Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (20) astrology (89) Astrology news (23) Bihar News (19) Bihar Politics (41) BJP (52) Bollywood (36) Bollywood News (21) breaking news (30) congress (25) cricket news (30) daily horoscope (128) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (17) Delhi Pollution (17) donald trump (41) horoscope (96) horoscope today (37) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (20) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (32) Narendra modi (52) operation sindoor (32) pakistan (18) PM Modi (61) rahul gandhi (20) Rashifal (86) tmc (26) top news (73) uttar pradesh news (19) vedic astrology (39) viral video (23) West Bengal Politics (28) Yogi Adityanath (18) zodiac signs (79)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » MS Dhoni CSK Return: चोट और खराब फॉर्म से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स, धोनी की वापसी से बदल सकती है किस्मत?
क्रिकेट

MS Dhoni CSK Return: चोट और खराब फॉर्म से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स, धोनी की वापसी से बदल सकती है किस्मत?

MS Dhoni CSK Return: आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कप्तान Ruturaj Gaikwad फॉर्म में नहीं हैं और मिडिल ऑर्डर भी कमजोर दिख रहा है। अब ऐसे में MS Dhoni की वापसी से टीम को मजबूती मिल सकती है और जीत की उम्मीद फिर से बढ़ सकती है। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर
Aparna PanwarBy Aparna Panwar22/04/2026Updated:22/04/20264 Mins Read
MS Dhoni CSK Return: चोट और खराब फॉर्म से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स
MS Dhoni CSK Return: चोट और खराब फॉर्म से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स

MS Dhoni CSK Return: आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। जिसमें टीम ने अब तक खेले 6 मुकाबलों में केवल 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस खराब प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ा कारण टीम के कई अहम खिलाड़ियों का चोटिल होना माना जा रहा है।

अब ऐसे में टीम का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है और प्लेइंग इलेवन में स्थिरता नहीं दिख रही। ऐसे में फैंस की नजरें अब टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी MS Dhoni पर टिकी हुई हैं।

चोटों ने बिगाड़ी CSK की रणनीति

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में चोटों से सबसे ज्यादा प्रभावित टीमों में से एक बन गई है। टीम के कई अहम खिलाड़ी फिलहाल चोट के कारण बाहर हैं, जिनमें Nathan Ellis, Spencer Johnson, Khaleel Ahmed और युवा बल्लेबाज Ayush Mhatre शामिल हैं।

आयुष म्हात्रे का बाहर होना टीम के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 पारियों में 201 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक रहा है। जिसमें बैटिंग कोच Mike Hussey ने भी माना कि आयुष की गैरमौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को कमजोर करती है।

धोनी की फिटनेस पर सबकी नजर

टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान MS Dhoni भी इस समय चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (calf strain) की समस्या हुई थी, जिसके कारण वह पिछले मैचों में नहीं खेल पाए। हालांकि राहत की बात यह है कि धोनी अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है और तेज गेंदबाजों की गेंदों का सामना भी किया है।उनकी फिटनेस में सुधार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

धोनी की वापसी से बदल सकती है किस्मत?
धोनी की वापसी से बदल सकती है किस्मत?

मुंबई के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?

अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धोनी 23 अप्रैल को Mumbai Indians के खिलाफ मैदान में उतरेंगे? यह मुकाबला मुंबई के प्रसिद्ध Wankhede Stadium में खेला जाएगा। बता दें कि टीम मैनेजमेंट अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं ले पाया है। खबरों के अनुसार, धोनी अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए खुद ही निर्णय लेंगे।

ऐसे में संभावना यह भी जताई जा रही है कि उन्हें “इम्पैक्ट प्लेयर” के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे वह पूरी फील्डिंग की बजाय सिर्फ बल्लेबाजी पर ध्यान दे सकें।

कप्तान ऋतुराज की फॉर्म चिंता का विषय

Ruturaj Gaikwad इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जो टीम के लिए चिंता का बड़ा कारण बन गया है। कप्तान होने के नाते उनसे मजबूत शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन अब तक उनके बल्ले से बड़े स्कोर नहीं निकल पाए हैं। इसका असर सीधे तौर पर टीम के टॉप ऑर्डर पर पड़ा है, जो लगातार कमजोर नजर आ रहा है। वहीं मिडिल ऑर्डर भी स्थिरता नहीं दिखा पा रहा है, जिससे टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करने या स्कोर बचाने में संघर्ष कर रही है। ऐसे हालात में MS Dhoni की वापसी टीम को मानसिक मजबूती देने के साथ-साथ रणनीतिक फैसलों में भी संतुलन ला सकती है।

पॉइंट्स टेबल में पिछड़ी CSK

Chennai Super Kings का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने 6 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है, जिससे वह अंक तालिका में निचले स्थान पर पहुंच गई है। लगातार हार के कारण टीम का आत्मविश्वास भी प्रभावित हुआ है और प्लेऑफ की राह मुश्किल होती जा रही है। अब CSK के लिए हर मुकाबला बेहद अहम बन चुका है। खासतौर पर Mumbai Indians के खिलाफ मैच टीम के लिए “करो या मरो” जैसा हो सकता है। अगर CSK यह मैच जीतती है, तो टीम का मनोबल बढ़ेगा और वापसी की उम्मीद जिंदा रहेगी। लेकिन अगर हार मिलती है, तो आगे का सफर और चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

क्या धोनी बदल सकते हैं मैच का रुख?

MS Dhoni की मौजूदगी किसी भी मैच का रुख बदलने की ताकत रखती है। उनका अनुभव, दबाव में शांत रहकर फैसले लेना और मैच को आखिरी ओवर तक संभालने की क्षमता CSK के लिए बेहद अहम है। साथ ही, मुश्किल परिस्थितियों में भी धोनी सही रणनीति बनाकर टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं। अब अगर वह Mumbai Indians के खिलाफ खेलते हैं, तो उनकी फिनिशिंग और नेतृत्व मैच को पूरी तरह पलट सकता है।

ये भी पढ़ें: Kedarnath Registration: केदारनाथ मंदिर के खुले कपाट, यात्रा से पहले जान लें रजिस्ट्रेशन और जरूरी गाइडलाइन

Chennai Super Kings CSK News IPL 2026 MS Dhoni Comeback MS Dhoni CSK Return Ruturaj Gaikwad Form
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

IND vs AFG: धर्मशाला में टीम इंडिया का जलवा

IND vs AFG: धर्मशाला में टीम इंडिया का जलवा, अफगानिस्तान को चारों खाने चित कर सीरीज में बनाई दमदार बढ़त

14/06/2026
GT vs RR

IPL 2026 GT vs RR Highlights: राजस्थान को 7 विकेट से हराकर तीसरी बार फाइनल में पहुंची गुजरात, RCB से होगी खिताबी टक्कर

30/05/2026
आईपीएल 2026

IPL 2026: प्लेऑफ की रेस हुई और दिलचस्प, KKR ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर, जीता मुकाबला

21/05/2026
News
भरत तिवारी

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आज महापंचायत,आगे की रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

24/06/2026
मुंबई में भारी बारिश

Monsoon 2026: झमाझम बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

24/06/2026
Padma Awards 2026: पद्म भूषण पाकर भावुक हुईं अलका याग्निक

Padma Awards 2026: पद्म भूषण पाकर भावुक हुईं अलका याग्निक, सम्मान से पहले पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

23/06/2026
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, यूपी-बिहार में इस दिन होगी मानसून एंट्री

23/06/2026
Ram Mandir SIT Report: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा अपडेट

Ram Mandir SIT Report: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा अपडेट, SIT ने सरकार को सौंपी अंतिम रिपोर्ट

23/06/2026
NEET Paper Leak: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त संदेश

NEET Paper Leak: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त संदेश, ‘रक्षक बने गुनहगार’, पेपर माफिया का पूरा नेटवर्क होगा ध्वस्त

23/06/2026
Lucknow Building Fire: लखनऊ के अलीगंज की इमारत में लगी भीषण आग

Lucknow Building Fire: लखनऊ के अलीगंज की इमारत में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत, कई घायल

22/06/2026
West Bengal Budget 2026: शुभेंदु सरकार के बड़े ऐलान

West Bengal Budget 2026: शुभेंदु सरकार के बड़े ऐलान, 1 लाख सरकारी नौकरी, महिलाओं को फ्री बस सेवा, DA में 20% बढ़ोतरी

22/06/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.