Horoscope 8 November 2025: 8 नवंबर 2025 शनिवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वालों आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। काम में गति आएगी, रुके काम शुरू होंगे। लेकिन जल्दबाजी न करें। ऑफिस में आपके विचारों की तारीफ़ होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृषभ
आज के दिन आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा, नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो थोड़ा रुकें। सेहत सामान्य रहेगी।
मिथुन
मिथुन राशि वालों आज आपकी बातों का जादू चलेगा, नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर काम में साबित होंगे। लव लाइफ में नई शुरुआत होगी।
कर्क
कर्क राशि वालों आपकी भावनाएँ गहरी रहेंगी, किसी प्रिय दोस्त से पुरानी बातें सुलझाने का दिन है।धन के मामले में सावधानी बरतें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
सिंह
सिंह राशि वालों आत्मविश्वास चरम पर होगा, नया प्रोजेक्ट शुरू करने का बेस्ट दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कन्या
कन्या राशि वालों आज आपके लिए जिम्मेदारी वाला दिन रहेगा, बड़ों से मुलाकात फायदेमंद होगी। सेहत ठीक रहेगी।
तुला
तुला राशि वालों व्यवहार में थोड़ा लचीलापन रखें, पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। पैसे से जुड़े मामलों में थोड़ा सोच समझकर कदम उठाएं। ऑफिस में किसी से मतभेद हो सकता है।
वृश्चिक
आपका ध्यान रिश्तों और टीमवर्क पर रहेगा। आप दूसरों की मदद करेंगे और बदले में समान भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।
धनु
आज आप अपने काम में भी आकर्षण और रचनात्मकता ला सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार दिखेगा।
मकर
मकर राशि वालों आज आप रहस्यमयी ऊर्जा से भरे रहेंगे। किसी निवेश से फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन में गहराई बढ़ेगी, लेकिन भावनाओं में बहने से बचें। मेडिटेशन जरूर करें।
कुंभ
कुंभ राशि वालों आज आपका भाग्य साथ देगा। विदेश या यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शाम के समय बाहर घूमना फायदेमंद रहेगा।
मीन
मीन राशि वालों आज आप थोड़े भावुक रहेंगे। आज मन परेशान हो सकता है , उसके लिए संगीत सुनना अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें: India statement:भारत ने पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब, गुप्त परमाणु गतिविधियां करना उनकी पुरानी आदत



