Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (28) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (29) Bihar Politics (49) BJP (64) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (32) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (23) Delhi Weather (21) donald trump (47) horoscope (97) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (28) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (19) mamata banerjee (37) Narendra modi (77) operation sindoor (33) PM Modi (84) rahul gandhi (27) Rashifal (88) supreme court (21) tmc (31) top news (73) uttar pradesh news (24) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Pakistan Swat Blast: स्वात में शांति मार्च पर फिदायीन हमला, पुलिस थाने के पास धमाका; 5 जवान समेत 14 लोगों की मौत
खबर आज की खास

Pakistan Swat Blast: स्वात में शांति मार्च पर फिदायीन हमला, पुलिस थाने के पास धमाका; 5 जवान समेत 14 लोगों की मौत

Aparna PanwarBy Aparna Panwar02/08/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pakistan Swat Blast: स्वात में शांति मार्च पर फिदायीन हमला
Pakistan Swat Blast: स्वात में शांति मार्च पर फिदायीन हमला

Pakistan Swat Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। बता दें स्वात जिले के काबल टाउन में आयोजित एक शांति मार्च के दौरान हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें मृतकों में 5 पुलिसकर्मी और 9 आम नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं। ऐसे में घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

शांति मार्च के दौरान हुआ धमाका

मिली जानकारी के अनुसार, स्वात अमन जिरगा नामक स्थानीय आदिवासी परिषद ने क्षेत्र में बढ़ती हिंसा और खराब सुरक्षा स्थिति के खिलाफ एक शांति मार्च का आयोजन किया था। बता दें इस मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी शामिल हुए थे। जिसमें लोग हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर इलाके में शांति बहाल करने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान काबल पुलिस स्टेशन के पास अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कई लोग विस्फोट की चपेट में आ गए और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

14 लोगों की मौत, कई घायल

क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (RPO) मलकंद के अनुसार, विस्फोट में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें 5 पुलिसकर्मी और 9 नागरिक शामिल हैं। वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं और डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमों को भी तैनात किया गया है।

आत्मघाती हमले की आशंका

दरअसल शुरुआती जांच में इस घटना को आत्मघाती हमला माना जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि हमलावर ने विस्फोटकों से भरी जैकेट या वाहन का इस्तेमाल किया हो सकता है। हालांकि, अभी तक किसी भी सरकारी एजेंसी ने आधिकारिक रूप से इसे आत्मघाती हमला घोषित नहीं किया है।

फोरेंसिक एक्सपर्ट्स घटनास्थल से सबूत जुटा रहे हैं। जांच एजेंसियां विस्फोट के तरीके, इस्तेमाल किए गए विस्फोटक और संभावित हमलावरों की पहचान करने में जुटी हैं।

पुलिस थाने को बनाया गया निशाना

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले का मुख्य निशाना पुलिस बल था। जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वह काबल पुलिस स्टेशन के बेहद करीब था। सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि हमलावर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाना चाहता था, लेकिन विस्फोट के समय वहां बड़ी संख्या में आम लोग भी मौजूद थे, जिसके कारण नागरिक हताहतों की संख्या बढ़ गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

स्वात में लगातार बिगड़ रहे हैं सुरक्षा हालात

स्वात घाटी कभी पाकिस्तान के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में गिनी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां सुरक्षा चुनौतियां बढ़ी हैं। कई बार आतंकवादी गतिविधियों और उग्रवादी संगठनों की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई गई है।

ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हाल के महीनों में सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं बढ़ी हैं। इसी वजह से शांति और स्थिरता की मांग को लेकर यह मार्च निकाला गया था, लेकिन जिस कार्यक्रम का उद्देश्य शांति का संदेश देना था, वही हिंसा का शिकार बन गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

धमाके के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया और गंभीर रूप से घायल लोगों को बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद हर तरफ धुआं फैल गया था। कई लोग घायल अवस्था में मदद के लिए पुकार रहे थे। राहतकर्मियों ने मलबे और क्षतिग्रस्त वाहनों के बीच फंसे लोगों को बाहर निकाला।

किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

बता दें फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि पाकिस्तान में सक्रिय कई आतंकी और उग्रवादी संगठनों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर बनी हुई है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि शांति मार्च को निशाना बनाना यह दिखाता है कि हमलावर क्षेत्र में डर और अस्थिरता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमले के पीछे कौन सा समूह या संगठन शामिल था।

स्थानीय लोगों में बढ़ी चिंता

इस हमले के बाद स्वात और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे पहले से ही सुरक्षा स्थिति को लेकर परेशान थे और अब इस घटना ने उनके डर को और बढ़ा दिया है।

कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने सरकार से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आतंकवादी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने की अपील की है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

घटना के बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, पुलिस थानों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की टीमों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक सुरक्षा व्यवस्था और सख्त रखी जाएगी। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: Amit Shah Zero FIR: अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक वीडियो से मचा बवाल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर जीरो एफआईआर दर्ज

Khyber Pakhtunkhwa Pakistan News Pakistan Suicide Attack Pakistan Swat Blast Suicide Bombing Swat Attack Swat Blast
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Independence Day 2026: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान

Independence Day 2026: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाए पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

15/08/2026
Independence Day 2026: पीएम मोदी का MSME सेक्टर पर विशेष फोकस

Independence Day 2026: पीएम मोदी का MSME सेक्टर पर विशेष फोकस, भारत को मिलेगी नई ताकत, ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगी पहुंच

15/08/2026
Rahul Gandhi BJP Reaction: पीएम मोदी पर राहुल के बयान से बीजेपी ने किया पलटवार

Rahul Gandhi BJP Reaction: पीएम मोदी पर राहुल के बयान से बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- नेता प्रतिपक्ष को मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए

14/08/2026
News
UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा एक्शन

UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन विषयों की परीक्षा को किया रद्द, जानें कब होगा दोबारा एग्जाम

16/08/2026
Delhi Atal Canteen: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Delhi Atal Canteen: गरीबों के लिए बड़ी राहत, राजधानी में शुरू हुई 25 नई अटल कैंटीन, 5 रुपए में मिला भरपूर खाना

16/08/2026
Amit Shah News: अमित शाह ने सोनिया-राहुल पर साधा निशाना

Amit Shah News: अमित शाह ने सोनिया-राहुल पर साधा निशाना, कहा- ‘वंदे मातरम’ पर देश से माफी मांगें

16/08/2026
झारखंड में छात्रों का आंदोलन तेज

Jharkhand Student Protest: आंदोलन में आया नया मोड़, छात्रों ने मांगा सीएम सोरेन का इस्तीफा, 20 अगस्त को घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास

15/08/2026
Independence Day 2026: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान

Independence Day 2026: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाए पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

15/08/2026
Uttar Pradesh News: नकली डेयरी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन

Uttar Pradesh News: नकली डेयरी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, पनीर-घी-खोया समेत एनालॉग हुए बैन

15/08/2026
Independence Day 2026: पीएम मोदी का MSME सेक्टर पर विशेष फोकस

Independence Day 2026: पीएम मोदी का MSME सेक्टर पर विशेष फोकस, भारत को मिलेगी नई ताकत, ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगी पहुंच

15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया

80th Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- ‘हमारे छात्र देश के भविष्य के निर्माता’

14/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.