Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (30) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (70) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (36) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (30) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (27) India News (22) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (39) Narendra modi (84) operation sindoor (33) PM Modi (92) rahul gandhi (29) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (26) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Sougata Roy Protest: सौगत रॉय को जनता ने घेरा, ‘चोर-चोर’ के नारों और अंडों से हुआ विरोध
पश्चिम बंगाल

Sougata Roy Protest: सौगत रॉय को जनता ने घेरा, ‘चोर-चोर’ के नारों और अंडों से हुआ विरोध

Aparna PanwarBy Aparna Panwar28/05/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Sougata Roy Protest: सौगत रॉय को जनता ने घेरा
Sougata Roy Protest: सौगत रॉय को जनता ने घेरा

Sougata Roy Protest: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज गुरुवार को उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय को उत्तरी 24 परगना जिले में विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है की प्रदर्शनकारियों ने उन्हें “चोर-चोर” कहकर पुकारा और उनकी कार पर अंडे फेंके। यह घटना निमता पुलिस थाने के बाहर हुई, जहां सांसद एक ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं यहां पूरा मामला

पुलिस थाने के बाहर हुआ हंगामा

जानकारी के मुताबिक, 78 वर्षीय सांसद सौगत रॉय निमता और उत्तरी दमदम इलाके में TMC पार्षदों पर कथित हमलों के विरोध में निमता पुलिस थाने पहुंचे थे। वहीं, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है। लेकिन जैसे ही सांसद पुलिस स्टेशन से बाहर निकले, वहां पहले से मौजूद लोगों की भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जोर-जोर से “चोर-चोर” के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसमें कुछ लोगों ने उनकी कार पर अंडे भी फेंके, जिससे वहां कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह सांसद की गाड़ी को वहां से सुरक्षित निकाला।

सौगत रॉय ने BJP पर लगाया आरोप

बताया जा रहा है की घटना के बाद सौगत रॉय ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि यह विरोध स्वतःस्फूर्त नहीं था बल्कि पूरी तरह राजनीति से प्रेरित था। सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जब मैं पुलिस स्टेशन से बाहर आ रहा था, तब भाजपा समर्थक वहां जमा हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मेरी गाड़ी पर अंडे फेंके गए और नारेबाजी की गई। इस तरह की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि विपक्ष बंगाल में राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा रहा है।

BJP ने आरोपों को किया खारिज

भाजपा ने इस घटना में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से साफ इनकार किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि स्थानीय लोग खुद TMC सरकार और उसके नेताओं के खिलाफ नाराज हैं और उन्होंने अपने गुस्से का इजहार किया।भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा, “लोग भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से परेशान हैं। जनता अब खुलकर विरोध कर रही है। इसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।” भाजपा नेताओं ने दावा किया कि बंगाल में जनता का भरोसा TMC से लगातार कम हो रहा है और यही कारण है कि अब पार्टी नेताओं को सार्वजनिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

बंगाल में ‘चोर-चोर’ नारे का बढ़ता ट्रेंड

दरअसल हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति में “चोर-चोर” का नारा काफी चर्चा में रहा है। TMC नेताओं के खिलाफ कई जगहों पर इसी तरह के विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं। राज्य में चुनावी झटकों और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कई TMC नेताओं को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्ष इन नारों को जनता के असंतोष का प्रतीक बताकर TMC को घेरने की कोशिश कर रहा है।

Sougata Roy Protest: अंडों से हुआ विरोध
Sougata Roy Protest: अंडों से हुआ विरोध

ममता बनर्जी भी हो चुकी हैं विरोध का शिकार

बता दें की इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी सार्वजनिक विरोध का सामना करना पड़ा था। कोलकाता हाई कोर्ट में चुनाव बाद हिंसा मामले की सुनवाई के बाद जब वह बाहर निकलीं, तब कुछ लोगों और वकीलों ने “चोर-चोर” के नारे लगाए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। विपक्ष ने इसे जनता के गुस्से की अभिव्यक्ति बताया था, जबकि TMC ने इसे भाजपा समर्थित साजिश करार दिया था।

अभिषेक बनर्जी और महुआ मोइत्रा भी बने निशाना

TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को भी हाल ही में विरोध का सामना करना पड़ा। उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने “चोर-चोर” के नारे लगाए थे। इतना ही नहीं, उन्हें “फाइल चोर” कहकर भी निशाना बनाया गया। वहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा के साथ भी ऐसी घटना सामने आई थी। बताया गया कि फ्लाइट में कुछ यात्रियों ने उन्हें “TMC चोर” कहकर नारे लगाए थे। इन घटनाओं के बाद बंगाल की राजनीति में माहौल और ज्यादा गरमा गया है।

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी TMC

पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों से TMC सरकार पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। शिक्षक भर्ती घोटाला, नगर निकायों में कथित भ्रष्टाचार और अन्य मामलों को लेकर विपक्ष लगातार ममता सरकार को घेरता रहा है। भाजपा का आरोप है कि राज्य में भ्रष्टाचार संस्थागत रूप ले चुका है। वहीं TMC इन आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई और विपक्ष की साजिश बताती रही है।

जनता के बीच बढ़ रही नाराजगी?

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि बंगाल में बढ़ती राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार के आरोपों ने जनता के एक वर्ग में नाराजगी पैदा की है। हालांकि TMC अब भी राज्य की सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत मानी जाती है, लेकिन विपक्ष लगातार जनता के असंतोष को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में बंगाल की राजनीति और ज्यादा आक्रामक हो सकती है, क्योंकि सभी दल आगामी चुनावों की तैयारी में जुट चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सौगत रॉय के विरोध का वीडियो सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग उनकी गाड़ी के सामने नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने इसे लोकतांत्रिक विरोध बताया, जबकि कई यूजर्स ने नेताओं के खिलाफ इस तरह के व्यवहार को गलत करार दिया। सोशल मीडिया पर भाजपा और TMC समर्थकों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

बंगाल की राजनीति में बढ़ी गर्मी

इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में तनाव लगातार बढ़ रहा है। TMC और भाजपा के बीच टकराव अब सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक खुलकर दिखाई दे रहा है। सौगत रॉय के साथ हुई घटना को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें: Chicken Neck Corridor: चिकन नेक पर बड़ा एक्शन! CM शुभेंदु ने BSF को सौंपी 121 हेक्टेयर जमीन, बांग्लादेश सीमा पर जल्द होगी फेंसिंग

Bengal News BJP Political Clash Sougata Roy Sougata Roy Protest tmc TMC Protest West Bengal Politics
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस

West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे

07/09/2026
West Bengal News: ममता बनर्जी की रिश्तेदार की मौत से मचा हड़कंप

West Bengal News: ममता बनर्जी की रिश्तेदार की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला

01/09/2026
Jaipur Nagar Nigam Election: भाजपा ने बदली रणनीति

Jaipur Nagar Nigam Election: भाजपा ने बदली रणनीति, कांग्रेस के गढ़ में 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट, पढ़ें पूरी खबर

31/08/2026
News
राहुल के विमान की पहली लैंडिंग फेल!

Rahul Gandhi Plane Go Around: राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग रही असफल, पायलट ने किया गो-अराउंड

08/09/2026
PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक

PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक, PMO की फर्जी ID और बंदूक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

08/09/2026
PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान

PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान, कहा- सच के साथ आगे बढ़ेगा भारत

08/09/2026
West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस

West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे

07/09/2026
LPG New Rules 2026

LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर के बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन में होगा बुक, सरकार ने जारी किए निर्देश

07/09/2026
Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी!

Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी! सूखा और अनियमित बारिश की चिंता होगी कम, RAD योजना से मिल रही नई राह, जानें कैसे

07/09/2026
संघ की विचारधारा, हिंदुत्व, हिंदू राष्ट्र और युवाओं की भूमिका

Mohan Bhagwat London Visit: ‘नफरत नहीं, शुद्ध सात्विक प्रेम ही संघ की नींव’, RSS प्रमुख ने बताया हिंदुत्व का मतलब

06/09/2026
Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान

Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान, अब नेटवर्क और भगोड़ों पर होगी कार्रवाई

06/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.