Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (30) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (72) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (38) cricket news (31) daily horoscope (132) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (31) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (41) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (97) rahul gandhi (32) Rashifal (90) supreme court (22) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (28) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » AI Fake Content पर सरकार का सख्त एक्शन, अब फर्जी कंटेंट पर तुरंत होगी कार्रवाई, Meta को दिए निर्देश
AI न्यूज़

AI Fake Content पर सरकार का सख्त एक्शन, अब फर्जी कंटेंट पर तुरंत होगी कार्रवाई, Meta को दिए निर्देश

Aparna PanwarBy Aparna Panwar08/08/20267 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
AI Fake Content पर सरकार का सख्त एक्शन
AI Fake Content पर सरकार का सख्त एक्शन

AI Fake Content: सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल से तैयार किए जा रहे फर्जी वीडियो, फोटो और ऑडियो को लेकर केंद्र सरकार ने अपना रुख और कड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने Meta के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत में कारोबार करने वाली कंपनियों को भारतीय कानूनों के मुताबिक ही काम करना होगा।

जानकारी के लिए बता दें इस बैठक में AI से तैयार होने वाले कंटेंट, डीपफेक, यूजर्स की सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया पर गैर-कानूनी सामग्री को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है। जिसमें सरकार ने खास तौर पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े संवेदनशील डीपफेक कंटेंट (Deepfake content) को लेकर तेजी से कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया है।

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को दिया सख्त संदेश

बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि भारत में काम करने वाली विदेशी सोशल मीडिया कंपनियां किसी दूसरे देश के नियमों के आधार पर भारत में काम नहीं कर सकतीं। जिसमें अब उन्हें भारतीय कानूनों और यहां लागू होने वाले डिजिटल नियमों का पालन करना होगा।

सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करोड़ों भारतीय यूजर्स मौजूद हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और निजता की जिम्मेदारी भी इन कंपनियों की है। खासतौर पर AI तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच फर्जी कंटेंट के जरिए किसी व्यक्ति की छवि खराब करने, गलत सूचना फैलाने या लोगों को गुमराह करने की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। मंत्री ने कंपनियों को यह भी साफ कहा कि भारतीय यूजर्स से जुड़े मामलों में भारत के कानून सर्वोपरि होंगे। साथ ही सोशल मीडिया कंपनियों को स्थानीय नियमों के अनुरूप अपनी व्यवस्था और शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करना होगा।

फेक AI कंटेंट हटाने के लिए तय होगी समय सीमा

सरकार की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गैर-कानूनी और भ्रामक AI कंटेंट को लेकर तेज कार्रवाई पर जोर दिया गया है। जिसमें शिकायत या सक्षम सरकारी आदेश मिलने के बाद ऐसे कंटेंट को तय समय सीमा में हटाना जरूरी होगा। जिसमें बताया गया है कि गैर-कानूनी या भ्रामक AI कंटेंट को शिकायत या सरकारी आदेश मिलने के तीन घंटे के भीतर हटाने की व्यवस्था पर जोर दिया गया है। वहीं महिलाओं और बच्चों से जुड़े संवेदनशील, अश्लील या आपत्तिजनक डीपफेक मामलों में कार्रवाई की समय सीमा और कम रखी गई है।

ऐसे मामलों में प्लेटफॉर्म्स को दो घंटे के भीतर कंटेंट हटाने की जरूरत होगी। सरकार का उद्देश्य यही है कि आपत्तिजनक कंटेंट सोशल मीडिया पर लंबे समय तक मौजूद न रहे और उसके वायरल होने से पहले ही कार्रवाई की जा सके।

AI से बने कंटेंट पर लगाना होगा साफ लेबल

AI के जरिए तैयार की गई फोटो, वीडियो और ऑडियो को लेकर भी सरकार ने पारदर्शिता पर जोर दिया है। जिसमें अब यूजर्स के लिए यह समझना आसान होना चाहिए कि सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही सामग्री वास्तविक है या AI की मदद से तैयार की गई है।

नए दिशा-निर्देशों के तहत AI से तैयार फोटो या वीडियो पर स्पष्ट रूप से ‘AI-Generated’ लेबल दिखाई देना जरूरी होगा। बताया गया है कि वीडियो या फोटो के कम से कम 10 प्रतिशत हिस्से पर यह लेबल स्पष्ट तरीके से प्रदर्शित किया जाना चाहिए। इसका बड़ा मकसद आम यूजर्स को भ्रम से बचाना है। ऐसे में कई बार AI की मदद से बनाए गए वीडियो इतने वास्तविक नजर आते हैं कि उन्हें देखकर यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि वीडियो असली है या कृत्रिम तरीके से तैयार किया गया है।

AI आवाज के लिए भी जरूरी होगा डिस्क्लेमर

बता दें सिर्फ फोटो और वीडियो ही नहीं, बल्कि AI से तैयार की गई आवाज को लेकर भी पारदर्शिता के नियमों पर जोर दिया गया है। जिससे AI-generated voice वाली क्लिप में बोलकर डिस्क्लेमर (Disclaimer) देने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि सुनने वाले को पता चल सके कि आवाज वास्तविक व्यक्ति की नहीं बल्कि AI तकनीक से तैयार की गई है।

इससे फर्जी ऑडियो के जरिए किसी नेता, अभिनेता, अधिकारी या आम व्यक्ति की आवाज की नकल कर गलत बयान फैलाने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है।

हर AI फाइल की पहचान करना होगा आसान

आपकी जानकारी के लिए बता दें अब AI कंटेंट की पहचान और उसके स्रोत तक पहुंचने के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा। इसके तहत AI से तैयार की गई फाइल में एक स्थायी डिजिटल कोड रखने की बात सामने आई है।

इस डिजिटल कोड (Digital Code) की मदद से यह पता लगाने में आसानी होगी कि कंटेंट AI से बनाया गया है और इसे किस सिस्टम या स्रोत से तैयार किया गया। सरकार का मानना है कि इस तरह की तकनीकी व्यवस्था फेक कंटेंट के स्रोत का पता लगाने में जांच एजेंसियों की मदद कर सकती है।

नियम नहीं माने तो कानूनी सुरक्षा पर असर

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को यह भी संकेत दिया है कि अगर वे तय समय सीमा में गैर-कानूनी या आपत्तिजनक कंटेंट पर कार्रवाई नहीं करती हैं, तो उन्हें कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे मामलों में प्लेटफॉर्म को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा पर सवाल उठ सकता है। इसके अलावा नियमों का गंभीर उल्लंघन होने पर कंपनी और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संभावना भी रहेगी।

सरकार का संदेश साफ है कि सोशल मीडिया कंपनियों को सिर्फ कंटेंट उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के तौर पर अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्हें अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद गैर-कानूनी और नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री के खिलाफ प्रभावी व्यवस्था बनानी होगी।

#WATCH | Meta officials arrive at the office of Union Minister for Electronics & Information Technology, Ashwini Vaishnaw, in Delhi pic.twitter.com/2Mah1JWjiY

— ANI (@ANI) August 6, 2026

महिलाओं और बच्चों से जुड़े डीपफेक पर खास फोकस

AI तकनीक के गलत इस्तेमाल से महिलाओं और बच्चों को होने वाले नुकसान को लेकर सरकार खास तौर से चिंतित है। डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किसी व्यक्ति के चेहरे या आवाज को किसी दूसरे वीडियो में जोड़ने के लिए किया जा सकता है।

इसका दुरुपयोग अश्लील सामग्री बनाने, बदनाम करने, ब्लैकमेल करने और झूठी जानकारी फैलाने के लिए भी किया जा सकता है। ऐसे मामलों में पीड़ित व्यक्ति को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी वजह से महिलाओं और बच्चों से जुड़े अश्लील या संवेदनशील डीपफेक मामलों में तेजी से कंटेंट हटाने और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सरकार की तैयारी

AI तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें शिक्षा, मनोरंजन, पत्रकारिता, विज्ञापन और कारोबार समेत कई क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही AI-generated misinformation और deepfake की चुनौती भी बढ़ रही है।

सरकार की कोशिश है कि AI के फायदे लोगों तक पहुंचें, लेकिन तकनीक का इस्तेमाल किसी की निजता, सुरक्षा या प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए न हो। बता दें Meta के साथ हुई बैठक को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार की ओर से कंपनियों को यह संकेत दिया गया है कि तकनीकी विकास के साथ उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।

आखिर क्या है सरकार का मुख्य संदेश?

केंद्र सरकार का रुख इस बैठक के बाद काफी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। भारत में काम करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। AI से तैयार कंटेंट की पहचान आसान बनानी होगी और गैर-कानूनी सामग्री के खिलाफ शिकायत मिलने पर तेजी से कार्रवाई करनी होगी। खासकर डीपफेक और महिलाओं-बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर सरकार किसी तरह की ढिलाई के पक्ष में नहीं है।

अब आने वाले समय में AI तकनीक का इस्तेमाल और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि तकनीकी innovation और यूजर्स की सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए। फिलहाल केंद्र का संदेश साफ है कि भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को देश के नियमों के मुताबिक ही काम करना होगा।

ये भी पढ़ें: Monsoon Update Today: देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली-UP समेत इन 15 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

ai AI Content AI Fake Content Rules India Artificial Intelligence Ashwini Vaishnaw Deepfake Facebook instagram Meta social media
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Delhi Police Guidelines: भाजपा का नया प्लान‌

Delhi Police Guidelines: भाजपा का नया प्लान‌, Gen-Z से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को मिली गाइडलाइंस

23/08/2026
ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए नया AI मोड लॉन्च

ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए नया AI मोड लॉन्च, अब पैरेंट्स के हाथ में होगा सेफ्टी कंट्रोल, जानें इसके फीचर्स

20/08/2026
PM Modi Video Controversy: पीएम मोदी का वीडियो हटाना Meta को पड़ा भारी

PM Modi Video Controversy: पीएम मोदी का वीडियो हटाना Meta को पड़ा भारी! पार्लियामेंट पैनल ने कहा- मार्क जुकरबर्ग मांगें माफी

04/08/2026
News
Italy Burqa Ban in Schools: मेलोनी सरकार का शिक्षा पर नया प्लान

Italy Burqa Ban in Schools: मेलोनी सरकार का शिक्षा पर नया प्लान, बुर्का-नकाब पर रोक की तैयारी, विदेशी छात्रों के लिए भी नए नियम

20/09/2026
Hamid Ansari: हामिद अंसारी के बयान पर मचा घमासान

Hamid Ansari: हामिद अंसारी के बयान पर मचा घमासान, VHP-BJP नेताओं ने किया पलटवार

20/09/2026
हॉकी में भारत का दबदबा कायम

Asian Games 2026: भारत की हॉकी टीमों की धमाकेदार शुरुआत, पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा

20/09/2026
LPG Subsidy New Rule: गैस सब्सिडी लेने वालों के लिए जरूरी खबर

LPG Subsidy New Rule: गैस सब्सिडी लेने वालों के लिए जरूरी खबर, अब 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, जानें जानकारी

19/09/2026
PM Modi Carbon Emissions: कार्बन उत्सर्जन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi Carbon Emissions: कार्बन उत्सर्जन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विकसित देशों की जिम्मेदारी पर उठाया सवाल

19/09/2026
DUSU Election Result 2026: अध्यक्ष पद की रेस में मीणा आगे

DUSU Election Result 2026: अध्यक्ष पद की रेस में मीणा आगे, डबास से 293 वोट की बढ़त, पढ़ें खबर

19/09/2026
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 September 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

19/09/2026
India Pakistan News: नौसेना टक्कर विवाद में भारत का करारा जवाब

India Pakistan News: नौसेना टक्कर विवाद में भारत का करारा जवाब, पाकिस्तान के दावे किए खारिज

18/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.