Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (32) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (34) Bihar Politics (49) BJP (73) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (42) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (33) Delhi Weather (24) donald trump (49) Election Commission (22) horoscope (98) horoscope today (41) IMD Alert (20) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (102) rahul gandhi (34) Rashifal (90) supreme court (23) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (29) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (23) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में 2 दिन चलेगा महामंथन, जानें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
खबर आज की खास

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में 2 दिन चलेगा महामंथन, जानें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Aparna PanwarBy Aparna Panwar11/09/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में 2 दिन चलेगा महामंथन
BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में 2 दिन चलेगा महामंथन

BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन (BRICS Summit Delhi 2026) 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित होगा। जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई वैश्विक नेताओं के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन को देखते हुए 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी रहेगी। ऐसे में जानते हैं कि इन तीन दिनों में क्या-क्या कार्यक्रम होंगे और आम लोगों को किन बातों का ध्यान रखना होगा।

11 सितंबर से शुरू हुई BRICS समिट की तैयारियां

दिल्ली में BRICS Summit २०२६ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 11 सितंबर से ही राजधानी में सुरक्षा और यातायात से जुड़े खास इंतजाम प्रभावी हो गए हैं। विदेशी मेहमानों और VVIP काफिलों की आवाजाही को देखते हुए नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और एयरपोर्ट से जुड़े प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

वहीं, दिल्ली के स्कूलों को भी 11 सितंबर यानी आज से ही बंद रखा गया है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने 35 से अधिक प्रमुख सड़कों को निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था में रखा है। इसके अलावा 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा सके।

12 सितंबर को क्या-क्या होगा?

बता दें कल 12 सितंबर BRICS सम्मेलन का पहला मुख्य दिन होगा। इस दिन भारत मंडपम में दुनिया के प्रमुख नेताओं की बैठक होगी। कार्यक्रम दोपहर से शुरू होकर शाम तक चलेगा।

दोपहर 2 बजे नेताओं का आगमन

दोपहर करीब 2 बजे विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिनिधि भारत मंडपम पहुंचना शुरू करेंगे। सम्मेलन स्थल पर विदेशी मेहमानों के स्वागत और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

दोपहर 2:35 बजे बंद कमरे में बैठक

दोपहर 2:35 बजे नेताओं की उच्चस्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में वैश्विक चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और दुनिया के अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। BRICS देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय फैसलों में अधिक देशों की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे विषय भी चर्चा का हिस्सा हो सकते हैं।

शाम 4:25 बजे ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी

शाम 4:25 बजे विदेशी नेताओं को ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में भारत की तकनीकी उपलब्धियों, नवाचार और विकास क्षमता को प्रदर्शित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को दुनिया के सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

जानें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
जानें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
शाम 5:05 बजे ग्रुप फोटो

शाम 5:05 बजे सभी प्रमुख नेताओं का आधिकारिक ग्रुप फोटो सेशन होगा। इसके करीब पांच मिनट बाद शाम 5:10 बजे नेता पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक सहयोग का संदेश देने वाला होगा।

शाम 7:30 बजे गाला डिनर

12 सितंबर का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर के साथ समाप्त होगा। शाम 7:30 बजे होने वाले इस विशेष रात्रिभोज में सम्मेलन में शामिल विदेशी नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

इस दौरान नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में VVIP आवाजाही बढ़ने की संभावना है। भारत मंडपम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। एयरपोर्ट से नई दिल्ली तक आने-जाने वाले मार्गों पर भी जरूरत के अनुसार ट्रैफिक नियंत्रित किया जा सकता है।

13 सितंबर को BRICS सम्मेलन का समापन: 13 सितंबर को BRICS Summit का दूसरा और अंतिम दिन होगा। इस दिन भी भारत मंडपम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे।

सुबह 9:55 बजे नेताओं का आगमन: सुबह करीब 9:55 बजे BRICS के साझेदार देशों और अन्य आमंत्रित देशों के नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे। उनके आगमन के दौरान VVIP रूट पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

सुबह 10:35 बजे सामूहिक फोटो सेशन: सुबह 10:35 बजे सभी प्रमुख नेताओं का सामूहिक फोटो सेशन होगा। इसके बाद सम्मेलन के अगले चरण की शुरुआत होगी।

सुबह 10:50 बजे ओपन सेशन: सुबह 10:50 बजे BRICS Summit का ओपन सेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न देशों के नेता वैश्विक और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। BRICS देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने से जुड़े फैसलों और संभावित घोषणाओं पर भी दुनिया की नजर रहेगी।

13 सितंबर को कार्यक्रम पूरे होने के बाद भारत की मेजबानी में आयोजित इस साल के BRICS शिखर सम्मेलन का औपचारिक समापन होगा।

दिल्ली में 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित

BRICS सम्मेलन के दौरान दिल्ली की 35 से अधिक प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। सरदार पटेल मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, मथुरा रोड, जनपथ, अशोका रोड और बाराखंभा रोड जैसे रास्तों पर सुरक्षा के तहत ट्रैफिक को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, इन सभी सड़कों को लगातार बंद रखने की योजना नहीं है। VVIP काफिले की आवाजाही के दौरान जरूरत के अनुसार वाहनों को थोड़ी देर के लिए रोका जा सकता है या ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जा सकता है। काफिला गुजरने के बाद यातायात सामान्य होने की संभावना है।

सुरक्षा में 25 से 30 हजार जवान तैनात

BRICS Summit को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 25 हजार से 30 हजार जवान अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। भारत मंडपम, VVIP रूट और महत्वपूर्ण स्थानों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है।

प्रमुख इलाकों में CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। संभावित ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा करीब 4,800 पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे, ताकि विदेशी मेहमानों की आवाजाही के दौरान दिल्ली में ट्रैफिक को सुचारू रखा जा सके।

आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी

BRICS Summit के चलते नई दिल्ली, भारत मंडपम, एयरपोर्ट और VVIP रूट से जुड़े इलाकों में आवाजाही प्रभावित हो सकती है। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें।

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलना चाहिए। सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों को VVIP मूवमेंट के दौरान देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करें और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी पहले से रखें। ऐसे में कुल मिलाकर, 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में BRICS सम्मेलन के चलते सुरक्षा और यातायात व्यवस्था विशेष निगरानी में रहेगी। 12 सितंबर को मुख्य बैठक, प्रदर्शनी और गाला डिनर होगा, जबकि 13 सितंबर को ओपन सेशन के साथ सम्मेलन का समापन होगा।

ये भी पढ़ें: Bank Strike Update: देशभर में 11 से 14 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Bharat Mandapam BRICS Meeting BRICS Summit 2026 BRICS Summit Delhi Delhi Traffic Advisory Narendra modi
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Captain Smit Machar: भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने दिखाई गजब की बहादुरी

Captain Smit Machar: भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने दिखाई गजब की बहादुरी, पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने की जमकर तारीफ

01/10/2026
KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला

KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ‘पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं’

29/09/2026
Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार

Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- ‘प्रियंका गांधी कैसे चुनाव जीत गईं’, पढ़ें पूरी खबर

28/09/2026
News
CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- ‘तीन दिन नहीं, 3 महीने जेल भेजो’, आंदोलन होकर रहेगा

01/10/2026
Captain Smit Machar: भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने दिखाई गजब की बहादुरी

Captain Smit Machar: भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने दिखाई गजब की बहादुरी, पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने की जमकर तारीफ

01/10/2026
Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

29/09/2026
KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला

KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ‘पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं’

29/09/2026
Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन

Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन, अब दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान

29/09/2026
Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल

Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल, गुलवीर-पारुल ने जीते 4 मेडल

28/09/2026
CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत

CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत, थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जानें पूरा मामला

28/09/2026
Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार

Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- ‘प्रियंका गांधी कैसे चुनाव जीत गईं’, पढ़ें पूरी खबर

28/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.