Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (32) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (34) Bihar Politics (49) BJP (73) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (42) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (33) Delhi Weather (24) donald trump (48) Election Commission (21) horoscope (98) horoscope today (41) IMD Alert (20) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (101) rahul gandhi (34) Rashifal (90) supreme court (23) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (29) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (23) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » CM Yogi Ayodhya Speech: हनुमानगढ़ी और जामा मस्जिद का किया जिक्र, अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा सियासी हमला
उत्तरप्रदेश

CM Yogi Ayodhya Speech: हनुमानगढ़ी और जामा मस्जिद का किया जिक्र, अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा सियासी हमला

Aparna PanwarBy Aparna Panwar10/07/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
CM Yogi Ayodhya Speech: हनुमानगढ़ी और जामा मस्जिद का किया जिक्र
CM Yogi Ayodhya Speech: हनुमानगढ़ी और जामा मस्जिद का किया जिक्र

CM Yogi Ayodhya Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित एक जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। जिसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने धार्मिक आस्था, राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, अयोध्या के विकास और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने सालों तक अयोध्या के विकास और धार्मिक पहचान को कमजोर करने की कोशिश की है, वही आज आस्था की राजनीति कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है।

हनुमानगढ़ी को लेकर उठाया बड़ा सवाल

बता दें की अपने भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। जिसके बाद उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अतीत में अयोध्या की पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था।

सीएम योगी ने जनसभा में सवाल पूछा कि क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा सकता है? क्या कोई सरकार ऐसा करने की अनुमति देगी? उन्होंने कहा कि यदि ऐसा संभव नहीं है, तो फिर हनुमानगढ़ी जैसे पवित्र स्थल पर ऐसा क्यों कराया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है।

‘साफ नीयत हो तो भगवान भी साथ देते हैं’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार की नीयत साफ होती है और नीति स्पष्ट होती है, तब विकास के रास्ते अपने आप खुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान की कृपा से अयोध्या का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या देश और दुनिया के सामने एक नए स्वरूप में उभर रही है। यहां धार्मिक पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और आधुनिक विकास का संतुलित मॉडल दिखाई दे रहा है।

अयोध्या एयरपोर्ट को लेकर विपक्ष पर हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब विपक्ष के नेता कहते थे कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन ही नहीं सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने एयरपोर्ट परियोजना का विरोध किया और लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की। लेकिन आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बना अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों से जुड़ चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक एयरपोर्ट नहीं बल्कि अयोध्या के विकास और नई पहचान का प्रतीक है।

विकास कार्यों का किया उल्लेख

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अयोध्या में सड़क, रेलवे, पर्यटन, होटल, घाटों के सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं पर तेजी से काम किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापार, रोजगार और पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य केवल धार्मिक विकास नहीं है, बल्कि अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक शहर के रूप में विकसित करना है।

निषादराज गुह के नाम का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में भगवान श्रीराम के परम मित्र निषादराज गुह का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अयोध्या में रैन बसेरा का नाम निषादराज गुह के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह भी पसंद नहीं आया क्योंकि वे अपने शासनकाल में ऐसा कोई काम नहीं कर सके।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन की भव्य प्रतिमा का निर्माण भी सरकार ने कराया है। उनके अनुसार यह केवल एक प्रतिमा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

#WATCH | Speaking at a public event in Ayodhya, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "For a long time, Ayodhya was ignored. Those who talk about devotion today had organised the offering of namaz on the steps of Hanuman Garhi. Will Congress or Samajwadi Party ever be able to… pic.twitter.com/Yf2FPRm1EK

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2026

राम मंदिर को लेकर विपक्ष पर लगाए आरोप

मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण में राम मंदिर आंदोलन का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने वर्षों तक भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और मंदिर निर्माण में बाधाएं पैदा कीं। उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने जैसी घटनाएं भी देश ने देखी हैं। लेकिन अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हुआ और करोड़ों श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी आस्था को सम्मान मिला।

‘अयोध्या की पहचान बदल गई है’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले अयोध्या की पहचान विवादों से जुड़ी रहती थी, लेकिन अब यह विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहर में चौड़ी सड़कें, बेहतर यातायात व्यवस्था, पार्किंग, घाटों का सौंदर्यीकरण, आधुनिक सुविधाएं और पर्यटन से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या अब वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचान बना रही है।

विपक्ष पर लगाया राजनीति करने का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष विकास और सांस्कृतिक विरासत के मुद्दों पर भी राजनीति कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन योजनाओं का पहले विरोध किया गया, आज उन्हीं विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और अब विकास के आधार पर ही निर्णय ले रही है।

राजनीतिक माहौल में बढ़ी बयानबाजी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में धार्मिक और विकास से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा में हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद भाजपा लगातार विकास और सांस्कृतिक विरासत को अपनी प्रमुख उपलब्धियों के रूप में पेश कर रही है, जबकि विपक्ष सरकार के दावों पर सवाल उठा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह भाषण आने वाले राजनीतिक विमर्श में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: PM Modi Australia Visit: तीन दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा और व्यापार पर होगी बड़ी बातचीत

ayodhya Ayodhya News CM Yogi hanuman garhi Hanumangarhi Ram Mandir Uttar Pradesh Yogi Adityanath
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

PM Modi Yogi Meeting: पीएम आवास पर योगी की मोदी से हुई मुलाकात

PM Modi Yogi Meeting: पीएम आवास पर योगी की मोदी से हुई मुलाकात, विधानसभा और राज्यसभा चुनाव पर अहम चर्चा

26/09/2026
Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान

Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान, ब्रह्मोस और AK-203 से बताई यूपी की रक्षा ताकत, पढ़ें खबर

25/09/2026
Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- ‘अबकी बार यूपी में चलेगा वोट का बुलडोजर’, PDA पर कही बड़ी बात

24/09/2026
News
Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

29/09/2026
KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला

KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ‘पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं’

29/09/2026
Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन

Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन, अब दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान

29/09/2026
Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल

Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल, गुलवीर-पारुल ने जीते 4 मेडल

28/09/2026
CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत

CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत, थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जानें पूरा मामला

28/09/2026
Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार

Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- ‘प्रियंका गांधी कैसे चुनाव जीत गईं’, पढ़ें पूरी खबर

28/09/2026
IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने 10 चौके-9 छक्कों से मचाया तूफान

27/09/2026
PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश, कहा- दुनिया हुई थी हैरान

27/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.