Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (23) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (19) astrology (89) Astrology news (22) Bhopal (16) Bihar News (18) Bihar Politics (40) BJP (51) Bollywood (36) Bollywood News (21) breaking news (30) congress (24) cricket news (30) daily horoscope (126) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (17) Delhi Pollution (17) donald trump (34) horoscope (96) horoscope today (36) india (25) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (20) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (32) Narendra modi (47) operation sindoor (32) pakistan (18) PM Modi (56) rahul gandhi (20) Rashifal (86) sports news (16) tmc (26) top news (73) vedic astrology (39) viral video (23) West Bengal Politics (28) zodiac signs (77)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Rain Update India: मोसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवा और बारिश अलर्ट किया जारी, पढ़ें अपने शहर का हाल
भारत

Rain Update India: मोसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवा और बारिश अलर्ट किया जारी, पढ़ें अपने शहर का हाल

Rain Update India: उतर भारत में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में आंधी–बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। यहां जानें किन राज्यों में मौसम रहेगा खराब और क्या बरतें सावधानी।
Aparna PanwarBy Aparna Panwar10/04/20264 Mins Read
मोसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवा और बारिश अलर्ट किया जारी
मोसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवा और बारिश अलर्ट किया जारी

Rain Update India: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिसमें पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग IMD के अनुसार, इन इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसका असर जनजीवन के साथ-साथ खेती पर भी पड़ सकता है। अचानक बदलते मौसम के कारण लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, इसलिए ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

उत्तर भारत में मौसम का बड़ा बदलाव

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। बीते 2-3 दिनों से हो रही हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज की है। इससे जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों और आम जनजीवन पर इसका असर भी देखा जा रहा है।

मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हो रहा है, जो हिमालयी क्षेत्रों से होकर उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है।

इन 8 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं।

  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू-कश्मीर
  • अरुणाचल प्रदेश

70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD के अनुसार, इन क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में पेड़ गिरने, बिजली के खंभे टूटने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Rain Update India: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली
Rain Update India: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना

10 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी चेतावनी जारी की गई है। इसका असर पर्यटन और स्थानीय जनजीवन पर भी पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी अगले 4 से 5 दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी दी है। इन राज्यों में शामिल हैं।

  • असम
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • मणिपुर
  • मिजोरम
  • त्रिपुरा
  • सिक्किम
  • अरुणाचल प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?

अब अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर की, तो यहां मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और सूरज की लुकाछिपी जारी रहेगी। दरअसल दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन तेज धूप नहीं होने के कारण राहत बनी रहेगी। हालांकि धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

किसानों और आम जनता पर असर

इस मौसम बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ सकता है। तेज हवाएं और ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, खासकर गेहूं और सरसों जैसी तैयार फसलों पर इसका खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, अचानक बदलते मौसम के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। सर्द-गर्म की स्थिति में सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण बढ़ने की संभावना रहती है।

लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

मौसम विभाग ने लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

  • खराब मौसम में घर से बाहर निकलने से बचें।
  • खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
  • बिजली गिरने के दौरान मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का कम उपयोग करें।
  • यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
अगले 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

जानकारी के लिए बता दें कि अगले चार दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। उत्तर भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं, दक्षिण भारत में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

मौसम विभाग IMD के अनुसार, यह बदलाव अस्थायी है और आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान में फिर से वृद्धि देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: फास्टैग नया नियम 2026: अब सफर होगा आसान, FASTag और UPI से मिनटों में होगा टोल भुगतान

Heavy Rain IMD Alert Rain Alert Rain Update India Storm Warning Strong Winds Thunderstorm Weather Update
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

TMC Crisis: टीएमसी में बड़ी बगावत

TMC Crisis: ममता बनर्जी को बड़ा झटका! काकोली का दावा- 22 सांसद साथ, कल स्पीकर से अलग गुट की करेंगे मांग

14/06/2026
Assembly Elections: यूपी-पंजाब समेत इन 5 राज्यों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

Assembly Elections: यूपी-पंजाब समेत इन 5 राज्यों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या है पूरा प्लान

14/06/2026
अभिषेक बनर्जी

Abhishek Banerjee: फर्जी हस्ताक्षर मामले में फिर CID दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष से भी पूछताछ जारी

14/06/2026
News
PM Modi France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने जमकर की तारीफ

PM Modi France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने जमकर की तारीफ, बोले- ‘भारत इनोवेशन का देश है’

14/06/2026
TMC Crisis: टीएमसी में बड़ी बगावत

TMC Crisis: ममता बनर्जी को बड़ा झटका! काकोली का दावा- 22 सांसद साथ, कल स्पीकर से अलग गुट की करेंगे मांग

14/06/2026
मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Mumbai Airport Bomb Threat: मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट जारी

14/06/2026
Assembly Elections: यूपी-पंजाब समेत इन 5 राज्यों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

Assembly Elections: यूपी-पंजाब समेत इन 5 राज्यों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या है पूरा प्लान

14/06/2026
अभिषेक बनर्जी

Abhishek Banerjee: फर्जी हस्ताक्षर मामले में फिर CID दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष से भी पूछताछ जारी

14/06/2026
पाटलिपुत्र स्टेशन में छात्रों का हंगामा

पाटलिपुत्र स्टेशन में छात्रों का हंगामा, ट्रेन लेट होने से भड़के परीक्षार्थियों ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

14/06/2026
IND vs AFG: धर्मशाला में टीम इंडिया का जलवा

IND vs AFG: धर्मशाला में टीम इंडिया का जलवा, अफगानिस्तान को चारों खाने चित कर सीरीज में बनाई दमदार बढ़त

14/06/2026
Modi-Trump Meeting G7 Summit 2026: फ्रांस में आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और ट्रंप

Modi-Trump Meeting G7 Summit 2026: फ्रांस में आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और ट्रंप, 17 जून की द्विपक्षीय वार्ता पर दुनिया की नजर

13/06/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.