Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (30) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (70) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (36) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (30) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (27) India News (22) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (39) Narendra modi (84) operation sindoor (33) PM Modi (92) rahul gandhi (29) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (26) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Bihar Government Meeting Guidelines: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं चलेगा ‘साहब मीटिंग में हैं’ वाला बहाना, 50 मिनट से ज्यादा नहीं होगी बैठक
बिहार

Bihar Government Meeting Guidelines: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं चलेगा ‘साहब मीटिंग में हैं’ वाला बहाना, 50 मिनट से ज्यादा नहीं होगी बैठक

Aparna PanwarBy Aparna Panwar11/07/2026Updated:11/07/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Bihar Government Meeting Guidelines: अब 50 मिनट से ज्यादा नहीं चलेगी सरकारी बैठक
Bihar Government Meeting Guidelines: अब 50 मिनट से ज्यादा नहीं चलेगी सरकारी बैठक

Bihar Government Meeting Guidelines: बिहार सरकार ने एक नया फैसला जारी किया है। दरअसल, सीएम सम्राट चौधरी ने सरकारी कामकाज को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनता के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने सरकारी दफ्तरों और सचिवालय में होने वाली बैठकों को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब से राज्य में सामान्य परिस्थितियों में कोई भी सरकारी बैठक 50 मिनट से अधिक नहीं चलेगी। कयोंकि सरकार का मानना है कि अधिकारियों का अधिक समय बैठकों में नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान में लगना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी ‘गाइड ऑन कंडक्टिंग इफेक्टिव मीटिंग्स’ (Guide on Conducting Effective Meetings) के तहत अधिकारियों को केवल जरूरी मामलों में ही बैठक आयोजित करने की सलाह दी गई है। यह भी कहा गया है कि जिन भी मामलों का समाधान फोन, ईमेल या अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकता है, उनके लिए बैठक बुलाने से बचने को कहा गया है।

अब बिहार में बिना एजेंडे के नहीं होगी कोई बैठक

बिहार सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक अब किसी भी बैठक से पहले उसका साफ एजेंडा तैयार करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि सरकारी बैठक में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से एजेंडा नोट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सभी आवश्यक तैयारी के साथ बैठक में शामिल हो सकें।

सरकार का कहना है कि बिना एजेंडे के होने वाली बैठकों में समय अधिक खर्च होता है और अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते। इसलिए अब ऐसी बैठकों की अनुमति नहीं होगी।

50 मिनट में खत्म करनी होगी बैठक

बिहार की नई व्यवस्था के अनुसार, सामान्य हालात में कोई भी बैठक 50 मिनट से ज्यादा नहीं चलेगी। सरकार का उद्देश्य बैठकों को छोटा, प्रभावी और परिणाम आधारित बनाना है। अगर किसी विशेष परिस्थिति में लंबी बैठक की आवश्यकता महसूस होती है, तो उसके लिए उचित कारण होना जरूरी होगा। इससे अधिकारियों का समय बचेगा और वे अपने नियमित प्रशासनिक कार्यों पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

ब नहीं चलेगा 'साहब मीटिंग में हैं' वाला बहाना, 50 मिनट से ज्यादा नहीं होगी बैठक

लंच ब्रेक और छुट्टी के आसपास बैठक पर रोक

बिहार सरकार (Bihar Sarkar) ने यह भी साफ तौर पर कहा है कि कार्यालय के लंच ब्रेक (Lunch Break) या दफ्तर बंद होने के ठीक पहले अथवा बाद में बैठक आयोजित नहीं की जाएगी। इससे कर्मचारियों के कार्य समय का बेहतर उपयोग होगा और अनावश्यक देरी से बचा जा सकेगा। राज्य सरकार के इस अहम कदम का मुख्य उद्देश्य यह है कि कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना और कार्यालयों में समय का बेहतर प्रबंधन करना है।

बैठक के दौरान मोबाइल और ईमेल से दूरी

नई गाइडलाइन में बैठकों के दौरान मोबाइल फोन और ईमेल का उपयोग करने से बचने का निर्देश दिया गया है। सरकार का मानना है कि बैठक के दौरान यदि प्रतिभागियों का पूरा ध्यान चर्चा पर रहेगा तो कम समय में बेहतर निर्णय लिए जा सकेंगे। इससे बैठक के दौरान होने वाले अनावश्यक व्यवधान भी कम होंगे और निर्णय प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।

3 दिन के भीतर जारी होंगे बैठक के मिनट्स

सरकार ने बैठकों में लिए गए फैसलों को समय पर लागू कराने के लिए भी नई व्यवस्था लागू की है। अब हर बैठक की कार्यवाही (Minutes of Meeting) अधिकतम तीन दिनों के भीतर संबंधित अधिकारियों और प्रतिभागियों को जारी करनी होगी। क्योंकि इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि बैठक में लिए गए निर्णय केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उन पर समयबद्ध तरीके से अमल भी हो।

जनता को मिलेगा सीधा फायदा

बिहार सरकार की नई गाइडलाइन (Bihar Government New Guidelines) का सबसे बड़ा उद्देश्य आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। अक्सर लोग सरकारी दफ्तरों में यह सुनते हैं कि “साहब मीटिंग में हैं”, जिसके कारण उनका काम लंबे समय तक लंबित रहता है।

अब बैठकों की संख्या और अवधि दोनों सीमित होने से अधिकारियों को जनता से मिलने और उनकी शिकायतों का समाधान करने के लिए अधिक समय मिलेगा। इससे सरकारी कार्यालयों में कामकाज की गति तेज होने की उम्मीद है।

सरकारी कामकाज होगा ज्यादा पारदर्शी

सामान्य प्रशासन विभाग ने यह गाइडलाइन सभी विभागों और अधिकारियों को भेज दी है। साथ ही सभी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। बिहार सरकार कि इस नई व्यवस्था से सरकारी कामकाज (Sarkari Kaamkaaj) अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणाम आधारित होगी। बैठकों में समय की बचत होगी, फैसले तेजी से लिए जाएंगे और उनका क्रियान्वयन भी समय पर हो सकेगा।

बिहार सरकार की नई गाइडलाइन (Bihar Government New guidelines) को प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि इसका प्रभावी तरीके से पालन किया गया तो न केवल सरकारी कार्यालयों की कार्य संस्कृति में बदलाव आएगा, बल्कि आम लोगों को भी बेहतर और तेज सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें: Sheikh Hasina Bangladesh Return: पूर्व PM शेख हसीना का भावुक बयान, ‘मेरी आखिरी ख्वाहिश अपने देश में दफन होना’

50 Minute Meeting Rule bihar government Bihar Government Meeting Guidelines Bihar News Bihar Secretariat
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Bihar Government Big Decision: बेटियों के लिए सरकार का बड़ा प्लान

Bihar Government Big Decision: बेटियों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, फेलोशिप समेत 3 ऐलान से बदलेगी तस्वीर, जानें कैसे

26/08/2026
Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत, कारोबार के लिए 2.10 लाख तक देगी सरकार

18/08/2026
Bihar School Half Day: इस राज्य के सरकारी स्कूलों पर लागू होगा 'नया टाइम टेबल'

Bihar School Half Day: इस राज्य के सरकारी स्कूलों पर लागू होगा ‘नया टाइम टेबल’, हाफ-डे और शिक्षकों को मिलेगा दोबारा ट्रांसफर, जानें नियम

06/08/2026
News
राहुल के विमान की पहली लैंडिंग फेल!

Rahul Gandhi Plane Go Around: राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग रही असफल, पायलट ने किया गो-अराउंड

08/09/2026
PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक

PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक, PMO की फर्जी ID और बंदूक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

08/09/2026
PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान

PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान, कहा- सच के साथ आगे बढ़ेगा भारत

08/09/2026
West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस

West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे

07/09/2026
LPG New Rules 2026

LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर के बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन में होगा बुक, सरकार ने जारी किए निर्देश

07/09/2026
Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी!

Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी! सूखा और अनियमित बारिश की चिंता होगी कम, RAD योजना से मिल रही नई राह, जानें कैसे

07/09/2026
संघ की विचारधारा, हिंदुत्व, हिंदू राष्ट्र और युवाओं की भूमिका

Mohan Bhagwat London Visit: ‘नफरत नहीं, शुद्ध सात्विक प्रेम ही संघ की नींव’, RSS प्रमुख ने बताया हिंदुत्व का मतलब

06/09/2026
Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान

Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान, अब नेटवर्क और भगोड़ों पर होगी कार्रवाई

06/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.