Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (22) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (26) Bihar Politics (48) BJP (59) Bollywood (36) Bollywood News (22) breaking news (31) congress (28) cricket news (30) daily horoscope (130) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (21) Delhi Weather (19) donald trump (46) horoscope (97) horoscope today (39) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (36) Narendra modi (69) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (70) rahul gandhi (21) Rashifal (87) tmc (30) today horoscope (18) top news (73) uttar pradesh news (22) vedic astrology (40) viral video (23) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (20) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Modi Govt Order: पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन मोड में सरकार, बैंकों को दिए खर्च घटाने के निर्देश
खबर आज की खास

Modi Govt Order: पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन मोड में सरकार, बैंकों को दिए खर्च घटाने के निर्देश

Modi Govt Order: पीएम मोदी की अपील के बाद सरकार ने SBI, LIC समेत सरकारी बैंकों और संस्थानों को खर्च घटाने के आदेश दिए हैं। जिसमें विदेश यात्रा कम करने, ऑनलाइन मीटिंग बढ़ाने और इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने पर जोर दिया गया है। यहां पढ़े पूरी खबर
Aparna PanwarBy Aparna Panwar18/05/20265 Mins Read
Modi Govt Order: पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन मोड में सरकार
Modi Govt Order: पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन मोड में सरकार

Modi Govt Order: देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच केंद्र सरकार ने सरकारी बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के लिए बड़ा खर्च कटौती अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद वित्त मंत्रालय ने सरकारी संस्थानों को कई नए आदेश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य खर्च कम करना, विदेशी मुद्रा बचाना और ईंधन की खपत घटाना है।

जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने आज सोमवार को यह आदेश जारी किया है। जिससे यह आदेश भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) समेत कई सरकारी वित्तीय संस्थानों पर लागू होगा।

सरकार ने क्या-क्या निर्देश दिए?

बता दें की सरकार ने सरकारी संस्थानों को अनावश्यक खर्च कम करने के लिए कई कदम उठाने को कहा है। इनमें मुख्य रूप से विदेश यात्राओं में कटौती, ऑनलाइन बैठकों को बढ़ावा और इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल शामिल है।

विदेश यात्राओं पर नियंत्रण

सरकारी आदेश में कहा गया है कि चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (MD), CEO और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की विदेश यात्राओं को सीमित किया जाए। जहां तक संभव हो, विदेशी कार्यक्रमों में ऑनलाइन या वर्चुअल माध्यम से शामिल होने को प्राथमिकता दी जाए। सरकार का मानना है कि इससे विदेशी मुद्रा खर्च कम होगा और संस्थानों की लागत में कमी आएगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी मीटिंग, प्रोजेक्ट समीक्षा और अन्य प्रशासनिक चर्चाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएं। केवल जरूरी परिस्थितियों में ही अधिकारियों की शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य मानी जाएगी। कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग्स का इस्तेमाल बढ़ा था, उसी मॉडल को फिर से लागू करने की कोशिश की जा रही है।

ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे यात्रा खर्च, होटल खर्च और ईंधन की खपत में बड़ी कमी आ सकती है।

पेट्रोल-डीजल वाहनों की जगह EV अपनाने पर जोर

वित्त मंत्रालय ने सरकारी संस्थानों से पेट्रोल और डीजल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने की अपील भी की है। निर्देश में कहा गया है कि संस्थान अपने मुख्यालय और शाखाओं में किराए पर लगाए गए वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने का लक्ष्य तय करें। सरकार का मानना है कि इससे तेल पर निर्भरता कम होगी और लंबे समय में खर्च भी घटेगा।

Modi Govt Order: बैंकों को दिए खर्च घटाने के निर्देश
Modi Govt Order: बैंकों को दिए खर्च घटाने के निर्देश
पीएम मोदी ने पहले ही की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों और सरकारी अधिकारियों से ईंधन बचाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत की अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव डाल रही हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना काल की तरह एक बार फिर लोगों को ऑनलाइन मीटिंग्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्क फ्रॉम होम को अपनाना चाहिए। उन्होंने इसे “राष्ट्रीय हित” में उठाया गया कदम बताया था।

होर्मुज स्ट्रेट बना चिंता का कारण

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान में होर्मुज स्ट्रेट का भी जिक्र किया था। यह समुद्री मार्ग दुनिया में तेल और गैस सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के कारण इस क्षेत्र में सप्लाई प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा तेल आयात के जरिए पूरा करता है, इसलिए वैश्विक संकट का सीधा असर भारत पर पड़ सकता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि तेल की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं तो भारत का आयात बिल और विदेशी मुद्रा भंडार दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

जनता से भी की गई खास अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने आम लोगों से भी कई अहम अपीलें की थीं। उन्होंने कहा था कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां लोग निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करें। इसके अलावा उन्होंने मिडिल क्लास परिवारों से अगले एक वर्ष तक विदेश यात्रा टालने की अपील की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि लोग एक साल तक सोना खरीदने से बचें और ज्यादा से ज्यादा “मेड इन इंडिया” उत्पाद खरीदें। सरकार का मानना है कि इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और घरेलू उद्योग को भी मजबूती मिलेगी।

क्या फिर लौटेगा ‘लॉकडाउन मॉडल’?

जानकारी के लिए बता दें की सरकार ने किसी तरह के लॉकडाउन का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जो कदम उठाए जा रहे हैं, वे काफी हद तक कोरोना महामारी के दौरान अपनाए गए मॉडल जैसे दिखाई दे रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स, यात्रा में कटौती और खर्च कम करने जैसे उपाय फिर से चर्चा में आ गए हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे “लॉकडाउन जैसा आदेश” कह रहे हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि यह कदम केवल आर्थिक और ऊर्जा बचत के उद्देश्य से उठाए जा रहे हैं।

अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि सरकारी संस्थान बड़े स्तर पर खर्च कटौती करते हैं तो इससे सरकार पर वित्तीय दबाव कम हो सकता है। साथ ही ईंधन की खपत कम होने से आयात बिल पर भी असर पड़ेगा। हालांकि कुछ विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि यात्रा और अन्य खर्च कम होने से होटल, एविएशन और ट्रैवल सेक्टर पर असर पड़ सकता है। फिलहाल सरकार का पूरा फोकस ऊर्जा बचत, विदेशी मुद्रा संरक्षण और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने पर दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें: No Namaz on Roads: सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम योगी सख्त, बोले- ‘प्यार से समझाएंगे, नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे’

Bank Cost Cutting Fuel Saving India LIC News Modi Govt Order PM Modi Appeal SBI News
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Ahmedabad Fire Factory: गुजरात के अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Ahmedabad Fire Factory: अहमदाबाद में ‘अवैध पटाखा फैक्ट्री’ में लगी भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

18/07/2026
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च हो गया है

Vikram-1 Launched: भारत की अंतरिक्ष उड़ान में नया अध्याय, पहला निजी रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक ऑर्बिट में पहुंचा

18/07/2026
हाइड्रोजन ट्रेन

Hydrogen Train: आज भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, रेलवे के ग्रीन युग की शुरुआत

17/07/2026
News
Harsh Malhotra Team Announcement: दिल्ली बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

Harsh Malhotra Team Announcement: दिल्ली बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, हर्ष मल्होत्रा ने 10 उपाध्यक्ष समेत कई नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

20/07/2026
CJP Protest News: जंतर-मंतर से हटाए गए प्रदर्शनकारी

CJP Protest News: जंतर-मंतर से हटाए गए प्रदर्शनकारी, जेपी नड्डा से बातचीत पर आया बड़ा अपडेट

20/07/2026
Jayant Chaudhary News: बीजेपी गठबंधन के बाद बदली RLD की चाल

Jayant Chaudhary News: बीजेपी गठबंधन के बाद बदली RLD की चाल, अब ‘जाट-ब्राह्मण’ फॉर्मूले पर दांव

20/07/2026
कॉकरोच जनता पार्टी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में बढ़ा तनाव

20/07/2026
जवाहर भवन में लगी भीषण आग

Lucknow Fire: लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, कई सरकारी दफ्तर खाली कराए गए, 2 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

20/07/2026
स्पेन बना चैंपियन

FIFA World Cup 2026: 16 साल बाद स्पेन बना विश्व चैंपियन, अर्जेंटीना का लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना टूटा

20/07/2026
CJP संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस सख्त

CJP Parliament March: सीजेपी संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस सख्त, बिना अनुमति प्रदर्शन पर होगी कार्रवाई, नई दिल्ली में धारा-163 लागू

19/07/2026
Abhishek Banerjee Office Case: अभिषेक बनर्जी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Abhishek Banerjee Office Case: अभिषेक बनर्जी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, ऑफिस पर नहीं चलेगा बुल्डोजर

19/07/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.