Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (23) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (26) Bihar Politics (48) BJP (59) Bollywood (36) Bollywood News (22) breaking news (31) congress (28) cricket news (30) daily horoscope (130) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (21) Delhi Weather (20) donald trump (46) horoscope (97) horoscope today (39) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (36) Narendra modi (69) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (72) rahul gandhi (22) Rashifal (87) tmc (30) today horoscope (18) top news (73) uttar pradesh news (22) vedic astrology (40) viral video (23) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (20) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश में सत्ता संकट गहराया, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, शेख हसीना फोन कॉल विवाद से बढ़ा तनाव
पश्चिम बंगाल

Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश में सत्ता संकट गहराया, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, शेख हसीना फोन कॉल विवाद से बढ़ा तनाव

Aparna PanwarBy Aparna Panwar24/07/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश में सत्ता संकट गहराया
Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश में सत्ता संकट गहराया

Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बताया जा रहा है राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल उनके इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। जिसमें पिछले कुछ दिनों से उनके पद छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब सच साबित हुई हैं। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से कथित संपर्क और फोन कॉल को लेकर उठे विवाद के बाद उन पर लगातार राजनीतिक दबाव बढ़ रहा था।

खबरों के अनुसार राष्ट्रपति के इस्तीफे को ऐसे समय में देखा जा रहा है जब बांग्लादेश पहले से ही बड़े राजनीतिक बदलावों के दौर से गुजर रहा है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है और ऐसे में राष्ट्रपति का पद छोड़ना देश की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है।

संविधान के तहत सौंपा इस्तीफा

बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 50(3) के अनुसार राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षरयुक्त इस्तीफे का पत्र संसद के स्पीकर को सौंप सकते हैं। इसी संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

ऐसे में उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 तक चलना था, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय से लगभग दो साल पहले ही पद छोड़ दिया। इससे यह साफ है कि हालिया राजनीतिक परिस्थितियों ने उनके फैसले को प्रभावित किया।

शेख हसीना से कथित संपर्क बना विवाद

राष्ट्रपति शहाबुद्दीन पिछले कुछ समय से एक फोन कॉल को लेकर विवादों में थे। राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि उन्होंने भारत में रह रही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से संपर्क करने की कोशिश की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, मई महीने में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से लंदन गए राष्ट्रपति ने वहीं से शेख हसीना से बात करने का प्रयास किया। हालांकि इस कथित बातचीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

विपक्षी नेताओं और कई राजनीतिक एक्सपर्ट्स ने राष्ट्रपति की निष्पक्षता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। उनका कहना था कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को किसी एक राजनीतिक दल या नेता के प्रति झुकाव नहीं दिखाना चाहिए।

भारत में रह रही हैं शेख हसीना

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में रह रही हैं। जिसमें पिछले वर्ष हुए राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान उन्हें ढाका छोड़ना पड़ा था। बता दें हाल ही में शेख हसीना ने घोषणा की थी कि वह दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटेंगी। माना जा रहा है कि उनके इस ऐलान के बाद देश की राजनीति एक बार फिर सक्रिय हो गई है। इसी दौरान राष्ट्रपति और शेख हसीना के कथित संपर्क की खबर सामने आने से विवाद और गहरा गया।

शेख हसीना फोन कॉल विवाद से बढ़ा तनाव
शेख हसीना फोन कॉल विवाद से बढ़ा तनाव

BNP सरकार के दौर में बढ़ा राजनीतिक तनाव

इस समय बांग्लादेश में बीएनपी (BNP) की सरकार है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान देश के प्रधानमंत्री हैं। लंबे समय से अवामी लीग और बीएनपी के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा रही है।

शेख हसीना और तारिक रहमान को बांग्लादेश की राजनीति के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में माना जाता है। ऐसे में राष्ट्रपति का शेख हसीना से कथित संपर्क राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा बन गया।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसी कारण राष्ट्रपति पर लगातार दबाव बढ़ता गया और आखिरकार उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।

इस्तीफे की चर्चा पहले से थी

दरअसल पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश के राजनीतिक गलियारों में राष्ट्रपति के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, राष्ट्रपति मानसिक रूप से पद छोड़ने का निर्णय ले चुके थे।

अधिकारीयों के अनुसार, बंगभवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने अपने पद से हटने की तैयारी करने की बात भी कही थी। इसके बाद यह लगभग तय माना जा रहा था कि वे जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। अब उनके आधिकारिक इस्तीफे के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।

2023 में बने थे राष्ट्रपति

मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 24 अप्रैल 2023 को बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उनकी नियुक्ति उस समय हुई थी जब देश में अवामी लीग की सरकार थी और शेख हसीना प्रधानमंत्री थीं। उनका संवैधानिक कार्यकाल पांच वर्ष का था और अप्रैल 2028 तक जारी रहना था। लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के चलते उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया।

सत्ता परिवर्तन के बाद भी बने रहे पद पर

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव हुए, लेकिन राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन अपने पद पर बने रहे। वह शेख हसीना सरकार के दौरान नियुक्त हुए उन प्रमुख संवैधानिक पदाधिकारियों में शामिल थे, जिन्होंने नई सरकार बनने के बाद भी अपना पद नहीं छोड़ा। इसी कारण उनका इतने लंबे समय तक राष्ट्रपति बने रहना भी राजनीतिक चर्चा का विषय बना रहा।

अब आगे क्या होगा?

राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बांग्लादेश का नया राष्ट्रपति कौन होगा। संविधान के अनुसार, निर्धारित प्रक्रिया के तहत नए राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

नई नियुक्ति तक संवैधानिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राजनीतिक दलों की नजर अब इस बात पर है कि अगला राष्ट्रपति किस पृष्ठभूमि से आता है और उसका देश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा।

बांग्लादेश की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि राष्ट्रपति के इस्तीफे से बांग्लादेश की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। एक ओर शेख हसीना की संभावित वापसी की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर मौजूदा सरकार अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

ऐसे समय में राष्ट्रपति पद पर नए चेहरे की नियुक्ति देश के राजनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है। आने वाले महीनों में बांग्लादेश की राजनीति और अधिक सक्रिय रहने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: CJP Government Meeting: सरकार-सीजेपी बैठक में दो मांगों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कल होगा बड़ा फैसला

bangladesh Bangladesh Politics Bangladesh President Resigns BNP Mohammad Shahabuddin President Resigns Sheikh Hasina Tarique Rahman
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Abhishek Banerjee Office Case: अभिषेक बनर्जी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Abhishek Banerjee Office Case: अभिषेक बनर्जी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, ऑफिस पर नहीं चलेगा बुल्डोजर

19/07/2026
Bengal politics: ममता बनर्जी की TMC पर कानूनी शिकंजा

Bengal politics: ममता बनर्जी की TMC पर कानूनी शिकंजा, ED ने फ्रीज किए बैंक खाते, दफ्तर ध्वस्त

18/07/2026
Koyal Malik Resignation: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका

Koyal Malik Resignation: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, कोयल मलिक के इस्तीफे से TMC पर बढ़ा दबाव

16/07/2026
News
Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश में सत्ता संकट गहराया

Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश में सत्ता संकट गहराया, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, शेख हसीना फोन कॉल विवाद से बढ़ा तनाव

24/07/2026
CJP Government Meeting: सरकार-सीजेपी बैठक में दो मांगों पर बनी सहमति

CJP Government Meeting: सरकार-सीजेपी बैठक में दो मांगों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कल होगा बड़ा फैसला

24/07/2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव पर दर्ज कराई FIR

भोजपुरी सिनेमा में नया विवाद, खेसारी लाल यादव के खिलाफ अंजना सिंह ने दर्ज कराई FIR, इंडस्ट्री में मचा बवाल

24/07/2026
सोनम वांगचुक ने 26 दिन के बाद अपना अनशन तोड़ा

Sonam Wangchuk: 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

24/07/2026
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी, जंतर-मंतर के 1.5 KM दायरे में इंटरनेट बंद, केंद्रीय गृह मंत्री के घर धारा 163 लागू और प्रशासन अलर्ट

23/07/2026
NDA-INDIA Block Protest: पेपर लीक विवाद पर संसद में सियासी पारा हाई

NDA-INDIA Block Protest: पेपर लीक विवाद पर संसद में सियासी पारा हाई, एनडीए और इंडिया गठबंधन ने खोला एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा

23/07/2026
CJP Protest 24 July: छात्रों के समर्थन में सीजेपी का बड़ा कदम

CJP Protest 24 July: छात्रों के समर्थन में सीजेपी का बड़ा कदम, 24 जुलाई को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान

23/07/2026
NEET Paper Leak: PM के ऐलान पर केजरीवाल का तीखा हमला

NEET Paper Leak: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट ऐलान पर भड़के केजरीवाल, छात्रों की मांग का किया जिक्र

23/07/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.