‘सचिन तेंदुलकर’ एक बार फिर अपने सरल स्वभाव और लोगों से जुड़ाव के कारण चर्चा में हैं। इस बार वह किसी क्रिकेट मैदान पर नहीं बल्कि सड़क यात्रा के दौरान एक गांव में बच्चों की अनोखी “जुगाड़ कार” देखकर रुक गए। जिससे बच्चों की यह देसी इनोवेशन न सिर्फ उन्हें हैरान कर गई, बल्कि उन्होंने खुद रुककर बच्चों से बातचीत भी की और उनकी तारीफ की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गांव में दिखी बच्चों की देसी ‘कार’, रुक गए सचिन तेंदुलकर
बता दें की यह वीडियो उस समय की है जब सचिन तेंदुलकर अपनी यात्रा के दौरान एक ग्रामीण इलाके से गुजर रहे थे। रास्ते में उन्होंने कुछ बच्चों को एक अजीब लेकिन बेहद क्रिएटिव वाहन चलाते देखा। यह कोई असली कार नहीं थी, बल्कि लकड़ी, लोहे की रॉड और पुराने पहियों से बनी एक जुगाड़ गाड़ी थी, जिसे बच्चों ने अपनी कल्पना से तैयार किया था। जैसे ही सचिन ने यह अनोखी “देसी कार” देखी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवा दी और बच्चों के पास पहुंच गए।
लकड़ी और पहियों से बनी थी अनोखी जुगाड़ गाड़ी
यह जुगाड़ कार देखने में बेहद साधारण थी, लेकिन इसकी बनावट और सोच लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी थी। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति का इस्तेमाल करते हुए इसे तैयार किया था। इस गाड़ी का ढांचा लकड़ी और लोहे की रॉड की मदद से बनाया गया था। चलने के लिए इसमें पुराने साइकिल या छोटे पहियों का इस्तेमाल किया गया था। एक बच्चा गाड़ी के अंदर बैठता था, जबकि बाकी बच्चे उसे धक्का देकर और खींचकर आगे बढ़ाते थे।
सचिन तेंदुलकर ने की बच्चों से मुलाकात
वीडियो में Sachin Tendulkar बच्चों के पास जाकर उनसे बातचीत करते नजर आते हैं। वह मुस्कुराते हुए उनकी जुगाड़ गाड़ी को करीब से देखते हैं और समझने की कोशिश करते हैं कि इसे कैसे बनाया गया। साथ ही, सचिन बच्चों की मेहनत, सोच और क्रिएटिविटी से काफी प्रभावित दिखे। जिसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका हौसला भी बढ़ाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सचिन तेंदुलकर ने इस पूरी वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर शेयर किया। जिसके बाद वीडियो पोस्ट होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। जिसमें उन्होंने वीडियो के साथ एक प्रेरणादायक कैप्शन भी लिखा की “भारत के कई छिपे हुए कोनों में सफर करते हुए हमें एक ऐसी ‘कार’ देखने को मिली जो किसी शोरूम से नहीं, बल्कि कल्पना से बनी थी। ऐसा टैलेंट परफेक्ट परिस्थितियों का इंतजार नहीं करता, वह अपना रास्ता खुद बना लेता है। बस मौका मिलना चाहिए।”उनकी यह बात लोगों को काफी पसंद आई और लाखों लोगों ने इसे शेयर किया।
यूजर्स ने की बच्चों की जमकर तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जिसके बाद लोगों ने बच्चों की इस अनोखी जुगाड़ गाड़ी और उनकी क्रिएटिविटी की जमकर सराहना की। जिसमें कई यूजर्स ने बच्चों को “छोटे इंजीनियर” बताया और उनकी सोच की तारीफ की। कुछ लोगों ने लिखा कि “यह असली भारत की क्रिएटिविटी है, जो हर जगह दिखाई नहीं देती।” वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “यह कार कई असली गाड़ियों से ज्यादा मजेदार और इनोवेटिव है।” कई लोगों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सोशल मीडिया पर यह भी कहा गया कि ऐसी जुगाड़ और सोच ही भारत के ग्रामीण इलाकों की असली ताकत है, जो देश को आगे ले जाने की क्षमता रखती है।

गांव की जुगाड़ तकनीक और भारतीय इनोवेशन
भारत में जुगाड़ तकनीक कोई नई बात नहीं है। ग्रामीण इलाकों में लोग सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अनोखे तरीके अपनाते हैं।
- क्रिएटिविटी संसाधनों पर निर्भर नहीं होती।
- सीमित साधनों में भी बड़े आइडिया जन्म ले सकते हैं।
- बच्चों की सोच भविष्य में बड़े आविष्कारों की नींव बन सकती है।
सचिन तेंदुलकर का इंस्पायरिंग संदेश
भारत में जुगाड़ तकनीक कोई नई बात नहीं है। ग्रामीण इलाकों में लोग सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद अनोखे और रचनात्मक तरीके अपनाते हैं। यही सोच भारतीय इनोवेशन की असली ताकत मानी जाती है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि क्रिएटिविटी संसाधनों पर निर्भर नहीं होती। कम साधनों में भी बड़े और उपयोगी आइडिया जन्म ले सकते हैं। बच्चों की यह सोच और प्रयोग करने की प्रवृत्ति भविष्य में बड़े आविष्कारों और तकनीकी विकास की नींव बन सकती है।
क्यों खास है यह वीडियो?
यह वीडियो सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं है, बल्कि यह एक गहरा और प्रेरणादायक संदेश देता है। यह दिखाता है कि सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती। सीमित साधनों में भी मेहनत, जुगाड़ और कल्पना के जरिए कुछ नया और अनोखा बनाया जा सकता है। यह बच्चों की रचनात्मक सोच को सामने लाता है, जिसे सही पहचान और प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। साथ ही यह भी साबित करता है कि ग्रामीण भारत में अपार प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे बस मौके की जरूरत है।



