Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (29) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (70) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (36) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (27) Delhi Weather (21) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (30) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (39) Narendra modi (81) operation sindoor (33) PM Modi (90) rahul gandhi (29) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (25) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » New Traffic Rule 2026: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस!
खबर आज की खास

New Traffic Rule 2026: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस!

New Traffic Rule 2026: 1 जनवरी 2026 से नया ट्रैफिक नियम लागू होगा। अब एक साल में 5 बार ट्रैफिक रूल को तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस स्पेसपेंड या रद्द हो सकता है। आइए जानते हैं यहां पूरी जानकारी
Aparna PanwarBy Aparna Panwar27/02/2026Updated:27/02/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस
बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस

New Traffic Rule 2026: 1 जनवरी 2026 से लागू नए ट्रैफिक नियमों के तहत एक साल में 5 बार या उससे ज्यादा नियम तोड़ने पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) सस्पेंड या रद्द किया जा सकता है।जिसमें सरकार का कहना है कि अब केवल जुर्माना नहीं होगा, बल्कि सीधे लाइसेंस पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि यह फैसला सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती करने के लिए लिया गया है। आइए जानते हैं इस नए नियम की पूरी जानकारी।

क्या है नया 5 बार उल्लंघन’ नियम

नए मोटर व्हीकल नियमों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति एक कैलेंडर वर्ष (1 जनवरी से 31 दिसंबर) के भीतर 5 या उससे ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किया जा सकता है। लाइसेंस को सस्पेंड या कैंसिल करने का अंतिम फैसला संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) या जिला परिवहन कार्यालय (DTO) द्वारा लिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अब हर छोटी-बड़ी गलती आपके रिकॉर्ड में जुड़ती जाएगी।

कौन-कौन सी गलतियां होंगी शामिल

बता दें कि अगर आप सोच रहें हैं कि केवल बड़ी दुर्घटना या गंभीर अपराध ही गिने जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। रोजमर्रा की छोटी गलतियां भी 5 की गिनती में जुड़ेंगी।

  • ओवरस्पीडिंग (तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना)
  • बिना हेलमेट दोपहिया चलाना
  • सीट बेल्ट न लगाना
  • रेड लाइट जंप करना
  • गलत जगह पार्किंग (Illegal Parking)
  • ओवरलोडिंग
  • मोबाइल फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग
  • खतरनाक या लापरवाही से वाहन चलाना। इनमें से कोई भी गलती अगर बार-बार की जाती है, तो आपका लाइसेंस खतरे में पड़ सकता है।

क्यों उठाया गया यह सख्त कदम

भारत में हर साल लाखों सड़क हादसे होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा देते हैं। सरकार का मानना है कि सिर्फ जुर्माना भरवाने से लोगों की आदत नहीं बदल रही थी। कई लोग चालान को मामूली खर्च समझकर नियम तोड़ते रहते थे। अब सरकार का फोकस जेब पर नहीं, व्यवहार पर है। यानी बार-बार नियम तोड़ने वालों को सीधा लाइसेंस सस्पेंड करने की चेतावनी दी गई है, ताकि लोग जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं।

ई-चालान और आधार से जुड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि अब हर ई-चालान आपके ड्राइविंग लाइसेंस और आधार से लिंक होता है। इसका मतलब यह है कि अगर आपने अलग-अलग शहरों में भी नियम तोड़े हैं, तो उनका रिकॉर्ड एक ही जगह जुड़ जाएगा। पहले कई लोग यह सोचकर बच जाते थे कि दूसरे शहर का चालान है, पता नहीं चलेगा। लेकिन अब पूरा डेटा डिजिटल हो चुका है और सभी उल्लंघनों की जानकारी एक ही सिस्टम में दर्ज हो जाती है।

New Traffic Rule 2026
New Traffic Rule 2026

लाइसेंस सस्पेंड होने पर क्या होगा

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपका DL सस्पेंड होता है, तो आप तय समय तक वाहन नहीं चला पाएंगे। अगर फिर भी ड्राइविंग करते पकड़े गए, तो और सख्त कार्रवाई हो सकती है। लाइसेंस रद्द (Cancel) होने की स्थिति में आपको दोबारा ड्राइविंग टेस्ट देना पड़ सकता है। यानी फिर से पूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा।

चालान पेंडिंग होने पर बढ़ेगी परेशानी

नए नियमों के तहत अगर आपका चालान 45 दिन के भीतर नहीं भरा गया, तो वह पेंडिंग माना जाएगा। पेंडिंग चालान होने पर आपको कई सरकारी सेवाओं में परेशानी हो सकती है।

  • RC ट्रांसफर।
  • एड्रेस अपडेट।
  • डुप्लीकेट लाइसेंस आवेदन।
  • वाहन से जुड़े अन्य ऑनलाइन कार्य।इसलिए समय रहते चालान भरना जरूरी है।
अपना रिकॉर्ड कैसे चेक करें

आप समय-समय पर अपने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े चालान ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप सरकारी परिवहन पोर्टल पर जाकर अपना DL नंबर डालकर जानकारी ले सकते हैं।
रिकॉर्ड चेक करने से आपको पता रहेगा कि आपके नाम पर कितने चालान दर्ज हैं और कितने पेंडिंग हैं।

जिम्मेदार ड्राइविंग क्यों जरूरी है

सड़क पर गाड़ी चलाना सिर्फ स्टियरिंग पकड़ना नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी गलती किसी की जान भी ले सकती है। हेलमेट और सीट बेल्ट सिर्फ पुलिस से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। तेज रफ्तार, मोबाइल पर बात करना या रेड लाइट जंप करना कुछ सेकंड बचा सकता है, लेकिन जिंदगी भर का पछतावा भी दे सकता है।

युवाओं के लिए खास चेतावनी

अक्सर देखा गया है कि युवा वर्ग तेज रफ्तार और स्टंट के चक्कर में नियमों को नजरअंदाज कर देता है। अब ऐसे मामलों में लगातार उल्लंघन पर सीधे लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है। माता-पिता को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों को जिम्मेदारी से ड्राइविंग करने के लिए प्रेरित करें।

सरकार का संदेश क्या है

सरकार का कहना है कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। नियम तोड़ने वालों को अब सिर्फ चालान से नहीं छोड़ा जाएगा। लाइसेंस पर कार्रवाई करके सख्ती दिखाई जाएगी। यह कदम सजा देने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है। सड़क पर अनुशासन ही दुर्घटनाओं को कम कर सकता है।

क्या करें और क्या न करें

जानें क्या करें

  • हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट पहनें।
  • ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें।
  • तय गति सीमा में वाहन चलाएं।
  • मोबाइल फोन का उपयोग ड्राइविंग के दौरान न करें।
  • समय-समय पर चालान रिकॉर्ड चेक करें।

जानें क्या न करें

  • बार-बार नियमों को नजरअंदाज न करें।
  • चालान पेंडिंग न रखें।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • स्टंट या रेसिंग जैसी गतिविधियां न करें।

ये भी पढ़ें: 1 मार्च से WhatsApp पर सख्ती? SIM-Binding नियम से करोड़ों यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर

DL Suspension Driving License Motor Vehicle Act New Traffic Rule Road Safety Traffic Challan
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा से मचा हड़कंप

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा से मचा हड़कंप, तीन गांवों में हिंसा का तांडव, 30 घरों में लगाई भीषण आग

01/09/2026
SCO Summit 2026: पाकिस्तान ने ग्रुप फोटो से हटाई पीएम मोदी की तस्वीर

SCO Summit 2026: पाकिस्तान ने ग्रुप फोटो से हटाई पीएम मोदी की तस्वीर, PMO की पोस्ट पर खड़ा हुआ विवाद

01/09/2026
SIR Draft Voter List 2026: दिल्ली-महाराष्ट्र में करोड़ों नाम ड्राफ्ट रोल से बाहर

SIR Draft Voter List 2026: दिल्ली-महाराष्ट्र में करोड़ों नाम ड्राफ्ट रोल से बाहर, ऐसे चेक करें अपने शहर की वोटर लिस्ट

31/08/2026
News
Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा से मचा हड़कंप

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा से मचा हड़कंप, तीन गांवों में हिंसा का तांडव, 30 घरों में लगाई भीषण आग

01/09/2026
West Bengal News: ममता बनर्जी की रिश्तेदार की मौत से मचा हड़कंप

West Bengal News: ममता बनर्जी की रिश्तेदार की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला

01/09/2026
SCO Summit 2026: पाकिस्तान ने ग्रुप फोटो से हटाई पीएम मोदी की तस्वीर

SCO Summit 2026: पाकिस्तान ने ग्रुप फोटो से हटाई पीएम मोदी की तस्वीर, PMO की पोस्ट पर खड़ा हुआ विवाद

01/09/2026
Jaipur Nagar Nigam Election: भाजपा ने बदली रणनीति

Jaipur Nagar Nigam Election: भाजपा ने बदली रणनीति, कांग्रेस के गढ़ में 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट, पढ़ें पूरी खबर

31/08/2026
PM Modi-Pezeshkian Meeting: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की मुलाकात

PM Modi-Pezeshkian Meeting: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें SCO समिट में किन मुद्दों पर हुई खास बातचीत

31/08/2026
SIR Draft Voter List 2026: दिल्ली-महाराष्ट्र में करोड़ों नाम ड्राफ्ट रोल से बाहर

SIR Draft Voter List 2026: दिल्ली-महाराष्ट्र में करोड़ों नाम ड्राफ्ट रोल से बाहर, ऐसे चेक करें अपने शहर की वोटर लिस्ट

31/08/2026
Tiranga Insult in New York: न्यूयॉर्क में तिरंगे के अपमान पर सख्त हुए किरेन रिजिजू

Tiranga Insult in New York: न्यूयॉर्क में तिरंगे के अपमान पर सख्त हुए किरेन रिजिजू, कहा- ‘ये हरकत बहुत भारी पड़ेगी’

30/08/2026
ISRO Recruitment 2026 के तहत वैज्ञानिक/इंजीनियर के 175 पदों पर भर्ती

ISRO Recruitment 2026: इसरो में वैज्ञानिक/इंजीनियर बनने का शानदार मौका, 56,100 रुपये सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

30/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.