Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (21) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (24) Bihar Politics (44) BJP (52) Bollywood (36) Bollywood News (21) breaking news (31) congress (25) cricket news (30) daily horoscope (129) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (18) donald trump (44) horoscope (97) horoscope today (38) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (20) India US relations (17) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (33) Narendra modi (58) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (63) rahul gandhi (20) Rashifal (86) tmc (27) today horoscope (17) top news (73) uttar pradesh news (19) vedic astrology (39) viral video (23) West Bengal Politics (30) Yogi Adityanath (18) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Iran Internet Cable Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच नया खतरा, अब इंटरनेट नेटवर्क पर असर की आशंका, भारत भी अलर्ट
ट्रेंडिंग न्यूज़

Iran Internet Cable Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच नया खतरा, अब इंटरनेट नेटवर्क पर असर की आशंका, भारत भी अलर्ट

Iran Internet Cable Crisis: अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पड़ रहा है। जिससे हालात तेजी से बदल रहे हैं। जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाली केबल्स पर असर पड़ा तो भारत समेत कई देशों में इंटरनेट, बैंकिंग, यूपीआई और डिजिटल सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
Aparna PanwarBy Aparna Panwar19/05/20266 Mins Read
Iran Internet Cable Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच नया खतरा
Iran Internet Cable Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच नया खतरा

Iran Internet Cable Crisis: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं रहा है। इस युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल, व्यापार, सप्लाई चेन और शेयर बाजार पहले ही प्रभावित हो चुके हैं। लेकिन अब एक नई चिंता तेजी से सामने आ रही है और वो है इंटरनेट सेवाओं पर खतरा। बताया जा रहा है की ईरान के एक बयान ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है, क्योंकि मामला समुद्र के नीचे बिछी उन इंटरनेट केबल्स से जुड़ा है जिन पर पूरी दुनिया का डिजिटल सिस्टम टिका हुआ है।

इंटरनेट को लेकर ईरान का बड़ा संकेत

जानकारी के लिए बता दें की ईरान के सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान इंटरनेट केबल्स पर शुल्क लगाने पर विचार कर सकता है। यानी समुद्र के नीचे गुजरने वाली इंटरनेट केबल्स के इस्तेमाल के बदले कंपनियों से फीस ली जा सकती है।

दरअसल यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि ईरान अब सिर्फ सैन्य और तेल मार्गों तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि इंटरनेट नेटवर्क को भी रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकता है।

समुद्र के नीचे कैसे चलता है इंटरनेट?

अक्सर लोगों को लगता है कि इंटरनेट सिर्फ मोबाइल टावर या सैटेलाइट के जरिए चलता है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। दुनिया का करीब 95 प्रतिशत इंटरनेट ट्रैफिक समुद्र के नीचे बिछी फाइबर ऑप्टिक केबल्स के जरिए चलता है।

ये केबल्स हजारों किलोमीटर लंबी होती हैं और अलग-अलग देशों को जोड़ती हैं। इन्हीं के जरिए डेटा, वीडियो कॉल, बैंकिंग ट्रांजैक्शन, सोशल मीडिया और क्लाउड सेवाएं संचालित होती हैं। अगर इन केबल्स में किसी तरह की रुकावट आती है तो इंटरनेट स्पीड धीमी हो सकती है, डेटा ट्रांसफर प्रभावित हो सकता है और कई डिजिटल सेवाएं ठप पड़ सकती हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों है इतना अहम?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है। यह इलाका खाड़ी देशों को दुनिया से जोड़ता है। अब तक इसे तेल सप्लाई के लिए अहम माना जाता था, लेकिन अब सामने आया है कि इंटरनेट के लिए भी इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसी समुद्री क्षेत्र के नीचे इंटरनेट केबल्स का बड़ा नेटवर्क मौजूद है। जिनमें एशिया, अफ्रीका और यूरोप को जोड़ने वाली कई प्रमुख फाइबर केबल्स इसी रास्ते से गुजरती हैं। अगर इस क्षेत्र में तनाव बढ़ता है या केबल्स को नुकसान पहुंचता है, तो कई देशों में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

कौन-कौन सी इंटरनेट केबल्स गुजरती हैं यहां से?

खबरों के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नीचे कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट केबल्स मौजूद हैं। इनमें FALCON, GBICS, 2Africa, SeaMeWe 6 और AAE-1 जैसी प्रमुख केबल्स शामिल हैं। ये केबल्स दुनिया के करोड़ों इंटरनेट यूजर्स को जोड़ती हैं। इनके जरिए डेटा ट्रैफिक एशिया से यूरोप और अफ्रीका तक पहुंचता है। अगर इन नेटवर्क्स पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता है या किसी तरह की रुकावट आती है तो इंटरनेट कंपनियों की लागत बढ़ सकती है।

Iran Internet Cable Crisis: अब इंटरनेट नेटवर्क पर असर की आशंका
Iran Internet Cable Crisis: अब इंटरनेट नेटवर्क पर असर की आशंका
भारत पर कितना बड़ा असर पड़ सकता है?

भारत के लिए यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि इन अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट केबल्स में से कई सीधे भारत के मुंबई और चेन्नई लैंडिंग स्टेशनों तक आती हैं। भारत का अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट ट्रैफिक बड़े स्तर पर इन्हीं नेटवर्क्स पर निर्भर करता है। यही केबल्स भारत को यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका से जोड़ती हैं। अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कोई तकनीकी या राजनीतिक संकट पैदा होता है तो भारत में इंटरनेट सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

एयरटेल और जियो पर भी पड़ सकता है असर

भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल और जियो अंतरराष्ट्रीय डेटा कनेक्टिविटी के लिए इन्हीं समुद्री केबल नेटवर्क्स का इस्तेमाल करती हैं। यदि इंटरनेट केबल्स पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता है या नेटवर्क बाधित होता है, तो कंपनियों की लागत बढ़ सकती है। इसका असर इंटरनेट प्लान्स की कीमतों और सेवाओं की गुणवत्ता पर भी दिख सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के पास कई वैकल्पिक रूट और बैकअप नेटवर्क मौजूद हैं, इसलिए पूरी तरह इंटरनेट बंद होने जैसी स्थिति की संभावना फिलहाल कम है। लेकिन स्पीड और कनेक्टिविटी पर असर से इनकार नहीं किया जा सकता।

आम लोगों की जिंदगी पर क्या होगा असर?

बता दें की आज इंटरनेट सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट, ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम, वीडियो स्ट्रीमिंग और क्लाउड डेटा जैसी तमाम सेवाएं इंटरनेट पर निर्भर हैं। अगर इंटरनेट नेटवर्क प्रभावित होता है तो सबसे पहले ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल सेवाओं में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वीडियो कॉलिंग और स्ट्रीमिंग स्लो हो सकती है। कंपनियों के डेटा ट्रांसफर पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा शेयर बाजार और ई-कॉमर्स सेक्टर भी प्रभावित हो सकते हैं। यानी यह संकट सीधे आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी तक पहुंच सकता है।

क्या सच में इंटरनेट बंद कर सकता है ईरान?

एक्सपर्ट्स के अनुसार ईरान पूरी दुनिया का इंटरनेट बंद नहीं कर सकता, लेकिन वह अपने समुद्री क्षेत्र से गुजरने वाली केबल्स पर दबाव जरूर बना सकता है। इंटरनेट नेटवर्क पूरी दुनिया में कई अलग-अलग रूट्स से जुड़े होते हैं। इसलिए एक रूट प्रभावित होने पर ट्रैफिक दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है। हालांकि इससे स्पीड कम हो सकती है और लागत बढ़ सकती है। यही वजह है कि ईरान का यह बयान दुनियाभर की टेक कंपनियों और सरकारों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

दुनिया के सामने बढ़ी नई चुनौती

अमेरिका-ईरान तनाव ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं बल्कि इंटरनेट, डेटा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए भी लड़े जा सकते हैं। तेल के बाद अब इंटरनेट नेटवर्क भी वैश्विक राजनीति का बड़ा हथियार बनता दिखाई दे रहा है। अगर हालात और बिगड़ते हैं तो इसका असर पूरी दुनिया की डिजिटल अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Falta Assembly Repoll: बंगाल की राजनीतिक में यू-टर्न, ‘पुष्पा’ ‘झुकेगा नहीं’, वोटिंग से पहले मैदान छोड़ गए जहांगीर खान

Iran Internet Cable Crisis
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

PM Modi Amazon CEO Meeting: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अमेजॉन ने खोला निवेश का खजाना

PM Modi Amazon CEO Meeting: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अमेजॉन ने खोला निवेश का खजाना, भारत में लगाएगा 48 अरब डॉलर, जानें वजह

25/06/2026
Trump New Plane: ट्रंप ने लॉन्च किया नया एयरफोर्स वन

Trump New Plane: ट्रंप ने लॉन्च किया नया एयरफोर्स वन, लग्जरी और सुरक्षा में सब पर भारी, जानें खासियत

20/06/2026
US Iran Deal Pakistan Mediation: ट्रंप ने की मोदी की तारीफ और पाकिस्तान की बेइज्‍जती

US Iran Deal Pakistan Mediation: ट्रंप ने की मोदी की तारीफ और पाकिस्तान की बेइज्‍जती, ईरान डील पर नई बहस शुरू

19/06/2026
News
Trump Modi Friendship: सुबह 6 बजे ट्रंप बोले- 'पीएम मोदी को फोन लगाइए

Trump Modi Friendship: सुबह 6 बजे ट्रंप बोले- ‘पीएम मोदी को फोन लगाइए’, सर्जियो गोर ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

30/06/2026
री-एग्जाम की कल समीक्षा करेगी संसदीय समिति

NEET Exam: नीट री-एग्जाम पर संसदीय समिति की अहम बैठक कल, शिक्षा मंत्रालय देगा पूरी रिपोर्ट

30/06/2026
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4 जुलाई से शुरू होगा

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान में भारत का उच्चस्तरीय प्रतिनिधित्व, खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री

30/06/2026
बैठक करते पूर्व मंत्री , पूर्व विधायक , जिलाध्यक्ष व राजद नेता

RJD Foundation Day: 30वें स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, 5 जुलाई को पूरे बिहार में होगा आयोजन

30/06/2026
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली में नई EV पॉलिसी लागू

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली में नई EV पॉलिसी लागू, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना अब होगा और भी सस्ता

29/06/2026
Yamuna Water Mou: 32 साल बाद लागू होगा यमुना जल समझौता

Yamuna Water MoU: 32 साल बाद लागू होगा यमुना जल समझौता, हरियाणा-राजस्थान के बीच अमित शाह की मौजूदगी में हुआ MoU

29/06/2026
CBSE Three Language Policy: 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी

CBSE Three Language Policy: 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर बोर्ड का यू-टर्न, नई गाइडलाइन जारी

29/06/2026
भारी बारिश की वजह से मुंबई में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

Heavy Rain In Mumbai: मुंबई में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई इलाकों में जलभराव से अंधेरी सबवे बंद, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

29/06/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.