Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (30) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (70) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (36) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (30) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (27) India News (22) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (39) Narendra modi (82) operation sindoor (33) PM Modi (91) rahul gandhi (29) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (26) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » ‘अमित शाह’ ने बस्तर के लिए लिया अहम फैसला, 19 मई को होगी 4 राज्यों के सीएम के साथ हाई लेवल मीटिंग
खबर आज की खास

‘अमित शाह’ ने बस्तर के लिए लिया अहम फैसला, 19 मई को होगी 4 राज्यों के सीएम के साथ हाई लेवल मीटिंग

‘अमित शाह’ की मौजूदगी में 19 मई को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। इसमें कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, जिसमें विकास और नक्सल जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर
Aparna PanwarBy Aparna Panwar07/05/2026Updated:07/05/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
‘अमित शाह’ ने बस्तर के लिए लिया अहम फैसला
‘अमित शाह’ ने बस्तर के लिए लिया अहम फैसला

‘अमित शाह’ की मौजूदगी में 19 मई को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार बस्तर जैसे कभी नक्सल प्रभावित रहे इलाके में देश के चार राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ बैठकर सुरक्षा, विकास और समन्वय पर चर्चा करेंगे। यह बैठक केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए बस्तर की बदलती तस्वीर का बड़ा संदेश भी मानी जा रही है।

बस्तर में पहली बार होगी इतनी बड़ी बैठक

बस्तर लंबे समय तक नक्सल हिंसा की वजह से देशभर में चर्चा में रहा है। एक समय ऐसा था जब यहां बड़े सरकारी कार्यक्रम आयोजित करना भी चुनौती माना जाता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। सरकार का दावा है कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बना दिया गया है। इसी बदलते माहौल के बीच 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है। बता दें कि इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी मौजूद रहेंगे।

बस्तर से पूरे देश को जाएगा शांति का संदेश

सरकार इस बैठक को केवल एक प्रशासनिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के संदेश के रूप में पेश करना चाहती है। जिस बस्तर को कभी नक्सल हिंसा का गढ़ कहा जाता था, वहीं अब देश के बड़े नेता और मुख्यमंत्री बैठकर विकास की रणनीति बनाएंगे। इससे यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि बस्तर अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई राह पर आगे बढ़ चुका है।

सरकार का कहना है कि नक्सलवाद पर बड़ी जीत के बाद अब बस्तर को देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। यही वजह है कि इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए जगदलपुर को चुना गया।

आखिर क्या है मध्य क्षेत्रीय परिषद?

मध्य क्षेत्रीय परिषद देश की छह क्षेत्रीय परिषदों में से एक है। इसका गठन राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत किया गया था। इन परिषदों का मुख्य उद्देश्य राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाना, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना और आपसी विवादों का समाधान निकालना है। साथ ही, देश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कुल छह परिषद बनाई गई हैं। इन परिषदों की बैठकों में राज्यों के बीच विकास, सुरक्षा, आर्थिक योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होती है। यह व्यवस्था राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए काफी अहम मानी जाती है।

पंडित नेहरू ने दिया था क्षेत्रीय परिषद का विचार

क्षेत्रीय परिषदों का प्रस्ताव देश के पहले प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru ने वर्ष 1956 में दिया था। इसका उद्देश्य राज्यों के बीच बढ़ते क्षेत्रवाद, भाषावाद और अलगाववादी सोच को रोकना था। बाद में पूर्वोत्तर राज्यों के लिए अलग से परिषद बनाई गई। वर्तमान में देश में कुल छह क्षेत्रीय परिषदें काम कर रही हैं। बता दें कि इन परिषदों के जरिए राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने और विकास योजनाओं को तेज करने का प्रयास किया जाता है। साथ ही सुरक्षा और प्रशासनिक चुनौतियों पर भी संयुक्त रणनीति तैयार की जाती है।

छत्तीसगढ़ में दूसरी बार हो रही परिषद की बैठक

छत्तीसगढ़ में इससे पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक साल 2020 में नया रायपुर में हुई थी। अब दूसरी बार यह बैठक आयोजित की जा रही है, लेकिन इस बार स्थान बस्तर चुना गया है। यही वजह है कि इस आयोजन को ऐतिहासिक माना जा रहा है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बस्तर में इस बैठक का आयोजन केंद्र सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए यह दिखाया जा सके कि अब यह इलाका पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित हो चुका है।

‘अमित शाह’ 19 मई को होगी 4 राज्यों के सीएम के साथ हाई लेवल मीटिंग
‘अमित शाह’ 19 मई को होगी 4 राज्यों के सीएम के साथ हाई लेवल मीटिंग
बैठक से पहले तैयार हुए 50 बड़े एजेंडे

19 मई की बैठक से पहले 30 जनवरी 2026 को नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। बैठक में करीब 50 अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें सामाजिक और आर्थिक विकास, सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन, राज्यों के बीच लंबित विवादों का समाधान और आपसी समन्वय जैसे विषय शामिल थे। अब इन सभी एजेंडों को अंतिम रूप देकर 19 मई को जगदलपुर में होने वाली मुख्य बैठक में रखा जाएगा।

सुरक्षा और विकास दोनों पर रहेगा फोकस

जानकारी के अनुसार, बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं और रोजगार जैसे विषय भी प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेंगे। जिसमें केंद्र सरकार चाहती है कि जिन इलाकों में लंबे समय तक हिंसा का असर रहा, वहां अब तेजी से विकास कार्य किए जाएं। इसी दिशा में चारों राज्यों के बीच साझा रणनीति पर भी विचार होगा।

चारों राज्य साझा करेंगे अपने सफल मॉडल

इस बैठक की एक खास बात यह भी होगी कि चारों राज्य अपने-अपने सफल विकास मॉडल और नवाचार साझा करेंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ ‘सिंगल विंडो सिस्ट 2.0’, दंतेवाड़ा का ब्लॉकचेन आधारित भूमि रिकॉर्ड सिस्टम और एआई आधारित शिक्षा मॉडल पेश करेगा। वहीं मध्यप्रदेश ग्रामीण पर्यटन से जुड़े मॉडल साझा करेगा। उत्तराखंड जल स्रोतों के पुनर्जीवन का मॉडल प्रस्तुत करेगा, जबकि उत्तरप्रदेश शहरी सुधार और डिजिटल सेवाओं से जुड़े अपने प्रयोगों की जानकारी देगा। इन मॉडलों को दूसरे राज्यों में लागू करने की संभावना पर भी चर्चा होगी।

बस्तर के लिए क्यों अहम है यह बैठक?

बस्तर के लोगों के लिए यह बैठक केवल सरकारी आयोजन नहीं बल्कि एक नई शुरुआत की तरह देखी जा रही है। लंबे समय तक हिंसा और असुरक्षा झेलने वाले इस इलाके में अब बड़े निवेश, पर्यटन और विकास योजनाओं की उम्मीद बढ़ी है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि बस्तर में लगातार इस तरह के बड़े आयोजन होते रहे तो इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘मोहसिन नकवी’ को बड़ा झटका, पाकिस्तान नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, जानें वजह

AMIT SHAH Amit Shah Bastar Visit Bastar Meeting Central Zonal Council Chhattisgarh Jagdalpur News
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

LPG New Rules 2026

LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर के बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन में होगा बुक, सरकार ने जारी किए निर्देश

07/09/2026
Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान

Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान, अब नेटवर्क और भगोड़ों पर होगी कार्रवाई

06/09/2026
Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर को किया ढेर

05/09/2026
News
LPG New Rules 2026

LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर के बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन में होगा बुक, सरकार ने जारी किए निर्देश

07/09/2026
Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी!

Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी! सूखा और अनियमित बारिश की चिंता होगी कम, RAD योजना से मिल रही नई राह, जानें कैसे

07/09/2026
संघ की विचारधारा, हिंदुत्व, हिंदू राष्ट्र और युवाओं की भूमिका

Mohan Bhagwat London Visit: ‘नफरत नहीं, शुद्ध सात्विक प्रेम ही संघ की नींव’, RSS प्रमुख ने बताया हिंदुत्व का मतलब

06/09/2026
Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान

Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान, अब नेटवर्क और भगोड़ों पर होगी कार्रवाई

06/09/2026
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, इमारत गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

06/09/2026
Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा

Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा, कहा- हर क्षेत्र में बनाई अलग पहचान

05/09/2026
Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक

Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक, कहा- धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई ठीक नहीं

05/09/2026
Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर को किया ढेर

05/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.