Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (30) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (70) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (36) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (30) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (27) India News (22) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (39) Narendra modi (82) operation sindoor (33) PM Modi (91) rahul gandhi (29) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (26) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » NEET Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक नेटवर्क पर CBI की सख्त कार्रवाई, 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
दिल्ली

NEET Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक नेटवर्क पर CBI की सख्त कार्रवाई, 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Aparna PanwarBy Aparna Panwar28/07/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
NEET Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक नेटवर्क पर CBI की सख्त कार्रवाई
NEET Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक नेटवर्क पर CBI की सख्त कार्रवाई

NEET Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। बताया जा रहा है CBI की आर्थिक अपराध शाखा ने मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में यह चार्जशीट पेश की। इस मामले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से जुड़े तीन विषय एक्सपर्ट्स के नाम भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में 360 गवाहों, 422 महत्वपूर्ण दस्तावेजों और 43 अहम सबूतों को शामिल किया है। जिसमें CBI का दावा है कि जांच के दौरान पेपर लीक की पूरी कड़ी का पता लगाया गया है और प्रश्नपत्र लीक करने से लेकर अभ्यर्थियों तक पहुंचाने वाले नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। ऐसे में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब मामले की सुनवाई विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। CBI के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 13 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

CBI की चार्जशीट में किन लोगों के नाम शामिल?

CBI ने जिन 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें NTA के तीन विषय विशेषज्ञ और कई बिचौलिये शामिल हैं। जिसमें आरोपियों की लिस्ट इस प्रकार है:

  • मनीषा मंधारे – NTA बायोलॉजी विशेषज्ञ
  • प्रह्लाद विठ्ठलराव कुलकर्णी – NTA केमिस्ट्री विशेषज्ञ
  • मनीषा संजय हवालदार – NTA फिजिक्स विशेषज्ञ
  • मनीषा संजय वाघमारे – बिचौलिया
  • धनंजय निवृत्ति लोखंडे – बिचौलिया
  • शुभम माधुकर खैरनार – बिचौलिया
  • यश यादव – बिचौलिया
  • मंगलिलाल बिवाल – बिचौलिया
  • विकास बिवाल – बिचौलिया
  • दिनेश बिवाल – बिचौलिया
  • डॉ. मनोज भगवानराव शिरुरे – बिचौलिया
  • शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर – RCC कोचिंग इंस्टीट्यूट, लातूर के मालिक
  • तेजस हर्षदकुमार शाह – APMA कोचिंग इंस्टीट्यूट, पुणे में फिजिक्स फैकल्टी और COO

360 गवाह और 43 अहम सबूत किए गए शामिल

CBI ने अदालत में दाखिल चार्जशीट में बड़ी संख्या में गवाहों और सबूतों को शामिल किया है। ऐसे में जांच एजेंसी ने 360 लोगों को गवाह बनाया है, जबकि 422 दस्तावेज और 43 महत्वपूर्ण सबूत अदालत के सामने रखे हैं।

CBI का कहना है कि डिजिटल सबूतों, दस्तावेजों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर यह पता लगाया गया कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था। जांच एजेंसी ने आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच कराई है। इसके अलावा हैंडराइटिंग एक्सपर्ट और विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

पेपर लीक नेटवर्क की हुई पहचान

CBI के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि पेपर लीक के पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा था। आरोप है कि कुछ बिचौलियों ने लीक प्रश्नपत्र हासिल कर उसे आगे अभ्यर्थियों तक पहुंचाया।

जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में कार्रवाई की थी। इस दौरान 92 स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में कई डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई। CBI ने इन सभी सबूतों की फॉरेंसिक जांच कराई, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

आरोपियों के बैंक खाते और डीमैट अकाउंट फ्रीज

CBI ने जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों, बैंक लॉकर और एक डीमैट खाते को भी फ्रीज किया है। जांच एजेंसी का कहना है कि आर्थिक लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। इसके अलावा डिजिटल फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी कई अहम जानकारियां मिली हैं। CBI का दावा है कि इन रिपोर्टों से यह पुष्टि हुई है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र के लीक होने और उसके प्रसार की जानकारी मिली है।

12 मई को दर्ज हुई थी FIR

NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने 12 मई 2026 को एफआईआर दर्ज की थी। केंद्र सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत के बाद जांच एजेंसी को यह मामला सौंपा गया था। मामले की जांच के लिए CBI ने 72 अधिकारियों और 8 साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की अलग-अलग टीमें बनाई थीं। जांच के दौरान कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ की गई।

CBI का कहना है कि मामले में पहली गिरफ्तारी 13 मई 2026 को हुई थी। इसके बाद अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

किन धाराओं में दर्ज किया गया मामला?

CBI ने आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, सबूत मिटाने और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों पर पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 के तहत भी कार्रवाई की गई है। एजेंसी ने BNS 2023 की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया है।

आगे भी हो सकती है कार्रवाई

CBI ने कहा है कि मामले की जांच अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले नए तथ्यों के आधार पर आगे और कार्रवाई की जा सकती है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब अदालत में गवाहों और सबूतों के आधार पर सुनवाई होगी। विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई से यह तय होगा कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप कितने मजबूत हैं।

NEET UG पेपर लीक मामला देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक की विश्वसनीयता से जुड़ा हुआ है। CBI की कार्रवाई के बाद अब सभी की नजरें कोर्ट की आगे की सुनवाई पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: One Officer One Vehicle Policy: देशभर में लागू हुई ‘एक अफसर-एक वाहन’ नीति, अब नहीं मिलेगी दूसरी सरकारी गाड़ी, जानें नए नियम

CBI Chargesheet CBI NEET Investigation NEET Paper Leak NEET UG Paper Leak NTA News
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, इमारत गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

06/09/2026
Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा

Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा, कहा- हर क्षेत्र में बनाई अलग पहचान

05/09/2026
Delhi News: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जल बोर्ड केस में कोर्ट से मिली जमानत

Delhi News: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जल बोर्ड केस में कोर्ट से मिली जमानत, 2 लाख का मुचलका

03/09/2026
News
संघ की विचारधारा, हिंदुत्व, हिंदू राष्ट्र और युवाओं की भूमिका

Mohan Bhagwat London Visit: ‘नफरत नहीं, शुद्ध सात्विक प्रेम ही संघ की नींव’, RSS प्रमुख ने बताया हिंदुत्व का मतलब

06/09/2026
Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान

Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान, अब नेटवर्क और भगोड़ों पर होगी कार्रवाई

06/09/2026
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, इमारत गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

06/09/2026
Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा

Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा, कहा- हर क्षेत्र में बनाई अलग पहचान

05/09/2026
Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक

Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक, कहा- धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई ठीक नहीं

05/09/2026
Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर को किया ढेर

05/09/2026
Nepal Flash Flood: नेपाल की बाढ़ पर मुआवजे की मांग

Nepal Flash Flood: नेपाल की बाढ़ पर मुआवजे की मांग, भारत ने कहा- जलवायु संकट से मिलकर लड़ना होगा

04/09/2026
Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल

Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल, जानें कहानी, एक्टिंग और फिल्म की पूरी समीक्षा

04/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.