Delhi News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) आज सोमवार के दिन दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की, जिसके बाद से ही उनके मुख्यमंत्री पद छोड़कर को लेकर खबरें सामने आ रही है। साथ ही, केंद्र में मंत्री बनने की अटकलें तेज हो गईं हैं। लेकिन उन्होंने कहा साफ तौर पर कहा है कि उन्हें महाराष्ट्र (Maharashtra) की जनता ने चुना है और वह राज्य की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाते रहेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने आज की बैठक के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) के साथ कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (Infrastructure Projects) पर चर्चा की है। ऐसे में आइए यहां जानें इससे जुड़ी हर एक जानकारी क्या है?
दिल्ली पहुंचे फडणवीस, पीएम मोदी से की मुलाकात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार को दिल्ली पहुंचे। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जिसमें खासकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से फडणवीस की मुलाकात के बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं। चर्चा यह थी कि क्या फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से हटकर केंद्र सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने खुद इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि फिलहाल उनका फोकस महाराष्ट्र पर ही है।
फडणवीस का कहना है की जिसे जितनी अटकलें लगानी हैं, जिसे जितनी पतंग उड़ानी है और जिसे जितनी अफवाह फैलानी है, वह अपना काम करता रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी है। वह इस जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे।
‘मैं महाराष्ट्र में हूं और महाराष्ट्र में ही रहूंगा’
मुख्यमंत्री फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने अपने बयान से यह संदेश देने की कोशिश की कि दिल्ली दौरे को उनके मुख्यमंत्री पद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि वह मुंबई में हैं, महाराष्ट्र में हैं और महाराष्ट्र में ही रहेंगे। उनके इस बयान के बाद केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगता दिखाई दे रहा है। फडणवीस के मुताबिक, दिल्ली दौरे का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र से जुड़े विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर केंद्र सरकार के साथ चर्चा करना था।
पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के विकास कार्यों पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में महाराष्ट्र में चल रहे कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। इसके अलावा आने वाले समय में शुरू होने वाली योजनाओं और परियोजनाओं को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई।
फडणवीस ने बताया कि ग्रामीण विकास, मुंबई मेट्रो, रेलवे, एयरपोर्ट, पोर्ट और सड़क निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य के विकास के लिए केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। इसी सिलसिले में दिल्ली में कई महत्वपूर्ण बैठकें हुईं।

निर्मला सीतारमण और भूपेंद्र यादव से भी मिले
फडणवीस ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। इस बैठक में महाराष्ट्र से जुड़े आर्थिक और विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही जापान की एजेंसी जायका के सहयोग से चलने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बातचीत हुई।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों और विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा फडणवीस की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात प्रस्तावित थी। देशभर के मुख्यमंत्रियों और उद्योग मंत्रियों के साथ उद्योग विभाग से जुड़ी बैठक में भी फडणवीस के शामिल होने की बात सामने आई।

जुलाई से चल रही थी मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चा
देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की अटकलें नई नहीं हैं। जुलाई में शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत के एक बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में इस चर्चा ने जोर पकड़ा था।
संजय राउत ने दावा किया था कि अगर केंद्र सरकार में आने वाले एक-दो महीनों के दौरान मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल होता है, तो महाराष्ट्र की राजनीति में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। उन्होंने संभावना जताई थी कि फडणवीस को केंद्र में जिम्मेदारी दी जा सकती है और महाराष्ट्र में बीजेपी के किसी वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
राउत के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में फडणवीस के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, उस समय भी इस तरह की अटकलों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
BJP की नई टीम के ऐलान के बाद फिर बढ़ी चर्चा
सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के विस्तार की खबरों के बीच फडणवीस का दिल्ली दौरा हुआ। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी मुलाकातों ने पुरानी अटकलों को फिर हवा दे दी।
जानकारी के लिए बता दें, मुख्यमंत्री फडणवीस के इस बयान ने इन चर्चाओं को काफी हद तक साफ कर दिया है। जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि उनका मौजूदा फोकस महाराष्ट्र के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य सरकार की जिम्मेदारियों पर है। ऐसे में फिलहाल फडणवीस ने साफ कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्र में जाने की किसी भी चर्चा को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। उनके बयान से यह स्पष्ट संदेश गया है कि महाराष्ट्र की राजनीति में उनकी भूमिका फिलहाल मुख्यमंत्री के तौर पर ही बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh News: नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में उमड़ा सैलाब, भीड़ के दबाव से मची अफरा-तफरी, कई श्रद्धालुओं घायल



