Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (32) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (34) Bihar Politics (49) BJP (74) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (43) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (34) Delhi Weather (24) donald trump (49) Election Commission (23) horoscope (98) horoscope today (41) IMD Alert (20) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (102) rahul gandhi (36) Rashifal (90) supreme court (23) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (30) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (24) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा एक्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, सीएम फडणवीस ने न्याय का दिया भरोसा
महाराष्ट्र

Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा एक्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, सीएम फडणवीस ने न्याय का दिया भरोसा

Aparna PanwarBy Aparna Panwar26/06/2026Updated:26/06/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा एक्शन
Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा एक्शन

Ketan Agrawal Murder Case: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब जांच और कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। बताया जा रहा है की राज्य सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को इस केस में विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) नियुक्त किया जाएगा। यह फैसला तब लिया गया जब मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर बेटे के लिए न्याय की मांग की।

मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी और न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार की मांग

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, लोनावला के ग्रामीण क्षेत्र में हुई केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनके पिता विशाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दोनों मांगों को तुरंत स्वीकार करते हुए कानून एवं न्याय विभाग के सचिव को आवश्यक निर्देश जारी किए। इसके साथ ही उज्ज्वल निकम ने भी इस मामले में विशेष लोक अभियोजक के रूप में जिम्मेदारी निभाने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और यह सुनिश्चित करेगी कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को कानून के अनुसार सबसे कठोर सजा मिले। सरकार का कहना है कि मामले की सुनवाई तेज गति से होगी ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की 18 जून 2026 को पुणे जिले के लोनावला स्थित प्रसिद्ध लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे एक सामान्य दुर्घटना माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिनसे मामला कथित हत्या की साजिश में बदल गया।

जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सबूत मिले, जिनके आधार पर यह दावा किया गया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि पहले से बनाई गई साजिश का हिस्सा था।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा

मंगेतर और प्रेमी पर हत्या की साजिश का आरोप

पुलिस जांच के अनुसार, केतन अग्रवाल की सगाई सिया गोयल से हुई थी और दोनों की शादी नवंबर 2026 में तय थी। हालांकि जांच में सामने आया कि सिया का कथित तौर पर चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था।

पुलिस का आरोप है कि दोनों ने परिवार की बदनामी से बचने और अपने रिश्ते को जारी रखने के लिए केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जांच एजेंसियों का दावा है कि 18 जून को सिया केतन को ट्रेकिंग के बहाने लोहागढ़ किले लेकर गई, जबकि चेतन पहले से वहां मौजूद था। जांच में पुलिस का कहना है कि मौके पर सिया ने कथित तौर पर इशारा किया, जिसके बाद चेतन ने केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया। घटना के बाद इसे हादसा बताने की कोशिश की गई ताकि किसी को शक न हो।

पहले भी हो चुकी थी हत्या की कोशिश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि केतन की हत्या की यह पहली कोशिश नहीं थी। अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले भी कई बार आरोपी इस साजिश को अंजाम देने का प्रयास कर चुके थे।

एक घटना में सिया ने कथित तौर पर केतन को खाई की ओर धक्का दिया था, लेकिन वह झाड़ियों का सहारा लेकर बच गया। उस समय सिया ने यह कहकर मामला टाल दिया कि वह उसे सांप से बचाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, एक अन्य प्रयास भी परिस्थितियों के कारण सफल नहीं हो पाया। इन खुलासों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीर आपराधिक साजिश मानते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया।

परिवार को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद

मुख्यमंत्री के फैसले के बाद मृतक के परिवार को उम्मीद है कि अब इस मामले में तेजी से सुनवाई होगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस जाने से सुनवाई में देरी की संभावना कम होगी और जल्द फैसला आने की उम्मीद बढ़ेगी। विशेष लोक अभियोजक के रूप में उज्ज्वल निकम की नियुक्ति को भी इस मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कई चर्चित आपराधिक मामलों में सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी की है।

पुलिस जुटा रही मजबूत सबूत

पुलिस इस मामले में डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और गवाहों के बयान सहित सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। जांच एजेंसियों का उद्देश्य अदालत में मजबूत सबूत पेश कर दोषियों को सजा दिलाना है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir Row: राम मंदिर चंदा विवाद में बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Devendra Fadnavis Fast Track Court Ketan Agrawal Ketan Agrawal Murder Case Lohagad Fort Lonavala Murder Case maharashtra news Pune News Siya Goyal Ujjwal Nikam
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- ‘तीन दिन नहीं, 3 महीने जेल भेजो’, आंदोलन होकर रहेगा

01/10/2026
IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी मद्रास ने भी तोड़ी चुप्पी

IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी मद्रास ने भी तोड़ी चुप्पी, प्रोफेसर डूला के समर्थन में आए छात्र-फैकल्टी

22/09/2026
PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक

PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले NMACC में सुरक्षा चूक, PMO की फर्जी ID और बंदूक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

08/09/2026
News
Congress Protest: राहुल गांधी ने तैयार किया चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का बोल्ड प्लान

Congress Protest: राहुल गांधी ने तैयार किया चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का बोल्ड प्लान, घेराव के बाद दिल्ली में महारैली

05/10/2026
Rahul Gandhi: महिला पत्रकारों से बदसलूकी पर राहुल गांधी सख्त

Rahul Gandhi: महिला पत्रकारों से बदसलूकी पर राहुल गांधी सख्त, दिल्ली पुलिस से जवाबदेही की मांग

05/10/2026
Rajya Sabha Candidates 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी का बड़ा ऐलान

Rajya Sabha Candidates 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी का बड़ा ऐलान, यूपी से 8 उम्मीदवारों को मिला मौका

05/10/2026
GST Law Changes: व्यापरियों के लिए जीएसटी के बदलेंगे नियम

GST Law Changes: व्यापरियों के लिए जीएसटी के बदलेंगे नियम, 5 करोड़ तक के मामलों में मिलेगी राहत! जानें कैसे

04/10/2026
Delhi Pink Ticket: दिल्ली में मुफ्त बस सफर के नए नियम लागू

Delhi Pink Ticket: दिल्ली में मुफ्त बस सफर के नए नियम लागू, अब इन महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को मिलेगा लाभ, जानें पूरी डिटेल

04/10/2026
Uttar Pradesh News: दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा

Uttar Pradesh News: दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, DA-DR में 3% बढ़ोतरी के साथ मिलेगा बोनस

04/10/2026
Uttar Pradesh News: यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ने बदली मीडिया टीम

Uttar Pradesh News: यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ने बदली मीडिया टीम, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

03/10/2026
Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान

Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

03/10/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.