Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (32) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (34) Bihar Politics (49) BJP (73) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (42) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (33) Delhi Weather (24) donald trump (49) Election Commission (22) horoscope (98) horoscope today (41) IMD Alert (20) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (102) rahul gandhi (34) Rashifal (90) supreme court (23) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (29) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (23) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Mamata Banerjee Protest: सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, कोलकाता के धरना स्थल पर जुटे हजारों कार्यकर्ता, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
पश्चिम बंगाल

Mamata Banerjee Protest: सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, कोलकाता के धरना स्थल पर जुटे हजारों कार्यकर्ता, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Aparna PanwarBy Aparna Panwar02/06/2026Updated:02/06/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Mamata Banerjee Protest: TMC संकट के बीच सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी
Mamata Banerjee Protest: TMC संकट के बीच सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee Protest: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य की राजनीति में लगातार उथल-पुथल मची हुई है। जिसके वजह से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर बढ़ती नाराजगी, नेताओं पर हमलों और पार्टी के अंदर चल रही खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है की आज मंगलवार को कोलकाता में आयोजित धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में TMC कार्यकर्ता पहुंचे, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:43 बजे ममता बनर्जी धरना स्थल पर पहुंचीं। जिससे उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कोलकाता के वाई चैनल इलाके में हजारों समर्थक एकत्रित हुए, जहां ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की तैयारी की है। ऐसे में आइए जानते हैं यहां पूरी खबर

TMC नेताओं पर हमलों को लेकर सड़क पर उतरीं ममता

दरअसल ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनाव के बाद राज्य में TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जिसमें उनका दावा है कि हजारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और पार्टी के कई कार्यालयों को नुकसान पहुंचाया गया है।

ऐसे में ममता का कहना है कि चुनाव परिणामों के बाद लगभग 2500 पार्टी कार्यालयों को तोड़ा गया और 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं को धमकियां दी जा रही हैं। इसी के विरोध में उन्होंने धरना और आंदोलन का रास्ता चुना है।

धरने से पहले हुई अहम बैठक

बता दें की धरना शुरू होने से पहले ममता बनर्जी ने अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कुणाल घोष, डोला सेन, मदन मित्रा, प्रतिमा मंडल, सुभाषिश चक्रवर्ती और कल्याण बनर्जी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर चल रही राजनीतिक चुनौतियों और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

फिरहाद हकीम के विधानसभा पहुंचने से बढ़ी चर्चा

धरने और राजनीतिक हलचल के बीच राज्य के वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम का विधानसभा पहुंचना भी चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है की जब पार्टी के कई नेता धरना स्थल और ममता बनर्जी के आवास पर मौजूद थे, उस समय उनका विधानसभा जाना राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलों को जन्म दे गया।

ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि TMC के भीतर चल रही परिस्थितियों के बीच हर राजनीतिक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

रानी रासमणि रोड पर नहीं मिली अनुमति

ममता बनर्जी ने पहले रानी रासमणि रोड पर धरना देने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद TMC ने विरोध प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया। जिसके बाद पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि यदि किसी स्थान पर प्रशासन रोक लगाए तो वे धर्मतला स्थित वाई चैनल इलाके में पहुंचकर पार्टी के निर्देशों का इंतजार करें।

कोलकाता से दिल्ली तक आंदोलन की तैयारी

ममता बनर्जी ने संकेत दिए हैं कि यदि बंगाल में उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई तो आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कोलकाता से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह रणनीति TMC को एक बार फिर संघर्षशील राजनीतिक दल के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश हो सकती है।

भाजपा का पलटवार

धरने को लेकर भाजपा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि TMC के भीतर बढ़ते असंतोष और नेताओं के बीच मतभेदों से ध्यान हटाने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब TMC से नाराज है और लोग खुलकर विरोध कर रहे हैं। दिलीप घोष ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और कई मामलों में विपक्ष को अदालत का सहारा लेना पड़ा है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद विभिन्न दलों से आए नेताओं की पहचान की जा रही है और पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

नामखाना का वीडियो बना चर्चा का विषय

धरने के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना से जुड़ा एक वीडियो भी राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक स्थानीय TMC नेता पर ग्रामीणों को पैसे लौटाने का आरोप लगाया गया है।

भाजपा नेताओं का दावा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से कथित रूप से पैसे लिए गए थे और विवाद बढ़ने के बाद राशि वापस की जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

TMC
बैरकपुर में TMC कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई

राज्य में राजनीतिक तनाव के बीच बैरकपुर कैंटोनमेंट क्षेत्र में स्थित भारतीय राष्ट्रीय तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTTUC) के एक कार्यालय को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

अधिकारियों का कहना है कि यह निर्माण अवैध रूप से किया गया था और सेना के अधिकार क्षेत्र वाली जमीन पर संचालित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भवन को हटाया गया। भाजपा नेताओं ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे नियमों के तहत की गई कार्रवाई बताया, जबकि TMC की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।

अभिषेक बनर्जी के परिवार की हाईकोर्ट में याचिका

दरअसल इसी बीच TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के माता-पिता और उनकी कंपनी ने कोलकाता नगर निगम के नोटिस को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि नगर निगम को आवश्यक दस्तावेज पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं, इसके बावजूद नोटिस वापस नहीं लिया गया। मामले की सुनवाई जल्द होने की संभावना है।

बंगाल की राजनीति में बढ़ा सियासी तापमान

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की राजनीतिक परिस्थितियां लगातार नई दिशा ले रही हैं। एक ओर TMC अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमलों का आरोप लगाकर सड़क पर उतर आई है, तो दूसरी ओर भाजपा इन आरोपों को राजनीतिक रणनीति बता रही है।

ममता बनर्जी का यह धरना केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि यह आंदोलन आगे कितना बड़ा रूप लेता है और इसका राज्य की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee Protest Controversy: कोलकाता में ममता बनर्जी के धरने पर विवाद, TMC का आरोप– पुलिस ने मंच का सामान हटाया

Kolkata mamata banerjee Mamata Banerjee Protest tmc TMC Protest Trinamool Congress West Bengal
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

West Bengal News: बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका

West Bengal News: बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका, 17 बागी सांसद थामेंगे बीजेपी का दामन

14/09/2026
West Bengal News: संस्कृति और परंपरा के मुद्दे पर शुभेंदु का TMC पर गंभीर आरोप

West Bengal News: संस्कृति और परंपरा के मुद्दे पर शुभेंदु का TMC पर गंभीर आरोप, कहा- बंगाली हिंदुओं की पहचान कमजोर

12/09/2026
West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस

West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे

07/09/2026
News
ODI World Cup 2027 Full Schedule: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने

ODI World Cup 2027 Full Schedule: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने, 7 अक्टूबर को होगा पहला मैच, जानें पूरी डिटेल

01/10/2026
CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- ‘तीन दिन नहीं, 3 महीने जेल भेजो’, आंदोलन होकर रहेगा

01/10/2026
Captain Smit Machar: भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने दिखाई गजब की बहादुरी

Captain Smit Machar: भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने दिखाई गजब की बहादुरी, पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने की जमकर तारीफ

01/10/2026
Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

29/09/2026
KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला

KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ‘पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं’

29/09/2026
Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन

Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन, अब दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान

29/09/2026
Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल

Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल, गुलवीर-पारुल ने जीते 4 मेडल

28/09/2026
CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत

CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत, थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जानें पूरा मामला

28/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.