Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (31) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (33) Bihar Politics (49) BJP (73) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (39) cricket news (31) daily horoscope (132) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (32) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (41) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (98) rahul gandhi (32) Rashifal (90) supreme court (22) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (29) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Iran-US Peace Deal: ईरान-अमेरिका शांति समझौते से भारत की खुल सकती है किस्मत, तेल-व्यापार और सुरक्षा को मिलेंगे बड़े फायदे
दुनिया

Iran-US Peace Deal: ईरान-अमेरिका शांति समझौते से भारत की खुल सकती है किस्मत, तेल-व्यापार और सुरक्षा को मिलेंगे बड़े फायदे

Aparna PanwarBy Aparna Panwar16/06/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Iran-US Peace Deal: ईरान-अमेरिका शांति समझौते से भारत की खुल सकती है किस्मत
Iran-US Peace Deal: ईरान-अमेरिका शांति समझौते से भारत की खुल सकती है किस्मत

Iran US Peace Deal: मध्य पूर्व में कई महीनों से जारी तनाव और संघर्ष के बीच अब शांति की उम्मीदें मजबूत होती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते ने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऐसे में यदि यह समझौता सफलतापूर्वक लागू हो जाता है तो इसका सबसे बड़ा लाभ उन देशों को मिलेगा जो तेल और गैस के आयात पर निर्भर हैं। भारत भी उनमें प्रमुख है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 से 90 % कच्चा तेल और बड़ी मात्रा में गैस विदेशों से आयात करता है। ऐसे में मध्य पूर्व में शांति स्थापित होना भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

तेल और गैस की कीमतों में मिल सकती है राहत

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई थी। इससे भारत का आयात बिल बढ़ा और महंगाई पर दबाव बना। अब अगर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता लागू होता है तो तेल की आपूर्ति सामान्य हो सकती है और कीमतों में गिरावट आने की संभावना बढ़ जाएगी।

तेल सस्ता होने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दबाव कम होगा। इसके अलावा परिवहन लागत घटेगी, जिससे आम उपभोक्ताओं को भी राहत मिल सकती है।

होर्मुज़ स्ट्रेट खुलने से आसान होगा व्यापार

दुनिया के लगभग 20 % तेल का परिवहन होर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए होता है। जिससे भारत के लिए भी यह समुद्री मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि खाड़ी देशों से आने वाला बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से भारत पहुंचता है।

संघर्ष के दौरान यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई थी, जिससे सप्लाई चेन पर असर पड़ा। यदि समझौते के तहत होर्मुज़ स्ट्रेट फिर से पूरी तरह खुल जाता है तो भारत को तेल और गैस की आपूर्ति पहले की तरह सुचारु रूप से मिलने लगेगी। इससे शिपिंग लागत और बीमा खर्च भी कम होगा।

भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा सीधा फायदा

तेल की कीमतों में कमी का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। जिससे भारत का आयात बिल घटेगा और विदेशी मुद्रा की बचत होगी। इससे सरकार को विकास परियोजनाओं पर अधिक खर्च करने का अवसर मिल सकता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सस्ता तेल मिलने से महंगाई नियंत्रित रहेगी और आर्थिक विकास दर को भी मजबूती मिलेगी। उद्योगों की उत्पादन लागत घटेगी, जिससे विनिर्माण क्षेत्र को भी फायदा होगा।

खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों को मिलेगी सुरक्षा

मध्य पूर्व के देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं। अनुमान के मुताबिक करीब एक करोड़ भारतीय विभिन्न खाड़ी देशों में रोजगार कर रहे हैं। इनमें इंजीनियर, डॉक्टर, तकनीकी विशेषज्ञों से लेकर श्रमिक वर्ग तक शामिल हैं।

युद्ध और तनाव के माहौल में इन भारतीयों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई थी। शांति समझौता लागू होने के बाद वहां स्थिरता बढ़ेगी और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। इसके साथ ही भारत आने वाला रेमिटेंस भी स्थिर बना रहेगा।

ईरानी तेल की वापसी से बढ़ेंगे विकल्प

दरअसल भारत पहले ईरान से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता था। हालांकि अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण यह व्यापार लगभग बंद हो गया था। अगर नए समझौते के तहत प्रतिबंधों में राहत मिलती है तो भारत फिर से ईरान से तेल आयात शुरू कर सकता है।

ऊर्जा एक्सपर्ट्स के अनुसार ईरानी कच्चा तेल भारतीय रिफाइनरियों के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है। इससे भारत के पास तेल आयात के अधिक विकल्प होंगे और किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम होगी।

तेल-व्यापार और सुरक्षा को मिलेंगे बड़े फायदे
तेल-व्यापार और सुरक्षा को मिलेंगे बड़े फायदे
उर्वरक और गैस क्षेत्र को भी होगा लाभ

भारत बड़ी मात्रा में उर्वरक और प्राकृतिक गैस का आयात करता है। मध्य पूर्व में स्थिरता आने से इन उत्पादों की आपूर्ति बेहतर हो सकती है। इससे कृषि क्षेत्र को राहत मिलेगी और उर्वरकों की कीमतों पर नियंत्रण रखने में मदद मिल सकती है।गैस की कीमतों में कमी आने से बिजली उत्पादन और उद्योगों की लागत भी कम हो सकती है।

चाबहार पोर्ट परियोजना को मिल सकती है नई रफ्तार

भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह में लंबे समय के लिए निवेश किया है। यह परियोजना भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए भारत मध्य एशिया और यूरोप के बाजारों तक पहुंच बना सकता है।

युद्ध और अस्थिरता के कारण इस परियोजना की गति प्रभावित हुई थी। यदि क्षेत्र में शांति स्थापित होती है तो चाबहार पोर्ट और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) जैसी परियोजनाओं को नई गति मिल सकती है। इससे भारत के व्यापार और रणनीतिक हितों को मजबूती मिलेगी।

क्या पूरी तरह खत्म होगा तनाव?

दरअसल कई एक्सपर्ट्स मानना है कि समझौते की घोषणा के बावजूद अभी कई मुद्दे ऐसे हैं जिन पर अंतिम सहमति बनना बाकी है। लेबनान, यमन और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े कई सवाल अभी भी बने हुए हैं।

इसके बावजूद यदि अमेरिका और ईरान के बीच यह समझौता सफल रहता है तो यह केवल मध्य पूर्व ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक खबर होगी।

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee High Court Petition: भवानीपुर की हार को ममता ने हाईकोर्ट में दी खुली चुनौती, खुद पहुंचीं अदालत

India Iran Relations Iran America Agreement Iran US Peace Deal Middle East Peace US Iran Ceasefire
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Italy Burqa Ban in Schools: मेलोनी सरकार का शिक्षा पर नया प्लान

Italy Burqa Ban in Schools: मेलोनी सरकार का शिक्षा पर नया प्लान, बुर्का-नकाब पर रोक की तैयारी, विदेशी छात्रों के लिए भी नए नियम

20/09/2026
BRICS Summit 2026: मोदी-पेजेशकियान की 2 हफ्ते में दूसरी बार हुई मुलाकात

BRICS Summit 2026: मोदी-पेजेशकियान की 2 हफ्ते में दूसरी बार हुई मुलाकात, समुद्री सुरक्षा समेत इन मुद्दों पर चर्चा

11/09/2026
PM Modi-Pezeshkian Meeting: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की मुलाकात

PM Modi-Pezeshkian Meeting: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें SCO समिट में किन मुद्दों पर हुई खास बातचीत

31/08/2026
News
Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान

Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान, ब्रह्मोस और AK-203 से बताई यूपी की रक्षा ताकत, पढ़ें खबर

25/09/2026
Abhijeet Dipke: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अड़ा सीजेपी

Abhijeet Dipke: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अड़ा सीजेपी, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

25/09/2026
Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- ‘अबकी बार यूपी में चलेगा वोट का बुलडोजर’, PDA पर कही बड़ी बात

24/09/2026
DURGA E-Auto Scheme: दिल्ली में शुरू होगी पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो योजना

DURGA E-Auto Scheme: दिल्ली में शुरू होगी पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो योजना, यहां जानें पूरी डिटेल

24/09/2026
PM Modi Chintan Shivir: सेवा तीर्थ में पीएम मोदी ने लिया मंत्रियों के काम का ब्योरा

PM Modi Chintan Shivir: सेवा तीर्थ में पीएम मोदी ने लिया मंत्रियों के काम का ब्योरा, क्या अब बदलेगी कैबिनेट की तस्वीर?

24/09/2026
IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी मद्रास ने भी तोड़ी चुप्पी

IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी मद्रास ने भी तोड़ी चुप्पी, प्रोफेसर डूला के समर्थन में आए छात्र-फैकल्टी

22/09/2026
UNGA 81: न्यूयॉर्क में जुटेंगे दुनिया के नेता

UNGA 81: न्यूयॉर्क में जुटेंगे दुनिया के नेता, इन वैश्विक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा, यहां जानें पूरी डिटेल

22/09/2026
Jamui Crime News: बिहार में नाबालिगों से हुई बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन

Jamui Crime News: बिहार में नाबालिगों से हुई बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य 2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुए घायल

22/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.