यहां जानें अपना भविष्य मेष राशि आज का दिन थोड़ा धीमा रह सकता है। काम में रफ्तार कम…
Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके वरिष्ठ नेता Raghav Chadha के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। दरअसल राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पार्टी नेतृत्व को सीधा जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि उनकी खामोशी को उनकी हार नहीं समझा जाए। क्या है पूरा मामला? दरअसल 2 अप्रैल गुरुवार को Aam Aadmi Party (AAP) ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी…
Tamil Nadu BJP Candidate List 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दरअसल इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने 27 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है, जिसमें कई बड़े और चर्चित नेताओं को मौका दिया गया है। अब ऐसे में इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल और प्रदेश स्तर के प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। बता दें कि बीजेपी ने इस बार मजबूत चेहरों के जरिए चुनावी मैदान में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।…
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज धूल भरी आंधी के चलते पूरे क्षेत्र में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे लोगों को आने–जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब ऐसे में India Meteorological Department (IMD) ने पहले से ही इस बदलाव का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। आज का मौसम धूल भरी आंधी और बादलों का असर मौसम को देखते…
US Army Chief Randy George: अमेरिका से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न सिर्फ वहां की राजनीति बल्कि पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. Randy George को अचानक अपने पद से इस्तीफा देने और रिटायर होने के लिए कहा गया है. यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब उनका कार्यकाल अभी पूरा भी नहीं हुआ था. सबसे बड़ी बात यह है कि यह आदेश खुद अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth की ओर से आया है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य पद पर बैठे अधिकारी…
NSE Holidays: शेयर बाजार से जुड़े निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण अपडेट लेकर आया है. अगर आप भी आज ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज बाजार खुला है या बंद. दरअसल, 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे के मौके पर देशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, और इसी वजह से भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद हैं. आज शेयर बाजार बंद क्यों है? गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक प्रमुख धार्मिक पर्व है, जिसे Jesus Christ के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है.…
Good Friday 2026: ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे एक बेहद महत्वपूर्ण और भावनात्मक दिन माना जाता है. यह दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है. साल 2026 में गुड फ्राइडे 3 अप्रैल को मनाया जा रहा है. यह दिन भले ही नाम से “गुड” यानी अच्छा कहलाता हो, लेकिन इसके पीछे एक गहरा दुख और त्याग की कहानी छिपी हुई है. दुनियाभर के ईसाई समुदाय के लिए यह दिन आत्मचिंतन, प्रार्थना और सादगी का प्रतीक होता है. लोग इस दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने का…
Kal Ka Rashifal 3 April 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति बदलती रहती है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। 3 अप्रैल 2026 का दिन भी कुछ राशियों के लिए खुशियां और नए अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर, बिजनेस, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में क्या बदलाव आएंगे, यह जानना हर किसी के लिए महत्वपूर्ण होता है। कई लोगों को नौकरी में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं, वहीं कुछ को अपने फैसलों में सावधानी बरतनी होगी। रिश्तों में मधुरता…
Lakshman Role Ravi Dubey: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होते ही यह फिल्म सुर्खियों में आ गई है। टीजर में रणबीर कपूर का राम अवतार और यश का रावण लुक चर्चा का केंद्र बना हुआ है, वहीं लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे की झलक ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इसी बीच रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि रवि ने इस बड़े प्रोजेक्ट को लंबे समय तक छुपाकर रखा, यहां तक कि…







































