Rajya Sabha Elections 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जून 2026 में 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही, तमिलनाडु और महाराष्ट्र की खाली सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। जिसमें चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
18 जून को होगी वोटिंग
चुनाव आयोग के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून 2026 तय की गई है। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उसी दिन मतगणना भी होगी और 20 जून तक पूरी प्रक्रिया खत्म कर दी जाएगी।
इन राज्यों में खाली होंगी सीटें
जानकरी के लिए बता दें की इस बार आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में 4-4 सीटों पर चुनाव होगा। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटें खाली हो रही हैं। झारखंड में 2 सीटों पर चुनाव होंगे। इसके अलावा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में 1-1 सीट पर मतदान कराया जाएगा।
राज्यवार सीटों का विवरण
- आंध्र प्रदेश – 4 सीट
- गुजरात – 4 सीट
- कर्नाटक – 4 सीट
- मध्य प्रदेश – 3 सीट
- राजस्थान – 3 सीट
- झारखंड – 2 सीट
- मणिपुर – 1 सीट
- मेघालय – 1 सीट
- अरुणाचल प्रदेश – 1 सीट
- मिजोरम – 1 सीट
किन दलों के सांसद हो रहे रिटायर
बता दें की राज्यसभा से इस बार कुल 24 सांसद रिटायर हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा 11 सांसद BJP के हैं। कांग्रेस के 4 सांसदों का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है, जबकि बाकी सांसद अन्य दलों से जुड़े हैं। इस चुनाव में कई बड़े नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, वरिष्ठ कांग्रेस नेता Digvijaya Singh, केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu और केंद्रीय मंत्री George Kurian राज्यसभा से रिटायर होने जा रहे हैं

आंध्र प्रदेश से कौन-कौन हो रहे रिटायर
दरअसल आंध्र प्रदेश से 21 जून 2026 को चार सांसदों का कार्यकाल समाप्त होगा। इनमें अयोध्या रामी रेड्डी अल्ला, नाथवानी परिमल, पिल्लई सुभाषचंद्र बोस और सना सतीश बाबू शामिल हैं।
गुजरात से इन सांसदों की विदाई
गुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर इस बार चुनाव होने जा रहा है। जिसमें राज्य से रामभाई हारजीभाई मोकारिया, अमीन नरहरी हीराभाई, गोहिल शक्तिसिन्हजी हरिचंद्र सिन्हजी और रामिला बेचारभाई बारा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सांसदों की विदाई के साथ ही राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी दल नए उम्मीदवारों की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
झारखंड और मध्य प्रदेश में भी अहम मुकाबला
झारखंड से BJP नेता दीपक प्रकाश और झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख Shibu Soren राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। मध्य प्रदेश से Digvijaya Singh, George Kurian और सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में यहां मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी चुनाव
मणिपुर से महाराजा सनाजाओबा लेइशेम्बा, मेघालय से वानवेईरॉय खारलुक्खी, अरुणाचल प्रदेश से नबम रेबिया और मिजोरम से के वानलावेना का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सीटों पर भी जून और जुलाई के बीच चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
राजस्थान और कर्नाटक की सीटों पर नजर
राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर इस बार सभी की नजर रहेगी, क्योंकि नीरज डांगी, राजेंद्र गहलोत और Ravneet Singh Bittu का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वहीं कर्नाटक में भी राजनीतिक हलचल तेज है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda, नारायण कोरागप्पा, इराना कडाडी और Mallikarjun Kharge राज्यसभा से रिटायर होने जा रहे हैं।
राजनीतिक दलों के लिए अहम चुनाव
राज्यसभा चुनाव 2026 कई राजनीतिक दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपने संख्या बल को मजबूत करने की कोशिश करेंगी। जिन राज्यों में विधानसभा में बहुमत का समीकरण मजबूत है, वहां संबंधित दलों को फायदा मिल सकता है। राज्यसभा में संख्या बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय दल भी सक्रिय हो गए हैं। खासतौर पर आंध्र प्रदेश, झारखंड और कर्नाटक की सीटों पर राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है।
क्या होता है राज्यसभा चुनाव
राज्यसभा सांसदों का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं किया जाता। इसके लिए संबंधित राज्यों के विधायक वोट डालते हैं। चुनाव में आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली और सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है और हर दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर होते हैं। इसी वजह से हर दो वर्ष में राज्यसभा चुनाव कराए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘Cockroach Janata Party’ सोशल मीडिया पर बनी चर्चा का विषय, मीम्स और Funny Reels ने इंटरनेट पर मचाई धूम



