NTA News: देश की प्रमुख परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है की शिक्षा मंत्रालय के आदेश पर NTA ने 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। जिसमें यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब परीक्षा प्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और कई परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह कार्रवाई केवल अधिकारियों को हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि परीक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और भरोसेमंद बनाने के लिए व्यापक सुधार अभियान का हिस्सा है। अब आने वाले समय में NTA की कार्यप्रणाली में कई और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने पर जोर
अधिकारीयों के अनुसार, सरकार का मुख्य उद्देश्य केवल दोषियों पर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था तैयार करना है जिससे भविष्य में किसी भी परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल न उठे। इसी दिशा में NTA के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की जा रही है।
ऐसे में शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में छात्रों का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए एजेंसी की कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक, बेहतर निगरानी और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था के साथ दोबारा तैयार किया जा रहा है।
पेपर लीक विवाद के बाद बढ़ी थी कार्रवाई की मांग
दरअसल पिछले कुछ समय से NTA लगातार विवादों में रही है। जिसमें कई परीक्षाओं में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के आरोपों के बाद छात्रों, अभिभावकों और विपक्षी दलों ने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
इन्हीं घटनाओं के बाद शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रणाली की समीक्षा शुरू की है। ऐसे में अब 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त करना उसी सुधार प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। जिसमें मंत्रालय का कहना है कि जहां भी लापरवाही या जिम्मेदारी तय होगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुछ अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी
जानकारी के अनुसार, जिन अधिकारियों की भूमिका गंभीर मामलों में सामने आई है, उनके खिलाफ केवल प्रशासनिक कार्रवाई ही नहीं बल्कि कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है। इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि सरकार परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।
शिक्षा मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया और ज्यादा मजबूत बनाई जाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार का रुख स्पष्ट
NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्ष लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकारी सूत्रों ने साफ कर दिया है कि सरकार इस मांग को स्वीकार नहीं करेगी।
सरकार का कहना है कि किसी मंत्री का इस्तीफा समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। सरकार का फोकस पूरे सिस्टम में सुधार करने पर है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र का मानना है कि जनता ने सरकार को व्यवस्था सुधारने का जनादेश दिया है और उसी दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार का यह भी कहना है कि पूरी पार्टी शिक्षा मंत्री के साथ खड़ी है और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक सभी फैसले लिए जाएंगे।
NTA में शुरू हुई नई भर्ती प्रक्रिया
एक ओर जहां कई अधिकारियों को हटाया गया है, वहीं दूसरी ओर NTA ने नई नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। संस्थागत पुनर्गठन के तहत एजेंसी ने चार जनरल मैनेजर पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके अलावा UPSC के प्रतिभा सेतु (Pratibha Setu) पोर्टल के माध्यम से 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। माना जा रहा है कि नई टीम के जरिए एजेंसी की कार्यक्षमता बढ़ाने और आधुनिक परीक्षा प्रणाली लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।
विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर हो रहा अमल
यह भर्ती प्रक्रिया प्रोफेसर के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर शुरू की गई है। जिनमें इस समिति का गठन राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को लेकर उठे सवालों के बाद किया गया था।
समिति ने अपनी रिपोर्ट में परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, डिजिटल निगरानी लागू करने और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसी कई महत्वपूर्ण सिफारिशें दी थीं। अब शिक्षा मंत्रालय इन्हीं सुझावों को चरणबद्ध तरीके से लागू कर रहा है।
छात्रों का भरोसा लौटाना सरकार की प्राथमिकता
ऐसे में शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लाखों छात्र अपना भविष्य देखते हैं। इसलिए परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित होना बेहद जरूरी है। जिसमें मंत्रालय का कहना है कि नए सुधारों का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों का भरोसा दोबारा मजबूत करना है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी, तकनीकी सुरक्षा, डेटा प्रबंधन और अधिकारियों की जवाबदेही जैसे क्षेत्रों में व्यापक बदलाव किए जाएंगे।
आने वाले समय में हो सकते हैं और बड़े फैसले
जानकारी के मुताबिक, NTA के पुनर्गठन का यह केवल पहला चरण है। जिससे भविष्य में एजेंसी के कामकाज, भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा संचालन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अन्य बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।
सरकार चाहती है कि राष्ट्रीय स्तर की सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित हों और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को न्यूनतम किया जाए।



