Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (30) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (72) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (38) cricket news (31) daily horoscope (132) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (31) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (41) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (97) rahul gandhi (32) Rashifal (90) supreme court (22) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (28) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ी तबीयत, दिपके का सरकार पर तीखा हमला
दिल्ली

Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ी तबीयत, दिपके का सरकार पर तीखा हमला

Aparna PanwarBy Aparna Panwar30/06/2026Updated:30/06/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर पर आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक बिगड़ी तबीयत
Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर पर आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक बिगड़ी तबीयत

Jantar Mantar CJP Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन आज मंगलवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। जिससे यह आंदोलन शुरुआत में NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के मुद्दे पर शुरू हुआ था, लेकिन अब यह शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुधार की मांग का बड़ा अभियान बनता जा रहा है। इस बीच भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने की खबर ने आंदोलन को नया मोड़ दे दिया है।

भूख हड़ताल के तीसरे दिन गिरी ब्लड शुगर

जानकारी के लिए बता दें की कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में अचानक से सोनम वांगचुक का ब्लड शुगर लेवल 66 दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर से कम माना जाता है। उनका ब्लड प्रेशर 117/60, ऑक्सीजन सैचुरेशन 96 प्रतिशत और पल्स रेट 92 रिकॉर्ड की गई। ऐसे में उनकी जांच कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि लगातार गर्मी के बीच बिना भोजन किए रहना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। जिससे मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके।

CJP ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि उनकी तबीयत और बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की होगी। उनका कहना है कि सरकार को आंदोलनकारियों की मांगों पर बातचीत करनी चाहिए, ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

अभिजीत दिपके का सरकार पर हमला

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रेस से बातचीत में सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि पहले प्रदर्शनकारियों को “आतंकवादी” कहा गया और अब उनकी तुलना “वायरस” से की जा रही है। दिपके ने इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम वायरस नहीं हैं, बल्कि वायरस के खिलाफ वैक्सीन हैं। हमारा आंदोलन शिक्षा व्यवस्था को बचाने की लड़ाई है।”

दिपके का सरकार पर तीखा हमला
दिपके का सरकार पर तीखा हमला

पेपर लीक के मामलों का उठाया मुद्दा

अभिजीत दिपके का कहना है कि यह आंदोलन केवल NEET परीक्षा तक सीमित नहीं है। उन्होंने राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल परीक्षा के कथित पेपर लीक का भी जिक्र किया और दावा किया कि जयपुर के एक कॉलेज से प्रश्नपत्र लीक हुआ था। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामले यह दिखाते हैं कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर कमियां हैं। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में और अधिक छात्रों का नुकसान होगा।

छात्रों और अभिभावकों से की अपील

दिपके ने छात्रों और अभिभावकों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डर या दबाव की वजह से युवाओं को अपनी आवाज उठाने से नहीं रोकना चाहिए। उनका कहना था कि आज यदि छात्र शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग नहीं करेंगे तो भविष्य में उनकी परीक्षाएं, नौकरी और करियर सभी प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र से जुड़ा सवाल है।

जंतर-मंतर पर एंट्री को लेकर उठे सवाल

प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर में प्रवेश को लेकर भी विवाद सामने आया। अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि कई कोर टीम सदस्यों और समर्थकों को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोका गया। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कुछ लोगों के पास पहचान पत्र नहीं होने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी आम नागरिक को जंतर-मंतर जैसे सार्वजनिक प्रदर्शन स्थल पर जाने के लिए अनिवार्य रूप से पहचान पत्र दिखाना चाहिए।

भारी पुलिस तैनाती पर भी जताई नाराजगी

CJP की ओर से आरोप लगाया गया कि जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दिपके का कहना है कि कई किसान नेताओं और छात्र कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने से रोका गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ किसान नेताओं को घरों में ही रोक दिया गया, जबकि परीक्षा घोटालों और पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ उसी स्तर की कार्रवाई देखने को नहीं मिली।

‘आंदोलन जारी रहेगा’

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तमाम पाबंदियों और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होने तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

CJP का दावा है कि यह आंदोलन किसी एक संगठन या व्यक्ति का नहीं बल्कि उन लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता का प्रतीक है जो निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली चाहते हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला?

CJP ने NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। आंदोलन अब 11वें दिन में पहुंच चुका है। इसी दौरान सोनम वांगचुक ने समर्थन में भूख हड़ताल शुरू की, जिसका मंगलवार को तीसरा दिन रहा। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और सरकार से जवाबदेही तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Nitin Navin UP Visit: भाजपा ने शुरू किया 2027 चुनावी मिशन, यूपी का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे नितिन नवीन, मास्टर प्लान से मिलेगी नई दिशा

CJP Protest Exam Paper Leak Jantar Mantar CJP Protest Jantar Mantar Protest NEET NEET Paper Leak Sonam Wangchuk Sonam Wangchuk Hunger Strike
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

PM Modi Carbon Emissions: कार्बन उत्सर्जन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi Carbon Emissions: कार्बन उत्सर्जन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विकसित देशों की जिम्मेदारी पर उठाया सवाल

19/09/2026
DUSU Election Result 2026: अध्यक्ष पद की रेस में मीणा आगे

DUSU Election Result 2026: अध्यक्ष पद की रेस में मीणा आगे, डबास से 293 वोट की बढ़त, पढ़ें खबर

19/09/2026
Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, अब दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे सरकारी हॉस्टल

15/09/2026
News
Italy Burqa Ban in Schools: मेलोनी सरकार का शिक्षा पर नया प्लान

Italy Burqa Ban in Schools: मेलोनी सरकार का शिक्षा पर नया प्लान, बुर्का-नकाब पर रोक की तैयारी, विदेशी छात्रों के लिए भी नए नियम

20/09/2026
Hamid Ansari: हामिद अंसारी के बयान पर मचा घमासान

Hamid Ansari: हामिद अंसारी के बयान पर मचा घमासान, VHP-BJP नेताओं ने किया पलटवार

20/09/2026
हॉकी में भारत का दबदबा कायम

Asian Games 2026: भारत की हॉकी टीमों की धमाकेदार शुरुआत, पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा

20/09/2026
LPG Subsidy New Rule: गैस सब्सिडी लेने वालों के लिए जरूरी खबर

LPG Subsidy New Rule: गैस सब्सिडी लेने वालों के लिए जरूरी खबर, अब 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, जानें जानकारी

19/09/2026
PM Modi Carbon Emissions: कार्बन उत्सर्जन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi Carbon Emissions: कार्बन उत्सर्जन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विकसित देशों की जिम्मेदारी पर उठाया सवाल

19/09/2026
DUSU Election Result 2026: अध्यक्ष पद की रेस में मीणा आगे

DUSU Election Result 2026: अध्यक्ष पद की रेस में मीणा आगे, डबास से 293 वोट की बढ़त, पढ़ें खबर

19/09/2026
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 September 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

19/09/2026
India Pakistan News: नौसेना टक्कर विवाद में भारत का करारा जवाब

India Pakistan News: नौसेना टक्कर विवाद में भारत का करारा जवाब, पाकिस्तान के दावे किए खारिज

18/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.