Delhi Blast:दिल्ली के लाल किले के पास जोरदार धमाके की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमे पहली बार धमाके के मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर का चेहरा CCTV फुटेज में साफ दिखाई दिया है। यह फुटेज फरीदाबाद की एक मोबाइल शॉप का है। इसमें डॉक्टर उमर फरारी के दौरान यहां दो फोन के साथ दिखाई दे रहा है।
आरोपी का खुलासा
CCTV वीडियो में उमर बैग से एक फोन निकलकर दुकानदार को फोन चार्जिंग के लिए देता दिखाई दे रहा है। वहीं उसका दूसरा फोन उसकी गोद में रखा है। उमर की बॉडी लेंग्वेज से साफ नजर आ रहा है कि वह बहुत परेशान और घबराया हुआ था।
जांच के मुताबिक, धमाके से पहले उमर ने अपने दोनों फोन को गायब कर दिए। धमाके की जगह से बरामद उसके शव के पास कोई फोन नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है। सोमवार को लाल किले के पास धमाके में फटी Hyudai i20 कार उमर ही चला रहा था। इस धमाके में 13 लोग मरे गाए और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
डॉ मुजम्मिल और डॉ शाहीन से संपर्क
जांच के मुताबिक, पता चला है कि उमर जम्मू-कश्मीर के दो डॉक्टरों, डॉ मुजम्मिल और डॉ शाहीन के संपर्क में था। फरीदाबाद में मॉड्यूल भंडाफोड़ होने के बाद इन दोनों को पकड़ा गया है। इस मॉड्यूल से 2,900 किलो विस्फोटक बरामद हुए हैं।धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापे मारे और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उमर के तीन रिश्तेदार भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि,DNA टेस्ट से उमर की पहचान कन्फर्म हुई। उसकी मां के DNA से सैंपल मैच किए गए हैं।

कट्टरपंथ विचारधारा ग्रुप
बता दें कि, उमर पहले से ही मेधावी डॉक्टर था। जिसमे पिछले कुछ दो सालों में वह कट्टरपंथ विचारधारा की ओर बढ़ गया था। वह कई कट्टर सोशल मीडिया ग्रुप्स से जुड़ा हुआ था। वहीं आरोपी उमर, मुजम्मिल और शाहीन थ्रीमा ऐप पर प्लान बनाते थे। थ्रीमा स्विट्जरलैंड का एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म है। जिसमें संवेदनशील बातों के लिए उमर ने अलग सिग्नल ग्रुप बनाया था।
26 लाख रुपये और 26 क्विंटल NPK खाद
जांच के अनुसार, उमर और उसके ग्रुप ने 26 लाख रूपये इक्कठे किए थे। यही पैसे उमर को सोपा गया था। इसी पैसे से गुरुग्राम, नूंह और आसपास से 26 क्विंटल NPK खाद खरीदी गई। साथ ही, इसे अन्य रसायनों से मिलाकर IED बनाया जाता है।
वहीं सूत्रों का दावा है कि, यह आठ आरोपी चार शहरों में एक साथ जोड़ी बनाकर धमाके करने की तैयारी कर रहे थे।
बड़े खुलासे की उम्मीद
जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की छानबीन कर रही हैं। जिसमें अधिकारियों का कहना है कि, मामले में बड़े खुलासे की उम्मीद है।



