Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (24) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (28) Bihar Politics (48) BJP (60) Bollywood (36) Bollywood News (23) breaking news (31) congress (28) cricket news (30) daily horoscope (130) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (22) Delhi Weather (20) donald trump (47) horoscope (97) horoscope today (39) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (36) Narendra modi (74) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (77) rahul gandhi (22) Rashifal (87) supreme court (18) tmc (30) top news (73) uttar pradesh news (23) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, यूपी-बिहार में इस दिन होगी मानसून एंट्री
दिल्ली

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, यूपी-बिहार में इस दिन होगी मानसून एंट्री

Aparna PanwarBy Aparna Panwar23/06/2026Updated:23/06/20264 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश

Delhi-NCR Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास सटे इलाकों में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कहर से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में आज दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज धूल भरी आंधी के बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश की फुहारों ने दिल्ली का मौसम सुहाना बना दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

बता दें कि आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में पहले तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। आंधी इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए आसमान धूल के गुबार से ढक गया। सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट आपके शहर के मौसम का हाल (Weather Report) क्या बताती है।

दिल्लीवासियों को मिली गर्मी से राहत

पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। दिन के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा था, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने मौसम को काफी हद तक सुहावना बना दिया। बारिश के बाद सड़कों पर जमा धूल भी साफ हो गई और वातावरण में ताजगी महसूस की गई।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। आज मानसून ने महाराष्ट्र, मुंबई, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में अपना असर दिखाया है। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून (Monsoon 2026) अब मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों और महाराष्ट्र के अधिक क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। वहीं आने वाले 2 से 3 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में भी मानसून पहुंच जाएगा।

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज से लेकर 26 जून तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 जून तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में बिजली चमकने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

तापमान 40 डिग्री के आसपास

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आज मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिनभर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। IMD के मुताबिक, मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रही हैं, जिससे मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।

यूपी-बिहार में इस दिन होगी मानसून एंट्री
यूपी-बिहार में इस दिन होगी मानसून एंट्री
‘मध्यम’ श्रेणी में बनी वायु गुणवत्ता

बारिश और तेज हवाओं के बावजूद दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 145 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम स्तर के बीच दर्ज की गई। बारिश के कारण हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण कुछ हद तक कम हो सकते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है।

यूपी और बिहार में कब पहुंचेगा मानसून?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून के उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। बिहार के अधिकांश इलाकों में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भी मानसून की एंट्री होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिल सकती है। साथ ही किसानों को भी खरीफ फसलों की बुवाई में फायदा मिलने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: Ram Mandir SIT Report: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा अपडेट, SIT ने सरकार को सौंपी अंतिम रिपोर्ट

Delhi NCR Rain News Delhi NCR Rainfall Delhi NCR Weather Today Delhi Rain Alert Delhi Weather Update Monsoon 2026
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Kangana Ranaut Statement: जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का तीखा रिएक्शन

Kangana Ranaut Statement: जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का तीखा रिएक्शन, हिंदू बेटियों की परवरिश पर उठाए सवाल

01/08/2026
Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

31/07/2026
कड़कड़डूमा कोर्ट आज सुनाएगा सजा

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में आज आएगा फैसला, ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों पर होगी सुनवाई

31/07/2026
News
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत को मिली

CWG 2026: भारत के लिए ऐतिहासिक पल, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी अहमदाबाद को मिली

03/08/2026

Assembly Bypoll Counting: बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

03/08/2026
Pakistan Swat Blast: स्वात में शांति मार्च पर फिदायीन हमला

Pakistan Swat Blast: स्वात में शांति मार्च पर फिदायीन हमला, पुलिस थाने के पास धमाका; 5 जवान समेत 14 लोगों की मौत

02/08/2026
Amit Shah Zero FIR: अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक वीडियो से मचा बवाल

Amit Shah Zero FIR: अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक वीडियो से मचा बवाल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर जीरो एफआईआर दर्ज

02/08/2026
Viksit Bharat Sankalp Abhiyan: ड्रग्स के खिलाफ एकजुट होगा देश

Viksit Bharat Sankalp Abhiyan: ड्रग्स के खिलाफ एकजुट होगा देश, पीएम मोदी ने शुरू किया ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ अभियान

02/08/2026
West Bengal STF: पाकिस्तानी हैंडलर्स के निशाने पर शुभेंदु अधिकारी

West Bengal STF: पाकिस्तानी हैंडलर्स के निशाने पर शुभेंदु अधिकारी? आतंकियों के जंतर-मंतर प्रदर्शन से भी जुड़े कनेक्शन

02/08/2026
Kangana Ranaut Statement: जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का तीखा रिएक्शन

Kangana Ranaut Statement: जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का तीखा रिएक्शन, हिंदू बेटियों की परवरिश पर उठाए सवाल

01/08/2026
Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में नई SIT की कार्रवाई

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में नई SIT की कार्रवाई, 200 लोगों को नोटिस

01/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.