Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (22) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (26) Bihar Politics (47) BJP (55) Bollywood (36) Bollywood News (22) breaking news (31) congress (27) cricket news (30) daily horoscope (130) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (20) Delhi Weather (18) donald trump (45) horoscope (97) horoscope today (39) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (20) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (34) Narendra modi (67) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (69) rahul gandhi (20) Rashifal (87) tmc (28) today horoscope (18) top news (73) uttar pradesh news (21) vedic astrology (39) viral video (23) West Bengal Politics (31) Yogi Adityanath (20) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तीसरी शादी के बाद मुस्कुराते दिखे आमिर खान, पत्नी गौरी स्प्रैट नहीं आईं नजर
बॉलीवुड

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तीसरी शादी के बाद मुस्कुराते दिखे आमिर खान, पत्नी गौरी स्प्रैट नहीं आईं नजर

Aparna PanwarBy Aparna Panwar05/07/20264 Mins Read
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तीसरी शादी के बाद मुस्कुराते दिखे आमिर खान
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तीसरी शादी के बाद मुस्कुराते दिखे आमिर खान

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपनी तीसरी शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने नजर आए हैं। उन्होंने अपने मुंबई स्थित पाली हिल वाले घर के बाहर आकर पैपराजी का अभिवादन किया और शादी समारोह में पहुंचे मेहमानों को विदा किया। इस दौरान आमिर के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। हालांकि, उनकी नई पत्नी गौरी स्प्रैट इस मौके पर उनके साथ नजर नहीं आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर

शादी के बाद पहली बार दिखे आमिर खान

बता दें शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद आमिर खान अपने घर से बाहर निकले। उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया का धन्यवाद किया और सभी का अभिवादन किया। जिसके बाद पैपराजी से बातचीत के दौरान आमिर काफी खुश और रिलैक्स नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान आमिर खान मेहमानों को उनकी गाड़ियों तक छोड़ने भी पहुंचे। उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

राज ठाकरे और राजकुमार हिरानी भी आए नजर

शादी समारोह में कई खास मेहमान शामिल हुए थे। इनमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी भी शामिल थे।

समारोह खत्म होने के बाद आमिर खान, राज ठाकरे और राजकुमार हिरानी एक साथ हंसते और बातचीत करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में तीनों किसी बात पर ठहाके लगाते दिखाई दिए।

गौरी स्प्रैट नहीं आईं नजर

बताया जा रहा है जहां आमिर खान मीडिया से मिले, वहीं उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट इस दौरान बाहर नहीं आईं। शादी के बाद उनकी मौजूदगी को लेकर फैंस उत्सुक थे, लेकिन वह मीडिया के सामने दिखाई नहीं दीं। हालांकि, शादी की रस्मों के दौरान गौरी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तस्वीरों में वह काफी खुश और उत्साहित नजर आ रही थीं।

पत्नी गौरी स्प्रैट नहीं आईं नजर
पत्नी गौरी स्प्रैट नहीं आईं नजर

5 जुलाई को हुई शादी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को अपने पाली हिल स्थित घर में बेहद निजी समारोह में शादी की। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। दोनों ने सादगी के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

परिवार बना शादी का गवाह

आमिर खान की शादी में उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। उनके बेटे आजाद भी समारोह का हिस्सा बने। वहीं गौरी स्प्रैट के बेटे क्विन भी शादी में शामिल हुए। जिसमें दोनों परिवारों ने मिलकर इस खास मौके को यादगार बनाया। शादी की कई तस्वीरों में परिवार के सदस्य भावुक भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

बता दें शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस आमिर खान और गौरी स्प्रैट को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। आमिर का मीडिया के सामने हाथ जोड़कर धन्यवाद करना भी लोगों को काफी पसंद आया।

आमिर खान की तीसरी शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें की गौरी स्प्रैट आमिर खान की तीसरी पत्नी हैं। आमिर खान की पहली शादी वर्ष 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे आयरा खान और जुनैद खान हैं। करीब 16 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2002 में अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद आमिर खान ने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है। हालांकि, 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद भी आमिर और किरण राव अच्छे दोस्त हैं और कई मौकों पर साथ नजर आते हैं। वहीं रीना दत्ता के साथ भी आमिर के रिश्ते आज भी सम्मानजनक बने हुए हैं।

सादगी भरी शादी बनी चर्चा का विषय

आमिर खान की तीसरी शादी किसी बड़े फिल्मी समारोह की तरह नहीं बल्कि बेहद निजी और सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। शादी में सीमित मेहमानों को ही बुलाया गया था। यही वजह है कि समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस इस शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।

वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान

शादी के बाद आमिर खान का मीडिया से मिलना और मेहमानों को विदा करना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने मीडिया का धन्यवाद करने के लिए खुद बाहर आकर सभी का अभिवादन किया। उनका यह विनम्र अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, डिलीट चैट्स रिकवर होते ही जांच में आया नया मोड़

Aamir Khan Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Aamir Khan third marriage Aamir Khan Wedding Aamir Khan Wife Bollywood News Entertainment News Gauri Spratt
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Padma Awards 2026: पद्म भूषण पाकर भावुक हुईं अलका याग्निक

Padma Awards 2026: पद्म भूषण पाकर भावुक हुईं अलका याग्निक, सम्मान से पहले पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

23/06/2026
Dharmendra Padma Vibhushan: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिला

Dharmendra Padma Vibhushan: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिला, राष्ट्रपति भवन में भावुक हुआ परिवार, बेटी अहाना के छलके आंसू

25/05/2026
Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म अब इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म अब इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम, जानें कब और कहां देखें

14/05/2026
News
PM Modi New Zealand Visit: ‘न्यूजीलैंड आना मेरे लिए सौभाग्य’

PM Modi New Zealand Visit: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी, कहा- न्यूजीलैंड आना मेरे लिए सौभाग्य

11/07/2026
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा फ्रांस में गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi Gang: कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ा ब्रेकथ्रू, फ्रांस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा

11/07/2026
Datia BJP Workers Protest

Datia BJP Workers Protest: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही दतिया में हंगामा, समर्थकों ने हाईवे जाम कर पुलिस से की झड़प

11/07/2026
Robert Vadra Bail

Robert Vadra Case: रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला फिर चर्चा में, ED ने दिल्ली कोर्ट में जमा की सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट

11/07/2026
Bihar Government Meeting Guidelines: अब 50 मिनट से ज्यादा नहीं चलेगी सरकारी बैठक

Bihar Government Meeting Guidelines: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं चलेगा ‘साहब मीटिंग में हैं’ वाला बहाना, 50 मिनट से ज्यादा नहीं होगी बैठक

11/07/2026
Sheikh Hasina Bangladesh Return: पूर्व PM शेख हसीना का भावुक बयान

Sheikh Hasina Bangladesh Return: पूर्व PM शेख हसीना का भावुक बयान, ‘मेरी आखिरी ख्वाहिश अपने देश में दफन होना’

10/07/2026
CM Yogi Ayodhya Speech: हनुमानगढ़ी और जामा मस्जिद का किया जिक्र

CM Yogi Ayodhya Speech: हनुमानगढ़ी और जामा मस्जिद का किया जिक्र, अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा सियासी हमला

10/07/2026
दिल्ली में मुफ्त बस सेवा पिंक कार्ड को लेकर अपडेट

Delhi Bus Service: 1 अगस्त से फ्री बस यात्रा के लिए पिंक सहेली कार्ड होगा अनिवार्य, बिना कार्ड देना होगा किराया

10/07/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.