Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (27) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (29) Bihar Politics (49) BJP (63) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (31) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (22) Delhi Weather (21) donald trump (47) horoscope (97) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (28) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (19) mamata banerjee (37) Narendra modi (77) operation sindoor (33) PM Modi (84) rahul gandhi (26) Rashifal (88) supreme court (21) tmc (31) top news (73) uttar pradesh news (24) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » PM Modi Viksit Vibrant: ‘सीमावर्ती गांवों से सीखें देशभक्ति’, पीएम मोदी ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का बड़ा संदेश
भारत

PM Modi Viksit Vibrant: ‘सीमावर्ती गांवों से सीखें देशभक्ति’, पीएम मोदी ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का बड़ा संदेश

Aparna PanwarBy Aparna Panwar26/07/2026Updated:26/07/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की

PM Modi Viksit Vibrant: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ (PM Modi Viksit Vibrant Village Programme) के प्रतिभागियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘विकसित गांव ही विकसित भारत की पहचान’ हैं। पीएम मोदी ने सीमावर्ती गांवों में रहकर लौटे युवाओं के अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि देश को समझने का सबसे अच्छा तरीका लोगों के बीच जाकर उनके जीवन को करीब से जानना है।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों (Border Areas) में बिताया गया समय केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देश को करीब से समझने का अवसर था। उन्होंने कहा कि जब युवा गांवों, खासकर सीमावर्ती इलाकों से जुड़ते हैं, तो उनके भीतर देश के लिए कुछ करने की भावना और मजबूत होती है। यही भावना विकसित भारत (Viksit Bharat) के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

सीमावर्ती गांवों की चुनौतियों को करीब से देखा

पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि इस कार्यक्रम में शामिल हुए सभी युवाओं ने खुद महसूस किया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का जीवन कितना कठिन है। वहां मौसम, भौगोलिक परिस्थितियां और संसाधनों की कमी जैसी कई चुनौतियां हैं। इसके बावजूद वहां रहने वाले लोगों की देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण कभी कम नहीं होता। वहीं, इन गांवों के लोग हर परिस्थिति में देश के साथ खड़े रहते हैं और सीमाओं की सुरक्षा में उनका योगदान भी महत्वपूर्ण है। ऐसे लोगों से मिलना और उनके जीवन को समझना युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव है।

‘आखिरी गांव’ नहीं, देश का पहला गांव

प्रधानमंत्री मोदी  ने अपने संबोधन में कहा कि पहले की सरकारों की सोच में सीमावर्ती गांवों को देश का ‘आखिरी गांव’ माना जाता था। इसी कारण इन क्षेत्रों में विकास की गति काफी धीमी रही। सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी कमी थी।

उन्होंने कहा कि अब सरकार ने इस सोच को बदल दिया है। आज सीमावर्ती गांवों को देश का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए वहां तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। बेहतर सड़कें, संचार सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा की व्यवस्था मजबूत की जा रही है ताकि इन गांवों के लोगों का जीवन आसान बन सके।

पीएम मोदी ने कहा- विकसित गांव ही विकसित भारत की नींव हैं
पीएम मोदी ने कहा- विकसित गांव ही विकसित भारत की नींव हैं

विकसित गांव से बनेगा विकसित भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब गांवों का विकास तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि गांव केवल खेती या ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता की पहचान भी हैं।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गांवों से जुड़ें, वहां की समस्याओं को समझें और उनके समाधान में अपनी भूमिका निभाएं। इससे देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

युवाओं की भूमिका सबसे अहम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जब युवा समाज के बीच जाकर काम करते हैं, तो उनमें नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक और विशेष रूप से युवाओं की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। देश का भविष्य युवाओं के विचार, मेहनत और संकल्प पर निर्भर करता है।

Interacting with the participants of the Viksit Vibrant Village Programme. Great to see that the initiative is instilling a deeper sense of nation-building among the youth.#Youth4ViksitBharat #MYBharat https://t.co/2vCFle03vY

— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026

3 लाख युवाओं में से चुने गए 400 प्रतिभागी

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 (Viksit Vibrant Village Program 2026) को लेकर देशभर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम के लिए करीब 3 लाख युवाओं ने आवेदन किया, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 400 से अधिक प्रतिभागियों को चुना गया।

इन युवाओं ने एक सप्ताह तक सीमावर्ती गांवों में रहकर स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया। उन्होंने वहां की संस्कृति, परंपराओं, खान-पान और जीवनशैली को करीब से जाना। साथ ही उन्होंने स्थानीय समुदाय के साथ संवाद कर उनके अनुभवों से भी सीख हासिल की।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की झलक

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत किया है। अलग-अलग राज्यों से आए युवा जब सीमावर्ती गांवों में पहुंचे तो उन्होंने अपनी संस्कृति वहां के लोगों के साथ साझा की और स्थानीय संस्कृति को भी समझा।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देश की एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकीकरण को मजबूत बनाते हैं। जब देश का युवा एक-दूसरे की संस्कृति और जीवनशैली को समझता है, तो आपसी विश्वास और सम्मान भी बढ़ता है।

‘देश पहले, सुविधाएं बाद में’ का संदेश

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा है कि सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों का जीवन यह सिखाता है कि देश पहले है और सुविधाएं बाद में है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद वहां के लोग राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि यही भावना हर युवा के भीतर होनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने यह भी विश्वास जताया है कि विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (Viksit Vibrant Village Program) जैसे प्रयास आने वाले समय में देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए और अधिक प्रेरित करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जब युवा देश की वास्तविक परिस्थितियों को समझेंगे और समाज से जुड़ेंगे, तभी विकसित भारत (Viksit Bharat) का सपना तेजी से साकार होगा।

ये भी पढ़ें:  ट्रंप ने ईरान पर हमलों को दिया विराम, कहा- ‘समझौता युद्ध से बेहतर विकल्प’

Border Villages Narendra modi PM Modi PM Modi speech Vibrant Village Programme Viksit Bharat Viksit Vibrant Village Programme 2026
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

झारखंड में छात्रों का आंदोलन तेज

Jharkhand Student Protest: आंदोलन में आया नया मोड़, छात्रों ने मांगा सीएम सोरेन का इस्तीफा, 20 अगस्त को घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास

15/08/2026
Independence Day 2026: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान

Independence Day 2026: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाए पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

15/08/2026
Uttar Pradesh News: नकली डेयरी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन

Uttar Pradesh News: नकली डेयरी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, पनीर-घी-खोया समेत एनालॉग हुए बैन

15/08/2026
News
झारखंड में छात्रों का आंदोलन तेज

Jharkhand Student Protest: आंदोलन में आया नया मोड़, छात्रों ने मांगा सीएम सोरेन का इस्तीफा, 20 अगस्त को घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास

15/08/2026
Independence Day 2026: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान

Independence Day 2026: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाए पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

15/08/2026
Uttar Pradesh News: नकली डेयरी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन

Uttar Pradesh News: नकली डेयरी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, पनीर-घी-खोया समेत एनालॉग हुए बैन

15/08/2026
Independence Day 2026: पीएम मोदी का MSME सेक्टर पर विशेष फोकस

Independence Day 2026: पीएम मोदी का MSME सेक्टर पर विशेष फोकस, भारत को मिलेगी नई ताकत, ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगी पहुंच

15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया

80th Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- ‘हमारे छात्र देश के भविष्य के निर्माता’

14/08/2026
Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत

Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत, मुकदमा हुआ रद्द

14/08/2026
Samay Raina Supreme Court FIR: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Samay Raina Supreme Court FIR: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ी मामला हुआ रद्द, जानें वजह

14/08/2026
Rahul Gandhi BJP Reaction: पीएम मोदी पर राहुल के बयान से बीजेपी ने किया पलटवार

Rahul Gandhi BJP Reaction: पीएम मोदी पर राहुल के बयान से बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- नेता प्रतिपक्ष को मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए

14/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.