MP Farmers Compensation: मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी राहत की खबर दी है। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज 11 जिलों के 17,500 किसानों के खातों में 20.6 करोड़ रुपये की राहत राशि को ट्रांसफर कर दिया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों से वर्चुअली बातचीत भी की और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संकट में उनके साथ है।
किसानों को मिलेगी हर एक संभव मदद
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य के अन्नदाता हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी मुस्कान और खुशहाली ही सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में सरकार ने आश्वस्त दिया है कि मौसम की मार झेल रहे किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा। उनके लिए फसलों के नुकसान की भरपाई राज्य सरकार के द्वारा की जाएगी।
वर्चुअली बातचीत के दौरान सीएम ने शिवपुरी, दमोह, अशोकनगर, धार, छतरपुर और रायसेन जिलों के किसानों से सीधा संवाद की और उनकी परेशानियों को सुना। इस कार्यक्रम में दमोह जिले में पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा कि इस मौके पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर सचिव आलोक सिंह और राजस्व आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

अधिक बारिश से बिगड़े हालात
देखा जाए तो इस बार मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में 1031.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 25 प्रतिशत से भी अधिक है।
इस समय गुना, श्योपुर, मंडला, रायसेन और शिवपुरी जिले सबसे अधिक बारिश वाले रहे हैं। प्रदेश समेत अन्य राज्यों में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ जैसी आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए भारत सरकार हर एक मदद पहुंचा रही है।
खबरों की मानें तो सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पंजाब, दिल्ली और अन्य कई राज्यों के किसान इस समय भारी बारिश और बाढ़ की मार को झेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी में मूसलाधार बारिश से हालात ओर बिगड़े, इलाकों में घुसा मलबा, रेस्क्यू जारी



