Delhi Pollution: राजधानी में लगातार बढ़ता वायु प्रदूषण दिल्लीवासियों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। इसी परिस्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सोमवार को नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब सरकारी और निजी कार्यालयों में केवल 50 प्रतिशत स्टाफ ही ऑफिस आएगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।
बता दें कि यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ओर से लागू किया गया है, जो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लेवल-3 के तहत लिया गया है। आदेश के बाद से कई सरकारी और प्राइवेट दोनों ही कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य रूप से लागू होगा।
सरकारी दफ्तरों के लिए निर्देश
- सभी प्रशासनिक सचिव और विभागाध्यक्ष को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहना होगा।
- सरकारी दफ्तर में 50% से अधिक स्टाफ की उपस्थिति नहीं होगी।
- बाकी के शेष कर्मचारी घर पर ही काम करेंगे।
- जरूरत पड़ने पर सचिव और विभागाध्यक्ष कर्मचारियों को ऑफिस बुलाएं जाएंगे।
प्राइवेट दफ्तरों के लिए आदेश
- दिल्ली में मौजूद सभी निजी कार्यालयों को भी 50% स्टाफ के साथ ही काम करने के आदेश जारी किए गए है।
- निजी कंपनियों को सलाह दी गई है कि वे जहां तक संभव हो सके, कर्मचारियों के लिए अलग-अलग टाइम स्लॉट तय करें, ताकि भीड़ कम हो ओर काम भी न रुके।
- दिल्ली और इसके आसपास सटे इलाकों के ऑफिस आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही को भी घटाने पर जोर दिया है।
प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का स्तर लगातार गिर रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह नौ बजे दिल्ली का औसत AQI 396 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
वहीं स्विस प्लेटफॉर्म IQAir के अनुसार दिल्ली का AQI 418 पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी मानी जाती है।

बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हिडमा अमर रहे और जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हर घर से एक हिडमा बनेगा। इस दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। जहां गिरफ्तार में 17 लोगों को अदालत ने तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दरअसल, प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल भी किया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, ग्रैप-3 लागू, दफ्तरों को 50% वर्क फ्रॉम होम का आदेश



