Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (30) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (70) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (37) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (30) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (27) India News (22) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (39) Narendra modi (87) operation sindoor (33) PM Modi (94) rahul gandhi (30) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (26) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही ‘ममता बनर्जी’ ने बदला X प्रोफाइल, लेकिन ‘पूर्व CM’ नहीं लिखा, पढ़ें पूरी खबर
पश्चिम बंगाल

शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही ‘ममता बनर्जी’ ने बदला X प्रोफाइल, लेकिन ‘पूर्व CM’ नहीं लिखा, पढ़ें पूरी खबर

ममता बनर्जी: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद Mamata Banerjee ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘माननीय मुख्यमंत्री’ हटा दिया। हालांकि उन्होंने खुद को ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ नहीं लिखा। इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं यहां पूरा मामला
Aparna PanwarBy Aparna Panwar09/05/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही 'ममता बनर्जी' ने बदला X प्रोफाइल
शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही 'ममता बनर्जी' ने बदला X प्रोफाइल

ममता बनर्जी: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। BJP नेता Suvendu Adhikari ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में अहम बदलाव किया है। हालांकि उन्होंने अपने बायो से “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” हटा दिया, लेकिन खुद को “पूर्व मुख्यमंत्री” लिखने से परहेज किया है। इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

ममता बनर्जी ने बदला ‘X’ प्रोफाइल

आज शनिवार की सुबह तक ममता बनर्जी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के बायो में “Hon’ble Chief Minister, West Bengal” लिखा हुआ था। लेकिन जैसे ही शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उसके बाद ममता बनर्जी ने अपना प्रोफाइल अपडेट कर लिया। अब उन्होंने अपने बायो में खुद को “West Bengal CM (15th, 16th & 17th Assembly)” यानी पश्चिम बंगाल की 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री बताया है। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रोफाइल में खुद को तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष भी लिखा है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि उन्होंने अपने नाम के आगे “Former CM” यानी “पूर्व मुख्यमंत्री” नहीं लिखा। राजनीतिक जानकार इसे ममता बनर्जी के राजनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ममता बनर्जी के प्रोफाइल अपडेट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब वह मुख्यमंत्री नहीं रहीं तो उन्हें अपने बायो में “पूर्व मुख्यमंत्री” लिखना चाहिए। जिसमें कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ और उसके मालिक Elon Musk को टैग करते हुए ममता का बायो बदलने की मांग की। वहीं कुछ यूजर्स ने नियमों का हवाला देते हुए उनका अकाउंट सस्पेंड करने तक की मांग कर दी।हालांकि TMC समर्थकों का कहना है कि ममता बनर्जी ने अपने कार्यकाल का जिक्र किया है, जो पूरी तरह तथ्यात्मक है। उनका कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक विवाद खड़ा करने की कोशिश है।

हार के बाद भी ममता का सख्त रुख

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया और शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। चुनावी हार के बाद भी ममता बनर्जी ने अपने तेवर नरम नहीं किए। उन्होंने साफ कहा था कि वह राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी। इसके बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला और 7 मई को राज्यपाल R. N. Ravi ने विधानसभा भंग कर दी। इसी के साथ ममता बनर्जी का कार्यकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि ममता बनर्जी अभी भी खुद को बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा मानती हैं और शायद इसी वजह से उन्होंने “पूर्व मुख्यमंत्री” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।

शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कोलकाता के ऐतिहासिक Brigade Parade Ground में आयोजित भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।शपथ ग्रहण समारोह को बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद कहा कि उनकी सरकार “विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था” को प्राथमिकता देगी।

बंगाल की राजनीति में नया अध्याय

शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी ने कुछ साल पहले बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने लगातार टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमला बोला। इस चुनाव में बीजेपी ने “परिवर्तन” के नारे के साथ चुनाव लड़ा और आखिरकार सत्ता हासिल करने में सफल रही। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बंगाल में पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार बनने से राज्य की राजनीति में नया दौर शुरू हो गया है।

ममता बनर्जी ने 'पूर्व CM' नहीं लिखा
ममता बनर्जी ने ‘पूर्व CM’ नहीं लिखा
TMC की आगे की रणनीति पर नजर

हार के बाद अब सबकी नजर तृणमूल कांग्रेस की रणनीति पर है। पार्टी के कई नेता मानते हैं कि ममता बनर्जी अभी भी विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज बनी रहेंगी। वहीं बीजेपी का दावा है कि अब बंगाल में “डबल इंजन सरकार” के जरिए तेज विकास होगा। ममता बनर्जी के सोशल मीडिया प्रोफाइल में किया गया बदलाव भी राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। इससे साफ है कि वह अभी खुद को पूरी तरह सक्रिय राजनीति से अलग नहीं मान रही हैं।

राजनीतिक संदेश या सिर्फ प्रोफाइल अपडेट?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि नेताओं के सोशल मीडिया प्रोफाइल अब सिर्फ परिचय नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश देने का माध्यम भी बन चुके हैं। ऐसे में ममता बनर्जी द्वारा “पूर्व मुख्यमंत्री” शब्द का इस्तेमाल न करना कई तरह के राजनीतिक अर्थ निकाल रहा है।जिसमें कुछ लोगों का कहना है कि वह अपनी राजनीतिक पहचान को सीमित नहीं करना चाहतीं, जबकि अन्य इसे उनकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं।फिलहाल पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। आने वाले दिनों में बीजेपी और टीएमसी के बीच सियासी टकराव और तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Who is Makhanlal Sarkar: पीएम मोदी ने छुए BJP के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर, जानें क्यों ?

Bengal CM BJP Bengal mamata banerjee Mamata X Profile Suvendu Adhikari TMC News West Bengal Politics ममता बनर्जी
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस

West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे

07/09/2026
West Bengal News: ममता बनर्जी की रिश्तेदार की मौत से मचा हड़कंप

West Bengal News: ममता बनर्जी की रिश्तेदार की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला

01/09/2026
West Bengal News: ममता का सीएम शुभेंदु पर गंभीर आरोप

West Bengal News: ममता का सीएम शुभेंदु पर गंभीर आरोप, बोलीं- घर में नजरबंद करने की दी धमकी

24/08/2026
News
BRICS Summit 2026: मोदी-पेजेशकियान की 2 हफ्ते में दूसरी बार हुई मुलाकात

BRICS Summit 2026: मोदी-पेजेशकियान की 2 हफ्ते में दूसरी बार हुई मुलाकात, समुद्री सुरक्षा समेत इन मुद्दों पर चर्चा

11/09/2026
BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में मोदी-पुतिन की हुई अहम मुलाकात

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में मोदी-पुतिन की हुई अहम मुलाकात, 45 मिनट तक इन मुद्दों पर चर्चा

11/09/2026
BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में 2 दिन चलेगा महामंथन

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में 2 दिन चलेगा महामंथन, जानें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

11/09/2026
Punjab Election: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा ऐलान

Punjab Election: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा ऐलान, बिना सीएम चेहरे के उतरेगी पार्टी

10/09/2026
Bank Strike Update: 11 से 14 सितंबर तक बैंक बंद

Bank Strike Update: देशभर में 11 से 14 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

10/09/2026
BRICS में मोदी से मिल सकते हैं शी जिनपिंग

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में मोदी-शी की होगी अहम बैठक! गलवान के बाद रिश्तों पर पड़ेगा क्या असर?

10/09/2026
राहुल के विमान की पहली लैंडिंग फेल!

Rahul Gandhi Plane Go Around: राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग रही असफल, पायलट ने किया गो-अराउंड

08/09/2026
PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक

PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक, PMO की फर्जी ID और बंदूक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

08/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.