Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (23) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (18) Asia Cup 2025 (15) astrology (89) Astrology news (21) Bhopal (16) Bihar Politics (36) BJP (45) Bollywood (36) Bollywood News (21) breaking news (29) congress (20) cricket news (30) daily horoscope (126) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (16) Delhi Pollution (17) donald trump (31) horoscope (96) horoscope today (36) india (25) India News (22) Indian Politics (25) indian railways (19) IPL 2026 (27) Kal Ka Rashifal (46) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (19) Narendra modi (42) operation sindoor (32) pakistan (18) PM Modi (56) rahul gandhi (19) Rashifal (86) tmc (16) today horoscope (16) top news (73) vedic astrology (39) viral video (23) women empowerment (15) zodiac signs (76)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Chicken Neck Corridor: चिकन नेक पर बड़ा एक्शन! CM शुभेंदु ने BSF को सौंपी 121 हेक्टेयर जमीन, बांग्लादेश सीमा पर जल्द होगी फेंसिंग
पश्चिम बंगाल

Chicken Neck Corridor: चिकन नेक पर बड़ा एक्शन! CM शुभेंदु ने BSF को सौंपी 121 हेक्टेयर जमीन, बांग्लादेश सीमा पर जल्द होगी फेंसिंग

Aparna PanwarBy Aparna Panwar28/05/2026Updated:28/05/20265 Mins Read
Chicken Neck Corridor: चिकन नेक पर बड़ा एक्शन
Chicken Neck Corridor: चिकन नेक पर बड़ा एक्शन

Chicken Neck Corridor: पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण चिकन नेक इलाके (Chicken Neck Corridor) की 121 हेक्टेयर जमीन सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंप दी है। इसके साथ ही सीमावर्ती नौ जिलों में भी BSF को बड़ी मात्रा में जमीन ट्रांसफर की गई है, ताकि बॉर्डर फेंसिंग और सुरक्षा ढांचे का काम तेजी से पूरा किया जा सके।

जानकारी के लिए बता दें की सरकार के इस फैसले को सीमा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस तेज कार्रवाई की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है।

पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया था फैसला

जानकारी के मुताबिक, भाजपा सरकार बनने के बाद 11 मई को हुई पहली कैबिनेट बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया था। बैठक में तय किया गया कि सीमा पर फेंसिंग और सुरक्षा परियोजनाओं के लिए 45 दिनों के भीतर करीब 600 एकड़ जमीन BSF को ट्रांसफर की जाएगी। इसी फैसले के तहत अब सरकार ने चिकन नेक इलाके की 121 हेक्टेयर जमीन BSF को सौंप दी है। सरकार का कहना है कि इससे बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा घुसपैठ और तस्करी जैसी गतिविधियों पर रोक लगेगी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने बताया कि चिकन नेक इलाके के अलावा नौ सीमावर्ती जिलों में भी BSF को 142.79 एकड़ जमीन ट्रांसफर की गई है। इस जमीन का उपयोग बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP), सुरक्षा चौकियों और फेंसिंग से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने में किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे सीमा पर निगरानी और सुरक्षा दोनों मजबूत होंगी।

क्यों अहम है चिकन नेक इलाका?

चिकन नेक इलाका भारत के लिए बेहद संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्र माना जाता है। साथ ही, यह उत्तर-पूर्वी राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला बेहद संकरा भूभाग है। सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस इलाके की सुरक्षा में किसी भी तरह की कमजोरी देश की रणनीतिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है। इसी वजह से केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। सरकार का मानना है कि यहां मजबूत फेंसिंग और BSF इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने से घुसपैठ, अवैध तस्करी और सीमा पार अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी।

बंगाल की सीमा सबसे लंबी

पश्चिम बंगाल की सीमा बांग्लादेश के साथ लगभग 2,217 किलोमीटर लंबी है। यह देश के किसी भी राज्य की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा मानी जाती है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 1,600 किलोमीटर इलाके में पहले ही फेंसिंग का काम पूरा किया जा चुका है, लेकिन लगभग 600 किलोमीटर हिस्सा अब भी पूरी तरह खुला हुआ है। यही खुला इलाका लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सीमा के खुले हिस्सों से अक्सर अवैध घुसपैठ, पशु तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में सरकार अब इस पूरे इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

किन जिलों में कितनी जमीन दी गई?

जानकारी के अनुसार, सीमा से जुड़े नौ जिलों में BSF को जमीन ट्रांसफर की गई है। इनमें सबसे ज्यादा जमीन मुर्शिदाबाद और जलपाईगुड़ी जिलों में दी गई है।

जिलावार जमीन का विवरण

  • कूचबिहार – 22.92 एकड़
  • जलपाईगुड़ी – 35.16 एकड़
  • दार्जिलिंग – 8.81 एकड़
  • उत्तर दिनाजपुर – 2.84 एकड़
  • दक्षिण दिनाजपुर – 20.17 एकड़
  • मालदा – 10.9 एकड़
  • मुर्शिदाबाद – 38.8 एकड़
  • नादिया – 0.55 एकड़
  • उत्तर 24 परगना – 2.6 एकड़

सरकार के मुताबिक, इससे पहले भी पहले चरण में पांच जिलों में 43 एकड़ जमीन खरीदी गई थी। वहीं 20 मई को 31.9 एकड़ जमीन के आदेश BSF को सौंपे गए थे।

Chicken Neck Corridor: अमित शाह ने की तारीफ
Chicken Neck Corridor: अमित शाह ने की तारीफ
अमित शाह ने की तारीफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार की इस तेज कार्रवाई की खुलकर तारीफ की है। जिसमें उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार बनने के बाद सीमा फेंसिंग का काम तेज करने का वादा किया गया था और अब उस दिशा में तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि महज सात दिनों के भीतर चिकन नेक की 121 हेक्टेयर जमीन BSF को सौंपना बड़ा और सराहनीय कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि इससे सीमा सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।

घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी रोक

सरकार का कहना है कि इस फैसले के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ और तस्करी जैसी गतिविधियों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकेगी। सीमावर्ती इलाकों में मजबूत फेंसिंग, नए बॉर्डर आउटपोस्ट और आधुनिक सुरक्षा ढांचे के जरिए BSF की निगरानी क्षमता बढ़ेगी। इससे सीमा पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।

आने वाले समय में और तेज होगा काम

सूत्रों के मुताबिक, सरकार आने वाले महीनों में सीमा फेंसिंग के बाकी बचे हिस्सों को भी तेजी से पूरा करने की तैयारी कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सीमा सुरक्षा को पूरी तरह मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि चिकन नेक जैसे संवेदनशील इलाके में सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की सुरक्षा को फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: CBSE On-Screen Marking विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस छात्रों में फैला रही डर और भ्रम

AMIT SHAH Border Fencing BSF Chicken Neck Chicken Neck Corridor India-Bangladesh Border Shubhendu Adhikari West Bengal
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Sougata Roy Protest: सौगत रॉय को जनता ने घेरा

Sougata Roy Protest: सौगत रॉय को जनता ने घेरा, ‘चोर-चोर’ के नारों और अंडों से हुआ विरोध

28/05/2026
Demographic Changes: घुसपैठ पर केंद्र का महाएक्शन

Demographic Changes: घुसपैठ पर केंद्र का महाएक्शन! अमित शाह ने तैयार किया मिशन क्लीन इंडिया प्लान

26/05/2026
Bengal Illegal Migrants: बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन

Bengal Illegal Migrants: बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन! बॉर्डर चेकपोस्टों पर उमड़ी भीड़, शुरू हुए होल्डिंग सेंटर

26/05/2026
News
Sougata Roy Protest: सौगत रॉय को जनता ने घेरा

Sougata Roy Protest: सौगत रॉय को जनता ने घेरा, ‘चोर-चोर’ के नारों और अंडों से हुआ विरोध

28/05/2026
Chicken Neck Corridor: चिकन नेक पर बड़ा एक्शन

Chicken Neck Corridor: चिकन नेक पर बड़ा एक्शन! CM शुभेंदु ने BSF को सौंपी 121 हेक्टेयर जमीन, बांग्लादेश सीमा पर जल्द होगी फेंसिंग

28/05/2026
CBSE On-Screen Marking विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

CBSE On-Screen Marking विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस छात्रों में फैला रही डर और भ्रम

28/05/2026
BJP State Presidents Changed: बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BJP State Presidents Changed: बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, इन 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित, हर्ष मल्होत्रा को मिली दिल्ली की कमान

28/05/2026
CM सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा

Karnataka CM News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे का किया ऐलान! क्या अब डीके शिवकुमार संभालेंगे कमान?

28/05/2026
Weather Update

Delhi Weather Update: दिल्लीवालों को कब मिलेगी गर्मी से राहत? जानिए मौसम विभाग का अपडेट, 8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

28/05/2026
PM Modi Bakrid Wishes

Eid ul-Adha 2026: बकरीद पर पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद, बोले ‘देश में भाईचारा और खुशहाली बनी रहे’

28/05/2026
Padmini Ekadashi Vrat

Padmini Ekadashi: 3 साल बाद बना पुरुषोत्तम मास का दुर्लभ संयोग, आज है पद्मिनी एकादशी का महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त और मंत्र

27/05/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.