Nitin Nabin BJP Team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने आज मंगलवार के दिन उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों (In-charges) और सह-प्रभारियों (Co-in-charges) को जिम्मेदारी के लिए चुनना है। ऐसे में भाजपा नितिन नवीन की नई टीम (New-Team) के घोषणा के एक दिन बाद हुए इस बदलाव को चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। साथ ही तीनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
विनोद तावड़े को यूपी की बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है। राज्य में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी ने चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए विनोद तावड़े (Vinod Tawade) को यूपी का प्रभारी नियुक्त किया है।
तावड़े बीजेपी संगठन में लंबे समय से जिमेदारी निभा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक काम का अनुभव रखने वाले तावड़े के सामने उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन को और मजबूत करने की चुनौती होगी। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल सह-प्रभारी के तौर पर काम करेंगे।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सामने सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की चुनौती है। पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता बरकरार रखने के लिए अभी से रणनीति तैयार कर रही है। ऐसे में नए प्रभारी की नियुक्ति को चुनावी तैयारियों की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
BJP National President Nitin Nabin has appointed new state in-charges and co-in-charges for Uttar Pradesh, Punjab, and Gujarat.
Uttar Pradesh: Vinod Tawde appointed In-charge; Jagdish Ishwarbhai Patel appointed Co-In-charge
Punjab: Satish Poonia appointed In-charge.
Gujarat:… pic.twitter.com/9TnNDIhbCI
— ANI (@ANI) August 18, 2026
पंजाब में सतीश पूनिया को कमान
बीजेपी ने पंजाब की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया (Satish Poonia) को दी है। जिसमें पार्टी की ओर से जारी नियुक्तियों की जानकारी के मुताबिक, पंजाब के लिए फिलहाल किसी सह-प्रभारी का नाम घोषित नहीं किया गया है।
पंजाब में बीजेपी लगातार अपना संगठन मजबूत करने की कोशिश कर रही है। राज्य में पार्टी का जनाधार बढ़ाना और आगामी चुनावों के लिए मजबूत संगठन तैयार करना बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने से पार्टी की रणनीति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। पूनिया के सामने राज्य में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने के साथ-साथ संगठन का विस्तार करने की चुनौती होगी। इसके अलावा स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को समझते हुए बीजेपी के पक्ष में मजबूत चुनावी माहौल तैयार करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ को
बीजेपी ने गुजरात का प्रभारी तरुण चुघ (Tarun Chugh) को नियुक्त किया है। चुघ राज्यसभा सांसद होने के साथ पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। संगठन में काम करने का उनका अनुभव गुजरात में पार्टी के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
गुजरात में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी के लिए यह राज्य लंबे समय से मजबूत राजनीतिक आधार रहा है। ऐसे में पार्टी चुनाव से पहले संगठन को और सक्रिय करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दे सकती है। तरुण चुघ के सामने चुनावी तैयारियों के साथ पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत रखने की जिम्मेदारी होगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करना भी उनकी प्राथमिकताओं में रह सकता है।
नितिन नवीन की नई टीम के बाद बड़ा संगठनात्मक फैसला
बीजेपी में ये नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) की नई टीम के ऐलान के ठीक बाद हुई हैं। पार्टी ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की थी। इसके एक दिन बाद तीन महत्वपूर्ण राज्यों के प्रभारियों में बदलाव किया गया।
बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात तीनों ही राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य हैं। खासकर उत्तर प्रदेश और गुजरात का पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा महत्व है। वहीं पंजाब में बीजेपी अपने संगठन और चुनावी प्रभाव को लगातार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में नए प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब इन राज्यों में पार्टी की चुनावी तैयारियों को गति मिलने की संभावना है। प्रभारी और सह-प्रभारी राज्य संगठन, प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर काम करेंगे।
2027 चुनाव पर बीजेपी का फोकस
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी (BJP) ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश और गुजरात में पार्टी के लिए सत्ता में बने रहना अहम लक्ष्य होगा, जबकि पंजाब में संगठन का विस्तार और मजबूत चुनावी आधार तैयार करना चुनौती होगी।
बता दें इन नियुक्तियों से साफ है कि बीजेपी चुनाव से काफी पहले संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियों को मजबूत करना चाहती है। अब नए प्रभारियों के नेतृत्व में राज्यों में पार्टी की रणनीति किस तरह आगे बढ़ती है, इस पर राजनीतिक नजरें रहेंगी।
ये भी पढ़ें: Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत, कारोबार के लिए 2.10 लाख तक देगी सरकार



