Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (32) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (34) Bihar Politics (49) BJP (73) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (42) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (33) Delhi Weather (24) donald trump (49) Election Commission (22) horoscope (98) horoscope today (41) IMD Alert (20) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (102) rahul gandhi (34) Rashifal (90) supreme court (23) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (29) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (23) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Ram Mandir Latest News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, केंद्र-यूपी सरकार और ट्रस्ट से मांगा जवाब
उत्तरप्रदेश

Ram Mandir Latest News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, केंद्र-यूपी सरकार और ट्रस्ट से मांगा जवाब

Aparna PanwarBy Aparna Panwar13/07/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Ram Mandir Latest News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन
Ram Mandir Latest News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Ram Mandir Latest News: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सकत रुख अपनाया है। बता दें आज सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित खास जांच दल (SIT) को जांच की मौजूदा स्थिति बताने वाली विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि फिलहाल अदालत पहले यह जानना चाहती है कि SIT की जांच किस चरण में पहुंची है। इसके बाद ही कोर्ट यह तय करेगा कि मामले में आगे किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या सीबीआई जांच की जरूरत है या नहीं।

चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ ने की सुनवाई

इस मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने की है। पीठ में जस्टिस जायमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहन भी शामिल रहे। दरअसल सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से जुड़ी चार अलग-अलग याचिकाएं पेश की गईं। इन याचिकाओं में मामले की निष्पक्ष जांच, कोर्ट की निगरानी में जांच और कुछ मामलों में सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई है।

SIT को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT को आदेश दिया कि वह अपनी जांच की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट अदालत में पेश करे। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में सिर्फ जांच की प्रगति ही नहीं बल्कि यह भी बताया जाए कि SIT में किन-किन अधिकारियों को शामिल किया गया है और अब तक जांच में क्या-क्या कदम उठाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, SIT अपनी रिपोर्ट बंद लिफाफे (सीलबंद कवर) में सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करेगी ताकि जांच से जुड़ी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक न हो।

केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों से जवाब मांगा है। अदालत ने दोनों सरकारों से पूछा है कि अब तक मामले में क्या कार्रवाई की गई है और जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकारों से मिलने वाले जवाब के आधार पर कोर्ट आगे की कार्रवाई तय करेगा।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भी मांगा जवाब

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भी नोटिस जारी किया। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल ने ट्रस्ट को नोटिस जारी करने का विरोध किया। उनका कहना था कि ट्रस्ट को इस मामले में नोटिस देने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने इस आपत्ति को स्वीकार नहीं किया और ट्रस्ट को भी जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत का मानना है कि मामले के सभी संबंधित पक्षों का पक्ष जानना जरूरी है ताकि निष्पक्ष निर्णय लिया जा सके।

CBI जांच पर अगले सप्ताह होगी सुनवाई

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की है कि मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं दिया। अदालत ने कहा कि पहले SIT की रिपोर्ट देखी जाएगी। यदि जांच संतोषजनक नहीं लगी तो आगे की मांगों पर विचार किया जाएगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि CBI जांच की मांग पर अगले सप्ताह विस्तार से सुनवाई होगी।

Supreme Court has issued notice to the Centre and Uttar Pradesh seeking response on pleas for an independent, court-monitored probe into the alleged misappropriation of donations at the Ayodhya Ram Janmabhoomi temple.

A bench of Chief Justice of India (CJI) Surya Kant and… pic.twitter.com/Vc816nsy6O

— ANI (@ANI) July 13, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि “हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT को निर्देश देते हैं कि वह जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। रिपोर्ट में यह भी बताया जाए कि जांच दल में कौन-कौन अधिकारी शामिल हैं।” अदालत ने यह भी कहा कि फिलहाल जांच जारी है, इसलिए पहले उसकी प्रगति का आकलन किया जाएगा।

चार याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष चार याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं ने मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच, जरूरत पड़ने पर CBI को जांच सौंपने तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। अदालत ने इन सभी याचिकाओं पर केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है।

क्यों अहम है यह मामला?

अयोध्या का राम मंदिर देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और मंदिर में करोड़ों रुपये का चढ़ावा भी चढ़ाया जाता है।

ऐसे में चढ़ावे से जुड़े किसी भी कथित अनियमितता या चोरी के आरोप को गंभीर माना जा रहा है। यही वजह है कि मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। अब अदालत यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून के अनुसार हो।

अगली सुनवाई कब होगी?

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई अगले सोमवार तय की है। तब तक उत्तर प्रदेश सरकार की गठित SIT अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी। केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भी अपना-अपना जवाब अदालत में प्रस्तुत करना होगा। इन सभी दस्तावेजों और जांच की प्रगति का अध्ययन करने के बाद सुप्रीम कोर्ट CBI जांच की मांग समेत आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगा।

फिलहाल क्या स्थिति है?

इस समय मामले की जांच उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर नजर बनाए रखते हुए सभी संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। अदालत का कहना है कि पहले मौजूदा जांच की प्रगति देखी जाएगी और उसके बाद ही किसी नई जांच एजेंसी को जिम्मेदारी देने या अन्य मांगों पर फैसला लिया जाएगा।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की यह सख्ती इस बात का संकेत है कि अदालत जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना चाहती है। अब सभी की निगाहें अगले सोमवार होने वाली सुनवाई और SIT की स्टेटस रिपोर्ट पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: Veena Manvi Arrest: बांकीपुर से नामांकन के तुरंत बाद JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार, जानें वजह

ayodhya Donation Theft Ram Janmabhoomi Ram Mandir Ram Mandir Chadhawa Ram Mandir Donation Ram Mandir Latest News supreme court
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत

CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत, थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जानें पूरा मामला

28/09/2026
Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान

Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान, ब्रह्मोस और AK-203 से बताई यूपी की रक्षा ताकत, पढ़ें खबर

25/09/2026
Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- ‘अबकी बार यूपी में चलेगा वोट का बुलडोजर’, PDA पर कही बड़ी बात

24/09/2026
News
ODI World Cup 2027 Full Schedule: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने

ODI World Cup 2027 Full Schedule: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने, 7 अक्टूबर को होगा पहला मैच, जानें पूरी डिटेल

01/10/2026
CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- ‘तीन दिन नहीं, 3 महीने जेल भेजो’, आंदोलन होकर रहेगा

01/10/2026
Captain Smit Machar: भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने दिखाई गजब की बहादुरी

Captain Smit Machar: भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने दिखाई गजब की बहादुरी, पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने की जमकर तारीफ

01/10/2026
Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

29/09/2026
KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला

KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ‘पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं’

29/09/2026
Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन

Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन, अब दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान

29/09/2026
Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल

Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल, गुलवीर-पारुल ने जीते 4 मेडल

28/09/2026
CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत

CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत, थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जानें पूरा मामला

28/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.