Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (23) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (27) Bihar Politics (48) BJP (59) Bollywood (36) Bollywood News (22) breaking news (31) congress (28) cricket news (30) daily horoscope (130) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (22) Delhi Weather (20) donald trump (47) horoscope (97) horoscope today (39) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (36) Narendra modi (70) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (73) rahul gandhi (22) Rashifal (87) tmc (30) today horoscope (18) top news (73) uttar pradesh news (23) vedic astrology (40) viral video (23) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (20) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » ईरान में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके,क्या परमाणु परीक्षण से जुड़ा है मामला? युद्ध के बीच बढ़ी चिंता
खबर आज की खास

ईरान में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके,क्या परमाणु परीक्षण से जुड़ा है मामला? युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

Iran Earthquake: अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप ईरान के गरश गराश प्रांत में आया है। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर
Aparna PanwarBy Aparna Panwar03/03/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
ईरान में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके
ईरान में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

Iran Earthquake: अमेरिका-इजरायल के साथ हो रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप आने से नई बहस छिड़ गई है। जिसमें दक्षिणी ईरान के गराश शहर में आए इस भूकंप को लेकर सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय इलाकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे संभावित परमाणु परीक्षण से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि वैज्ञानिक आंकड़े इस दावे की पुष्टि नहीं करते।

कहां आया भूकंप

जानकारी के लिए बता दें कि भूकंप दक्षिणी ईरान के गराश शहर में आया है, जो Fars Province में स्थित है। यह इलाका लारेस्तान क्षेत्र का हिस्सा है और भूकंपीय दृष्टि से काफी सक्रिय माना जाता है। जिसमें अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्था United States Geological Survey (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस स्तर के भूकंप से आमतौर पर हल्के झटके महसूस होते हैं और बड़े नुकसान की संभावना कम रहती है।

क्या यह इलाका भूकंप के लिए संवेदनशील है

दरअसल, ईरान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय सक्रिय देशों में गिना जाता है। यहां अरेबियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट की टक्कर से जाग्रोस फोल्ड-थ्रस्ट बेल्ट बनी हुई है। गराश इसी क्षेत्र में आता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस इलाके में 4 से 5 तीव्रता के भूकंप आना सामान्य बात है। पिछले वर्षों में भी यहां कई मध्यम तीव्रता के झटके दर्ज किए गए हैं। ऐसे में 4.3 मैग्निट्यूड का भूकंप भूगर्भीय गतिविधि का सामान्य परिणाम माना जा रहा है।

परमाणु परीक्षण से जोड़कर क्यों देख रहे लोग

जानकारी के लिए बता दें कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। जिसमें युद्ध के चौथे दिन भी दोनों पक्षों की ओर से हवाई हमले और ड्रोन अटैक जारी हैं। ऐसे माहौल में किसी भी विस्फोट या झटके को लेकर शंका पैदा होना स्वाभाविक है। जिसके बाद कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि कोई देश भूमिगत परमाणु परीक्षण करता है, तो उससे भूकंप जैसी तरंगें पैदा हो सकती हैं। हालांकि विशेषज्ञ बताते हैं कि भूमिगत न्यूक्लियर टेस्ट आमतौर पर 4.5 या उससे अधिक तीव्रता का सिस्मिक सिग्नल पैदा करते हैं।
इस मामले में दर्ज तीव्रता 4.3 रही, जो प्राकृतिक भूकंप की श्रेणी में आती है। अभी तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने इसे परमाणु परीक्षण से जोड़ने की पुष्टि नहीं की है।

ईरान का परमाणु कार्यक्रम कितना आगे

दरअसल, ईरान लंबे समय से अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर वैश्विक निगरानी में है।वहीं, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी International Atomic Energy Agency (IAEA) की फरवरी 2026 की एक रिपोर्ट के अनुसार, हालिया सैन्य टकराव से पहले ईरान के पास लगभग 440.9 किलोग्राम यूरेनियम मौजूद था, जो 60 प्रतिशत तक एनरिच्ड था।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हथियार-ग्रेड यूरेनियम के लिए 90 प्रतिशत तक एनरिचमेंट की आवश्यकता होती है। IAEA के मानकों के अनुसार, यदि इस स्टॉक को और समृद्ध किया जाए तो सैद्धांतिक रूप से कई परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं। वहीं, ईरान ने कई बार दावा किया है कि वह बहुत कम समय में परमाणु बम बनाने की क्षमता रखता है, हालांकि वह ऑफिशियल तौर पर अपने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बताता रहा है।

युद्ध का चौथा दिन, हालात तनावपूर्ण

बता दें कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि,दक्षिण-पूर्वी ईरान के केरमान क्षेत्र में स्थित एक एयर बेस पर एयरस्ट्राइक में कम से कम 13 ईरानी सैनिक मारे गए। यह एयर बेस सैन्य हेलीकॉप्टरों के लिए जाना जाता है। वहीं, ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किए जाने की खबर सामने आई है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस हमले में मामूली नुकसान हुआ और आग लगने की छोटी घटना हुई, जिसे तुरंत काबू में कर लिया गया। अमेरिका ने बहरीन और जॉर्डन में गैर-आपातकालीन कर्मचारियों और उनके परिवारों को निकालने का आदेश जारी किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे लंबा चलने वाला सैन्य अभियान बताया है।

Iran Earthquake
Iran Earthquake
वैज्ञानिक क्या कहते हैं

भूकंप और परमाणु परीक्षण के बीच अंतर को समझना जरूरी है।

  • प्राकृतिक भूकंप भूगर्भीय प्लेटों की हलचल से आते हैं।
  • परमाणु परीक्षण कृत्रिम विस्फोट होते हैं, जिनकी सिस्मिक तरंगों का पैटर्न अलग होता है।
  • अंतरराष्ट्रीय मॉनिटरिंग सिस्टम इन दोनों के बीच फर्क पहचान सकते हैं।
सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज

बता दें कि जैसे ही भूकंप की खबर आई, सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं। कुछ यूजर्स ने इसे गुप्त परमाणु परीक्षण करार दिया, जबकि अन्य ने इसे सामान्य भूकंपीय गतिविधि बताया।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे संवेदनशील समय में आधिकारिक आंकड़ों और वैज्ञानिक रिपोर्ट्स पर ही भरोसा करना चाहिए।

क्या आगे और खतरा है

भूकंप की तीव्रता मध्यम श्रेणी की थी और फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन क्षेत्र में जारी सैन्य संघर्ष के कारण स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। यदि तनाव और बढ़ता है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। वहीं परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी वैश्विक समुदाय की नजरें ईरान पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार से नितिन नवीन, हरियाणा से संजय भाटिया, बीजेपी ने 6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Fars Province Iran Gerash earthquake Iran 4.3 magnitude earthquake Iran earthquake
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

PM Modi : विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से पीएम मोदी करेंगे सीधा संवाद, सीमावर्ती गांवों पर भी रहेगा फोकस

26/07/2026
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रोटेस्ट के बीच कहा- ‘जिम्मेदारी से कभी मुंह नहीं मोड़ा’

25/07/2026
NTA News: नीट पेपर विवाद के बाद बड़ा एक्शन

NTA News: नीट पेपर विवाद के बाद बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी हटाए गए, नई टीम संभालेगी परीक्षा प्रबंधन

24/07/2026
News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की

PM Modi Viksit Vibrant: ‘सीमावर्ती गांवों से सीखें देशभक्ति’, पीएम मोदी ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का बड़ा संदेश

26/07/2026
ट्रंप ने ईरान पर हमलों पर लगाया ब्रेक, बोले- समझौता बेहतर विकल्प

Trump Iran News: ट्रंप ने ईरान पर हमलों को दिया विराम, कहा- ‘समझौता युद्ध से बेहतर विकल्प’

26/07/2026
घोस्ट राइडर फिल्म

Ghost Rider Returns: 14 साल बाद नए चेहरे के साथ वापसी, Ryan Gosling बनेंगे Marvel के नए ‘घोस्ट राइडर’

26/07/2026
DCW की नई अध्यक्ष बनीं लता गुप्ता

Delhi Women Commission: दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं लता गुप्ता, ये 5 नए सदस्य बढ़ाएंगे महिलाओं की ताकत

26/07/2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

PM Modi : विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से पीएम मोदी करेंगे सीधा संवाद, सीमावर्ती गांवों पर भी रहेगा फोकस

26/07/2026
तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Bihar News: RJD नेता तेज प्रताप यादव की बढ़ी परेशानी, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

26/07/2026
प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

New Education Minister: प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला शिक्षा मंत्रालय का प्रभार

25/07/2026
Saharanpur Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों के लिए सहारनपुर में नई व्यवस्था

Saharanpur Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों के लिए सहारनपुर में नई व्यवस्था, 150 ढाबों पर QR कोड और तय रेट लागू

25/07/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.