पुरी के समुद्र में वॉटर स्पोर्ट का आनंद लेते समय भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता की ‘स्पीडबोट’ पलट गई।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
पुरी के समुद्र में वॉटर स्पोर्ट का आनंद लेते समय भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता की ‘स्पीडबोट’ पलट गई लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार शाम को ‘लाइटहाउस’ के पास हुई जब दंपति ‘स्पीडबोट’ सवारी का आनंद ले रहे थे।
समाचार एजेंसी पीटीआई के पास उपलब्ध एक वीडियो मैच में अर्पिता ने कहा, ‘‘भगवान की कृपा से हम बच गए। मैं अभी भी सदमे में हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए और समुद्र में वॉटरस्पोर्ट की व्यवस्था सही तरीके से की जानी चाहिए। मैं कोलकाता लौटने के बाद पुरी के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी।’’
कैसे हुई घटना
घटना के बारे में अर्पिता ने कहा कि उनकी बोट एक बड़ी लहर की चपेट में आकर पलट गई और वह और उनके पति सहित सभी यात्री समुद्र में गिर गए। उन्होंने कहा, ‘‘शुक्र है कि ‘लाइफगार्ड’ के तुरंत एक्शन में आने से हमारी जान बच गई।’’ घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों ने बताया कि ‘स्पीडबोट’ एक बड़ी लहर की चपेट में आने के बाद संतुलन खो बैठी और समुद्र में पलट गई।
अर्पिता ने एडवेंचर स्पोर्ट्स संचालकों को जिम्मेदार ठहराया
अर्पिता ने इस दुर्घटना के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स संचालकों के “लालच” को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि बोट अस्थिर थी, 10 यात्रियों के लिए डिजाइन किए गए जहाज पर सिर्फ चार यात्री सवार थे, जिससे यह असंतुलित हो गया और तेज लहर का सामना करने में असमर्थ हो गया।
अर्पिता ने लगाया बड़ा आरोप
अर्पिता ने कहा, “कम वजन के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह बड़ी लहर का सामना नहीं कर सकी। समुद्र पहले से ही बहुत उफान पर था। हालांकि, हमने समुद्र के उफान पर होने और ऊंची लहर उठने के कारण सुरक्षा के बारे में चिंता जताई, लेकिन संचालकों ने हमें आश्वासन दिया कि यह सुरक्षित है। बाहर निकलने के कुछ ही समय बाद एक बड़ी लहर ने नाव को टक्कर मार दी और यह पलट गई।”
[/expander_maker]



