Janardan Mishra Viral Video: भारत में पिछले काफी महीनों से पेट्रोल को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। दरअसल, जहां कुछ लोग शुद्ध पेट्रोल को लेकर चिंता है, वहीं कुछ लोग गाड़ियों में एथेनॉल ऑयल (Ethanol Oil) को लेकर भी परेशानी बनी हुई है। ऐसे में आज शुद्ध पेट्रोल को लेकर मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है। बताया जा रहा है कि रीवा एयरपोर्ट पर हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति का समर्थन किया। इसी दौरान शुद्ध पेट्रोल की मांग करने वालों पर उनकी अभद्र टिप्पणी से विवाद शुरू हुआ।
बता दें कि उन्होंने इस कार्यक्रम में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो शायद ही वहां बैठे लोगों ने सोचा होगा। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा, जिसके बाद से ही देश में एक नहीं राजनीति बहस शुरू हो गई है।
रीवा एयरपोर्ट कार्यक्रम में दिया बयान
रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से 72 सीटों वाला विमान पहुंचा। जिसके बाद यह विमान रीवा से भोपाल के लिए रवाना हो गया था। वहीं नई हवाई सेवा की शुरुआत के मौके पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
बताया जा रहा है की इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, राज्य मंत्री प्रतिभा बागड़ी, सतना सांसद गणेश सिंह समेत कई विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। जिसमें कार्यक्रम के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास की तारीफ भी की।
एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति का किया समर्थन
दरअसल अपने संबोधन के दौरान BJP सांसद ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति का समर्थन किया। जिसमें उन्होंने एथेनॉल के इस्तेमाल को देश के लिए जरूरी बताते हुए ब्राजील का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा की दुनिया के कई देशों में ईंधन के तौर पर एथेनॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बता दें भारत में भी पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति लागू है। जिसमें सरकार का मुख्य उद्देश्य पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देना भी है। जिससे एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने और अन्य कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है।
सांसद ने अपने भाषण में कहा कि भारतीय वाहन भी एथेनॉल आधारित ईंधन पर चलने में सक्षम हैं। उन्होंने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों के तर्क पर सवाल उठाया।
शुद्ध पेट्रोल की मांग पर बिगड़े तेवर
एथेनॉल मिश्रण (Ethanol Blending) को लेकर अपनी बात रखते हुए जनार्दन मिश्रा ने शुद्ध पेट्रोल की मांग करने वालों पर तीखी टिप्पणी कर दी। वायरल वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, “शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा।”
ऐसे में सांसद का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। जिनमें कई यूजर्स ने उनके बयान की भाषा पर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने इसे एथेनॉल नीति के समर्थन में दिया गया राजनीतिक बयान बताया। हालांकि, बयान को लेकर सांसद की ओर से इस वायरल वीडियो पर विस्तृत सफाई सामने आती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
पहले भी विवादों में रहे हैं जनार्दन मिश्रा
BJP सांसद जनार्दन मिश्रा इससे पहले भी अपने अलग अंदाज और बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। उनके कई बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। यही वजह है कि रीवा एयरपोर्ट का यह बयान भी सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया।
सांसद के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने एथेनॉल के इस्तेमाल और केंद्र सरकार की ईंधन नीति के समर्थन में अपनी बात रखी। वहीं, आलोचकों का कहना है कि सार्वजनिक मंच से जनप्रतिनिधियों को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
Rewa, Madhya Pradesh: BJP MP Janardan Mishra says, "…India produces 20 per cent of its oil domestically, while 80 per cent has been sourced from abroad. On top of that, there is a conflict going on at present, the Strait of Hormuz is closed, and the Houthis have also blocked… pic.twitter.com/kLOg8BKTiS
— IANS (@ians_india) August 9, 2026
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सांसद के बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जिसमें कुछ लोग एथेनॉल मिश्रण (Ethanol Blending) के फायदे और नुकसान पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का पूरा ध्यान सांसद के बयान की भाषा पर है।
एथेनॉल को लेकर देश में पहले से ही बहस होती रही है। सरकार इसे वैकल्पिक ईंधन के तौर पर बढ़ावा दे रही है, जबकि वाहन ईंधन की गुणवत्ता, माइलेज और कीमत को लेकर उपभोक्ताओं के बीच अलग-अलग राय देखने को मिलती है।
राजनीतिक विवाद बढ़ने के आसार
जनार्दन मिश्रा के बयान पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आने की संभावना है। राजनीतिक दल अक्सर नेताओं के विवादित बयानों को मुद्दा बनाकर सरकार और संबंधित पार्टी पर निशाना साधते रहे हैं।
फिलहाल रीवा एयरपोर्ट कार्यक्रम में दिया गया सांसद का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह बयान राजनीतिक बहस का मुद्दा बनता है या नहीं, यह विपक्ष और बीजेपी की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।
आखिर क्या है एथेनॉल ब्लेंडिंग?
आपकी जानकारी के लिए बता दें एथेनॉल ब्लेंडिंग (Ethanol Blending) का मतलब पेट्रोल में एक निश्चित मात्रा में एथेनॉल मिलाकर ईंधन के तौर पर इस्तेमाल करना है। जिससे भारत में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति का उद्देश्य पेट्रोलियम (petroleum) उत्पादों के आयात पर निर्भरता कम करना और घरेलू स्तर पर उपलब्ध वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देना है।
ऐसे में रीवा में दिए गए अपने बयान में जनार्दन मिश्रा ने इसी नीति के समर्थन में अपनी बात रखी। हालांकि, शुद्ध पेट्रोल की मांग को लेकर इस्तेमाल की गई उनकी भाषा ने पूरे मुद्दे को विवाद में बदल दिया है।
ये भी पढ़ें: Mathura News: मथुरा कृष्ण मंदिर पर संत समाज हुआ एक्टिव, 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान, जानें पूरा मामला?



