Horoscope 16 November 2025: 16 नवंबर 2025 रविवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वालों आज आपकी ऊर्जा बढ़ेगी। काम तेजी से पूरा होगा। ऑफिस में प्रभाव दिखेगा। किसी बात पर गुस्सा न करें। घर परिवार में आपकी भूमिका अहम रहेगी।
वृषभ
आज का दिन रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा। आज तनाव दूर होगा। कामकाज में स्थिरता है, लेकिन रफ्तार थड़ी धीमी रह सकती है। खर्च सोचकर करें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों वालों आज आपका दिन व्यस्त रहने वाला है। बातचीत में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
कर्क
कर्क राशि वालों प्रेम जीवन में मिठास आयेगी। बच्चों से खुशी मिलेगी। किसी क्रिएटिव काम में आपका मन अच्छी तरह लगेगा।
सिंह
सिंह राशि वालों दिन सामान्य रहेगा। किसी घरेलू मामले का समाधान मिलेगा। संपत्ति में प्रगति होगी। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा।
कन्या
कन्या राशि वालों आज दोस्ती मजबूत होगी। टीमवर्क से फायदा होगा। करियर में नया अवसर मिलेगा।

तुला
तुला राशि वालों आज बातचीत से फायदा होगा। मीटिंग सफल होगी। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज धैर्य से बात करें ।
वृश्चिक
आज करियर में बड़ा उछाल आ सकता है। बॉस से तारीफ मिलेगी। अपनी जिम्मेदारी को जरूर निभाएं। आज व्यवहार में नम्रता रखें।
धनु
धनु राशि वालों आज नया काम या पैसों का रास्ता खुल सकता है। रिश्तों में संयम जरूर दें। खर्च सोच समझकर करें।
मकर
मकर राशि वालों व्यक्तित्व मजबूत रहेगा। काम में नया अवसर मिलेगा। आज अटका हुआ काम तेजी से चलेगा।
कुंभ
कुंभ राशि वालों आज आपके लिए शांत दिन रहेगा। कोई पुराना काम पूरा होगा। किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी न करें।
मीन
मीन राशि वालों आज आपका भाग्य साथ देगा। पढ़ाई-यात्रा में प्रगति होगी। आज जो मौका आए उसे हाथ से न छोड़ें।
ये भी पढ़ें: Delhi Pollution:दिल्ली की हवा लगातार हुई “बेहद खराब”, कई इलाकों में AQI 400 के पार,तापमान भी गिरा



