PM Modi Birthday 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन (PM Modi 76th Birthday 2026) मना रहे हैं। बता दें इस अवसर पर देश और दुनिया से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी नेताओं और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।
वहीं, विपक्षी दलों के नेताओं ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कई अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के स्पेशल डे (PM Modi’s Special Day) पर उन्होंने क्या कहा…
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday 2026) पर उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Happy birthday to PM Narendra Modi ji. Wishing you good health and a long life.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2026
Best wishes to Prime Minister, Shri Narendra Modi Ji on his birthday. May he be blessed with good health and long life.@narendramodi
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 17, 2026
प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएँ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 17, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीर्घायु की कामना की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 25 वर्षों में पीएम मोदी ने सुशासन के कई नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में समावेशी विकास और देश की प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की, ताकि वह जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के अपने अभियान को आगे बढ़ाते रहें।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2026
अमित शाह और राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जीवन अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता से जुड़ा रहा है। अमित शाह ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में आधारभूत ढांचे, डिजिटल कनेक्टिविटी, गरीब कल्याण, नवाचार और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों का उल्लेख किया।
अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों…
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2026
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। आधारभूत संरचना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, गरीब कल्याण से लेकर नवाचार और उद्यमिता तक, हमने हर क्षेत्र में…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2026
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी शुभकामनाएं
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके राष्ट्रसेवा के संकल्प का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़ी रही है।
नितिन नवीन ने अपने संदेश में भारत के विकास और आत्मनिर्भरता का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।
राष्ट्रसेवा और समर्पण के पर्याय, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्वकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
‘Nation First’ के संकल्प के साथ आपकी यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा रही है। यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं,… pic.twitter.com/eGc7ejzrN5
— Nitin Nabin (@NitinNabin) September 17, 2026
योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने भी दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी है।
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। इसके अलावा, लखनऊ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत विकास और आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि ध्येय बनाकर जन-जन के जीवन में परिवर्तन की नई चेतना जगाई है।
आज उनके 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 17, 2026
माँ भारती के अनन्य साधक, युवा, किसान और गरीब कल्याण हेतु सदैव समर्पित, विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके मार्गदर्शन में भारत ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास की नई ऊंचाइयों को… pic.twitter.com/ad6vrkUKHA
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 17, 2026
मायावती, उमर अब्दुल्ला और सुप्रिया सुले ने भी दी बधाई
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आने वाले वर्ष के लिए पीएम मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की।
पुतिन ने भी दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी आज पीएम मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। पुतिन ने पीएम मोदी की राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता की तारीफ करते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर उनका बड़ा रुतबा है। उन्होंने भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान को अहम बताया। पुतिन ने अपनी हालिया भारत यात्रा का जिक्र करते हुए स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए आभार जताया। उन्होंने दोनों देशों के बीच आगे भी रचनात्मक सहयोग जारी रखने की बात कही।
अरविंद केजरीवाल ने भी किया पोस्ट
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन इसके साथ दिल्ली की राजनीति और वोटर लिस्ट से जुड़े आरोप भी उठाए।
केजरीवाल के पोस्ट में जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ राजनीतिक टिप्पणी भी शामिल थी। वहीं, बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
पीएम मोदी का जन्म और राजनीतिक सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
पीएम मोदी वाराणसी से लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले वह वर्ष 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इस वर्ष उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं।
जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाने की तैयारी में है। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा, जनकल्याण और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री की 25 साल की सार्वजनिक सेवा के सम्मान में दीप जलाने का आह्वान भी किया है। सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने वाले संदेश लगातार सामने आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, अब दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे सरकारी हॉस्टल



