प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर लोकसभा (Lok Sabha) आज विपक्ष को करारा जवाब दिया है, जिसके बाद से लोकसभा का माहौल गरमाया हुआ है। दरअसल, पीएम मोदी ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल या नेता महिला आरक्षण का विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब संसद में महिला आरक्षण को लेकर जोरदार बहस चल रही है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वालों को इतिहास ने कभी माफ नहीं किया है। वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल तकनीकी बहाने बनाकर इस महत्वपूर्ण विधेयक को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि देश के विकास के लिए ठीक नहीं है।
महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक मौका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि किसी भी राष्ट्र के जीवन में कुछ ऐसे क्षण आते हैं जो इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं। उन्होंने महिला आरक्षण को ऐसा ही एक ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में पूरी भागीदारी दी जाए। यह कदम न केवल राजनीति में बदलाव लाएगा बल्कि देश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को भी मजबूत करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी सांसदों की जिम्मेदारी है कि इस मौके को हाथ से न जाने दें। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में निर्णय लें।
विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया है कि वे इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहे हैं। जिस्म उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह देश के भविष्य से जुड़ा मामला है और इसमें सभी को एकजुट होकर समर्थन देना चाहिए।

“विरोध करने वालों को भुगतना पड़ेगा परिणाम”
पीएम मोदी का सबसे सख्त बयान तब सामने आया जब उन्होंने कहा कि जो भी दल या नेता आज महिला आरक्षण का विरोध करेगा, उसे आने वाले समय में जनता के सामने जवाब देना होगा। जिसमें उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और वे अपने अधिकारों को लेकर समझदार भी हैं। ऐसे में जो भी उनके अधिकारों के खिलाफ जाएगा, उसे राजनीतिक रूप से नुकसान उठाना पड़ेगा।
परिसीमन पर दी बड़ी गारंटी
प्रधानमंत्री ने परिसीमन (Delimitation) को लेकर भी स्थिति साफ की है। जिसमें उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। साथ ही, यह भी भरोसा दिलाया कि लोकसभा में किसी राज्य की सीटों का अनुपात कम नहीं किया जाएगा। यह बयान खासतौर पर दक्षिण भारत के राज्यों को ध्यान में रखते हुए दिया गया, जहां परिसीमन को लेकर चिंता जताई जा रही थी।
दक्षिण राज्यों को दिया भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण भारत के राज्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार करेगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे इस मुद्दे को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं और लोगों में भ्रम फैला रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण को देश के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में संवेदनशीलता आएगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व में आती हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में सुधार होता है।
“देश को नई दिशा देने का मौका”
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि यह समय देश को नई दिशा देने का है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के जरिए भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बना सकता है। उन्होंने कहा कि इस मंथन से जो परिणाम निकलेगा, वह देश की राजनीति और भविष्य को तय करेगा। यह केवल एक कानून नहीं बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है।
संसद में दिखी गंभीरता
लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण के दौरान माहौल काफी गंभीर और भावुक रहा। कई सांसदों ने उनकी बातों का समर्थन किया और इसे ऐतिहासिक कदम बताया। हालांकि विपक्ष ने कुछ मुद्दों पर सवाल भी उठाए, लेकिन प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि सरकार इस बिल को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें: Bhoot Bangla Akshay Kumar Review: ‘भूत बंगला’ का पहला रिव्यू, हंसी के साथ डर का डोज, फिल्म को मिले शानदार रिएक्शन



