Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (31) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (33) Bihar Politics (49) BJP (73) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (39) cricket news (31) daily horoscope (132) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (32) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (41) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (98) rahul gandhi (32) Rashifal (90) supreme court (22) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (29) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक, कहा- धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई ठीक नहीं
उत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक, कहा- धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई ठीक नहीं

Aparna PanwarBy Aparna Panwar05/09/20264 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक
Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बता दें करीब 150 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण बताते हुए प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद हुई इस कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने भी सवाल उठाए हैं। मायावती ने सरकार से ऐसे मामलों में जल्दबाजी से बचने और विवादों के समाधान के दूसरे रास्ते तलाशने की अपील की है। आइए यहां पढ़ें पूरी खबर

सहारनपुर मस्जिद पर क्या हुआ?

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से जुड़े क्षेत्र में स्थित इस मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी थी और इस मामले को लेकर करीब डेढ़ साल तक कानूनी प्रक्रिया चली। अदालत की ओर से निर्माण को अवैध घोषित किए जाने के बाद शनिवार तड़के पुलिस और जिला प्रशासन की मौजूदगी में मस्जिद को बुलडोजर से गिरा दिया गया।

कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गईं। विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

मायावती ने सरकार को दी सलाह

बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सहारनपुर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की मस्जिद समेत उत्तर प्रदेश में मस्जिदों को अवैध बताकर उन्हें ध्वस्त करने का जो अभियान चल रहा है, वह उचित नहीं है।

मायावती ने कहा कि संवैधानिक और सेक्युलर सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सभी धर्मों को मानने वाले लोगों और उनके धार्मिक स्थलों का समान रूप से सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने सरकार से अपील की कि ऐसे मामलों में नकारात्मक परिस्थितियां पैदा होने से रोकने के लिए कार्रवाई पर विचार किया जाए और विवादों के समाधान के दूसरे रास्ते तलाशे जाएं। उन्होंने धार्मिक स्थलों को लेकर संवेदनशीलता बरतने की जरूरत पर भी जोर दिया। मायावती के मुताबिक, धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में सरकार को ऐसा कदम उठाना चाहिए जिससे सामाजिक सौहार्द बना रहे।

1. ज़िला सहारनपुर की मस्जिद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आएदिन मस्जिदों को काफी आपाधापी में अवैध बताकर उनको ध्वस्त करने का जो सरकारी अभियान चल रहा है वह ठीक नहीं है तथा सरकार को ऐसे निगेटिव हालात से बचने के लिये इस पर तुरन्त रोक लगाकर इसके समाधान के अन्य उपाय ज़रूर करने चाहिये।
2.…

— Mayawati (@Mayawati) September 5, 2026

‘सरकार ही नहीं, कोर्ट भी ध्यान दे’

मायावती ने अपने बयान में केवल सरकार को ही नहीं, बल्कि न्यायपालिका से भी ऐसे मामलों पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना नियम-कानून का उचित पालन किए किसी आरोपी के मकान को गिराना और उसके पूरे परिवार को बेघर कर देना भी चिंता का विषय है।

बसपा प्रमुख ने कानून के शासन को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई में नियम और कानूनी प्रक्रिया का पालन होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।

इमरान मसूद ने जताया विरोध

सहारनपुर की मस्जिद पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने रात में लाइव आकर इस मामले को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कही।

इमरान मसूद ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मामले को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उनके बयान के बाद यह मुद्दा राजनीतिक रूप से और चर्चा में आ गया है।

इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप

कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने भी सहारनपुर की घटना पर नाराजगी जाहिर की। वह इस मुद्दे को लेकर सहारनपुर जाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उनके मुताबिक पुलिस ने उन्हें देर रात से ही हाउस अरेस्ट कर लिया।

इकरा हसन ने सवाल उठाया कि क्या जनता से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से मिलने के लिए जनप्रतिनिधियों को भी रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि को रोकना जनता की आवाज को दबाने जैसा है।

कार्रवाई के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

सहारनपुर की मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दल जहां कार्रवाई और उसके तरीके पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं प्रशासन की ओर से इसे अदालत के आदेश के अनुपालन से जुड़ी कार्रवाई बताया गया है।

मामले में अब राजनीतिक नेताओं के बयान के साथ-साथ कानूनी स्तर पर भी आगे की गतिविधियों पर नजर रहेगी। इमरान मसूद ने जहां मामले को उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कही है, वहीं मायावती ने सरकार और न्यायपालिका दोनों से ऐसे मामलों में संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। फिलहाल सहारनपुर की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मुद्दा बनती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में इस मामले पर और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर को किया ढेर

BSP Bulldozer Action Imran Masood Iqra Hasan Mayawati Mosque Demolition Saharanpur UP Politics uttar pradesh news
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान

Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान, ब्रह्मोस और AK-203 से बताई यूपी की रक्षा ताकत, पढ़ें खबर

25/09/2026
Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- ‘अबकी बार यूपी में चलेगा वोट का बुलडोजर’, PDA पर कही बड़ी बात

24/09/2026
PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी का बड़ा संदेश

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी का बड़ा संदेश, कहा- विकसित भारत के साथ आत्मनिर्भर यूपी का लक्ष्य

17/09/2026
News
Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान

Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान, ब्रह्मोस और AK-203 से बताई यूपी की रक्षा ताकत, पढ़ें खबर

25/09/2026
Abhijeet Dipke: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अड़ा सीजेपी

Abhijeet Dipke: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अड़ा सीजेपी, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

25/09/2026
Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- ‘अबकी बार यूपी में चलेगा वोट का बुलडोजर’, PDA पर कही बड़ी बात

24/09/2026
DURGA E-Auto Scheme: दिल्ली में शुरू होगी पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो योजना

DURGA E-Auto Scheme: दिल्ली में शुरू होगी पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो योजना, यहां जानें पूरी डिटेल

24/09/2026
PM Modi Chintan Shivir: सेवा तीर्थ में पीएम मोदी ने लिया मंत्रियों के काम का ब्योरा

PM Modi Chintan Shivir: सेवा तीर्थ में पीएम मोदी ने लिया मंत्रियों के काम का ब्योरा, क्या अब बदलेगी कैबिनेट की तस्वीर?

24/09/2026
IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी मद्रास ने भी तोड़ी चुप्पी

IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी मद्रास ने भी तोड़ी चुप्पी, प्रोफेसर डूला के समर्थन में आए छात्र-फैकल्टी

22/09/2026
UNGA 81: न्यूयॉर्क में जुटेंगे दुनिया के नेता

UNGA 81: न्यूयॉर्क में जुटेंगे दुनिया के नेता, इन वैश्विक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा, यहां जानें पूरी डिटेल

22/09/2026
Jamui Crime News: बिहार में नाबालिगों से हुई बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन

Jamui Crime News: बिहार में नाबालिगों से हुई बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य 2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुए घायल

22/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.