AI का कमाल: अब एक फोटो से पता चलेगी बॉडी की असली हालत
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब हेल्थकेयर में भी जबरदस्त कमाल कर रहा है। अमेरिका में एक नया AI टूल FaceAge तैयार किया गया है, जो सिर्फ एक सेल्फी देखकर आपकी बायोलॉजिकल उम्र यानी असली शारीरिक उम्र का पता लगा सकता है।
FaceAge क्या करता है?
FaceAge एक डीप लर्निंग एल्गोरिदम है, जो इंसान की फोटो देखकर उसकी असली शारीरिक उम्र बताता है। ये उम्र आपकी जन्मतिथि के हिसाब से नहीं बल्कि आपकी सेहत और बॉडी कंडीशन के आधार पर होती है। इससे डॉक्टर यह जान सकते हैं कि मरीज कितना फिट है और किस तरह का इलाज देना चाहिए।
कैसे काम करता है FaceAge?
- डॉक्टरों की Eyeball Test वाली तकनीक पर आधारित
- जैसे डॉक्टर मरीज को देखकर तगड़ी या कमजोर हालत का अंदाजा लगाते हैं, वैसे ही यह AI फोटो देखकर सेहत का अनुमान लगाता है।
- इसमें बाल सफेद होना या झड़ना मायने नहीं रखता। AI चेहरे की बारीक झलकियों से असली उम्र पकड़ लेता है।
कहां–कहां टेस्ट किया गया?
- इसे 9,000 से ज्यादा तस्वीरों पर ट्रेन किया गया है।
- Wikipedia, IMDb और UTKFace डेटासेट से 1 से 116 साल तक के लोगों की फोटोज का इस्तेमाल।
- 6,200 कैंसर मरीजों पर भी टेस्ट किया गया।
कितनी सटीक है ये तकनीक?
- कैंसर मरीजों की तस्वीरों में इस AI ने उनकी असली उम्र से औसतन 5 साल ज्यादा उम्र आंकी।
- डॉक्टर सिर्फ फोटो देखकर 61% सही अनुमान लगा पाए।
- जब फोटो के साथ मेडिकल डेटा भी दिया गया, तो सटीकता बढ़कर 73% हो गई।
एक खास केस की कहानी
एक 86 साल के फेफड़ों के कैंसर मरीज को डॉक्टर ने देखने मात्र से कमजोर नहीं माना और आक्रामक ट्रीटमेंट दिया। आज वो 90 साल का है और स्वस्थ है। FaceAge ने भी उसकी बायोलॉजिकल उम्र 76 साल बताई थी।