Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (23) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (27) Bihar Politics (48) BJP (60) Bollywood (36) Bollywood News (23) breaking news (31) congress (28) cricket news (30) daily horoscope (130) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (22) Delhi Weather (20) donald trump (47) horoscope (97) horoscope today (39) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (36) Narendra modi (73) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (76) rahul gandhi (22) Rashifal (87) supreme court (18) tmc (30) top news (73) uttar pradesh news (23) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Bharat Tiwari Encounter Case: सरेंडर के बाद भी भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर! फर्जी साबित हुआ तो पुलिस पर क्या होगी सख्त कार्रवाई? जानें पूरा मामला
बिहार

Bharat Tiwari Encounter Case: सरेंडर के बाद भी भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर! फर्जी साबित हुआ तो पुलिस पर क्या होगी सख्त कार्रवाई? जानें पूरा मामला

Aparna PanwarBy Aparna Panwar22/06/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Bharat Tiwari Encounter Case: सरेंडर के बाद भी भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर
Bharat Tiwari Encounter Case: सरेंडर के बाद भी भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर

Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर ने देशभर में एक बड़ा विवाद छिड़ गया है। भरत भूषण तिवारी की मौत ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसपर प्रशासन और आम जनता दोनों की ही नजरे लगातार बनी हुई है। दरअसल, बिहार पुलिस का दावा है कि भरत भूषण तिवारी एक आपराधिक मामले में वांछित थे और मुठभेड़ के दौरान उनकी मौत हुई। वहीं दूसरी ओर भरत भूषण के परिजनों और कई स्थानीय लोगों का आरोप है कि भरत भूषण ने पहले ही सरेंडर कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गोली मार दी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद से प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि अगर किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया हो, फिर भी पुलिस उसे गोली मार दे तो कानून क्या कहता है? यदि जांच में यह साबित हो जाए कि एनकाउंटर फर्जी (Fake Encounter) था, तो संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है? ऐसे में आइए इस घटना से जुड़ी हर एक डिटेल को विस्तार से जानते हैं।

क्या सरेंडर के बाद पुलिस गोली चला सकती है?

भारतीय कानून पुलिस (Indian Law and Police) को केवल विशेष परिस्थितियों में ही बल प्रयोग करने की अनुमति देता है। जब किसी पुलिसकर्मी या आम नागरिक की जान पर तत्काल खतरा हो, तभी पुलिस आवश्यक बल का इस्तेमाल कर सकती है।

लेकिन अगर कोई आरोपी कानून के सामने हथियार डाल देता है, आत्मसमर्पण (Surrender) कर देता है या फिर किसी प्रकार का खतरा नहीं रह जाता, तो उसके खिलाफ घातक बल का प्रयोग करना कानूनन उचित नहीं माना जाता है। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश करने की होती है।

वहीं, इस मामले में कानूनी विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि सरेंडर के बाद किसी व्यक्ति की हत्या मानवाधिकारों और संविधान में दिए गए जीवन के अधिकार का उल्लंघन है।

फर्जी एनकाउंटर साबित हुआ तो लग सकते हैं हत्या के आरोप

अगर जांच एजेंसियां और अदालत से यह पता चलता हैं कि भरत भूषण तिवारी ने पहले ही सरेंडर कर दिया था और उसके बाद भी जानबूझकर उन्हें गोली मारी गई है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों को सख्त आपराधिक मुकदमे दर्ज होगा और सजा का भी सामना करना पड़ सकता है। अदालत की उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर पुलिसकर्मी दोष सिद्ध होने पर कोर्ट के द्वारा उन्हें सख्त सजा सुनी जा सकती है, जिसमें लंबे समय तक जेल से लेकर उम्रकैद की सजा (A life Sentence) सुनाई जा सकती है।

फर्जी साबित हुआ तो पुलिस पर क्या होगी सख्त कार्रवाई
फर्जी साबित हुआ तो पुलिस पर क्या होगी सख्त कार्रवाई

सबूतों से छेड़छाड़ करना पड़ सकता है भारी

फर्जी एनकाउंटर के मामलों (Cases of Staged Encounters) में सिर्फ गोली चलाने की घटना ही नहीं देखी जाती है, बल्कि पूरी कार्रवाई की जांच होती है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाती हैं कि कहीं घटना को वास्तविक मुठभेड़ दिखाने के लिए सबूतों से छेड़छाड़ तो नहीं की गई। अगर कोई अधिकारी हथियार प्लांट करता है, झूठे साक्ष्य तैयार करता है, मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज छिपाता है या फिर सबूत को नष्ट करने की कोशिश करता है, तो उस पर अलग से आपराधिक कार्रवाई (Criminal Proceedings) हो सकती है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर जेल की सजा और कानूनी दंड का सामना पुलिस कर्मियों को करना पड़ सकता है।

गलत रिपोर्ट और रिकॉर्ड बनाना भी अपराध

एनकाउंटर के बाद पुलिस द्वारा तैयार की जाने वाली एफआईआर, केस डायरी और अन्य आधिकारिक रिपोर्टें जांच में अहम भूमिका निभाती हैं। यदि यह साबित हो जाए कि किसी अधिकारी ने घटना को सही ठहराने के लिए जानबूझकर गलत जानकारी दर्ज की या रिकॉर्ड में हेरफेर किया, तो यह भी एक गंभीर अपराध है।

ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अलग कानूनी धाराओं (Legal Sections) के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा विभागीय जांच भी शुरू हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप निलंबन, बर्खास्तगी या अन्य प्रशासनिक दंड दिए जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने तय किए हैं सख्त दिशा-निर्देश

देखा जाए तो देश में लगातार बढ़ते फर्जी एनकाउंटर (Fake Encounter) के मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने समय-समय पर कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार किसी भी पुलिस मुठभेड़ में मौत होने पर स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराना आवश्यक माना गया है।

जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों को ध्यान में रखा जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि किसी भी व्यक्ति के साथ कानून के दायरे से बाहर जाकर कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

भरत भूषण तिवारी मामले में अब आगे क्या?

भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर (Bharat Bhushan Tiwari Encounter) मामले पर लोगों समेत प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या भरत भूषण तिवारी ने वास्तव में सरेंडर किया था या फिर पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उनकी मौत हुई है। इस मामले का सही तरह से जवाब केवल निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। अगर जांच में पुलिस की कार्रवाई सही पाई जाती है तो मामला वहीं समाप्त हो जाएगा, लेकिन अगर यह साबित हो जाता है कि आत्मसमर्पण के बाद गोली चलाई गई थी, तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई (Strict legal Action) की जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM Modi Delhi Airport: NEET छात्रों के लिए मिसाल बने पीएम मोदी, दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक किया इंतजार

Bharat Bhushan Tiwari Bharat Tiwari Encounter Bhojpur News Bihar Encounter Case Bihar Police Encounter Investigation Fake Encounter Police Encounter
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

भरत तिवारी

Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

31/07/2026
NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का आदेश दिया था

Bihar Paper Leak: बिहार में पेपर लीक पर सख्त वार, मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए बने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट

29/07/2026
प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार

Bihar NEET Protest: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, गिरफ्तार छात्र को रिहा करने के दिए निर्देश, प्रदर्शन से जुड़े FIR भी होंगे वापस

28/07/2026
News
Kangana Ranaut Statement: जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का तीखा रिएक्शन

Kangana Ranaut Statement: जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का तीखा रिएक्शन, हिंदू बेटियों की परवरिश पर उठाए सवाल

01/08/2026
Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में नई SIT की कार्रवाई

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में नई SIT की कार्रवाई, 200 लोगों को नोटिस

01/08/2026
PM Modi Andhra Pradesh Visit: भोगपुरम से पीएम मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi Andhra Pradesh Visit: भोगपुरम से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ‘अब एक परिवार नहीं, देश के नायकों को मिलेगा सम्मान’

01/08/2026
भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Bhogapuram International Airport: आंध्र प्रदेश को मिली नई उड़ान, प्रधानमंत्री मोदी ने भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

01/08/2026

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत का शानदार प्रदर्शन, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर

01/08/2026

Anti Paper Leak Bill: राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ परीक्षा संशोधन विधेयक बना कानून, अब पेपर लीक पर होगी सख्त कार्रवाई

01/08/2026
PM Kisan Yojana Extended: किसानों को मिली राहत की सौगात

PM Kisan Yojana Extended: खुशखबरी! मोदी सरकार ने बढ़ाई पीएम किसान योजना की अवधि, यहां जानें पूरी डिटेल

31/07/2026
Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

31/07/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.