Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (28) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (30) Bihar Politics (49) BJP (65) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (32) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (24) Delhi Weather (21) donald trump (47) horoscope (98) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (28) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (37) Narendra modi (77) operation sindoor (33) PM Modi (85) rahul gandhi (27) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (31) top news (73) uttar pradesh news (24) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » One Nation One Election Bill: मॉनसून सत्र में टला ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल, JPC को मिला नया डेडलाइन
खबर आज की खास

One Nation One Election Bill: मॉनसून सत्र में टला ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल, JPC को मिला नया डेडलाइन

Aparna PanwarBy Aparna Panwar30/07/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
One Nation One Election Bill: मॉनसून सत्र में टला 'एक देश, एक चुनाव' बिल
One Nation One Election Bill: मॉनसून सत्र में टला 'एक देश, एक चुनाव' बिल

One Nation One Election Bill: संसद के मॉनसून सत्र के बीच ‘एक देश, एक चुनाव’ (One Nation One Election) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है की सरकार इस सत्र में इस विषय से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पेश नहीं करेगी। जिसमें लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि सरकार मॉनसून सत्र में इस अहम बिल को सदन के सामने ला सकती है, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल ऐसा नहीं होगा।

मिली जानकारी के अनुसार विधेयक की जांच के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (Joint Parliamentary Committee-JPC) का कार्यकाल भी बढ़ा दिया गया है। जिससे अब समिति अपनी रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक सौंपेगी। इसका मतलब है कि इस विधेयक पर आगे की संसदीय प्रक्रिया रिपोर्ट आने के बाद ही आगे बढ़ सकेगी।

क्यों बढ़ाया गया JPC का कार्यकाल?

‘एक देश, एक चुनाव’ जैसे बड़े संवैधानिक बदलाव से जुड़े प्रस्ताव पर सभी पहलुओं का विस्तार से अध्ययन करने के लिए संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया गया था। समिति को राजनीतिक दलों, संवैधानिक विशेषज्ञों, राज्यों के प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव लेने की जिम्मेदारी दी गई है।

ऐसे में समिति का कार्यकाल बढ़ाए जाने से साफ संकेत मिलता है कि सरकार जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय विस्तृत विचार-विमर्श के बाद ही इस बिल को आगे बढ़ाना चाहती है। समिति अब अपनी अंतिम रिपोर्ट शीतकालीन सत्र से पहले संसद को सौंपेगी।

मॉनसून सत्र में क्यों नहीं होगी चर्चा?

संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र को लेकर उम्मीद थी कि सरकार ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक पेश करेगी। लेकिन अब यह संभावना समाप्त हो गई है, क्योंकि समिति की रिपोर्ट अभी तक तैयार नहीं हुई है, इसलिए संसद में इस विषय पर विधायी चर्चा भी नहीं होगी।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि समिति की सिफारिशों के आधार पर ही सरकार आगे की रणनीति तय करेगी। यदि रिपोर्ट में आवश्यक सुझाव दिए जाते हैं, तो उनके आधार पर विधेयक में बदलाव भी किए जा सकते हैं।

मार्च 2026 में आई थी EAC-PM की रिपोर्ट

दरअसल इस साल मार्च 2026 में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) ने ‘एक देश, एक चुनाव’ पर विस्तृत रिपोर्ट जारी की थी। वहीं इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि यदि देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे सरकारी खर्च में बड़ी बचत होगी और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सकेगी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी मशीनरी का बड़ा हिस्सा चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त रहता है। यदि चुनाव एक साथ होंगे तो प्रशासन विकास कार्यों पर अधिक ध्यान दे सकेगा।

JPC को मिला नया डेडलाइन
JPC को मिला नया डेडलाइन

चुनावी खर्च में होगी बड़ी बचत

रिपोर्ट के अनुसार, एक साथ चुनाव होने से सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा। चुनाव आयोग, सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक विभागों पर बार-बार पड़ने वाला दबाव कम होगा।

बता दें की हर चुनाव में बड़ी संख्या में कर्मचारियों, वाहनों, सुरक्षा बलों और चुनावी सामग्री की व्यवस्था करनी पड़ती है। यदि सभी प्रमुख चुनाव एक साथ होंगे, तो इन संसाधनों का उपयोग एक बार में किया जा सकेगा, जिससे सरकारी खर्च में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है।

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की संख्या होगी कम

EAC-PM की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच साल के चुनावी चक्र में चुनाव ड्यूटी पर लगाए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या में लगभग 26 लाख यानी करीब 28 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया में लगने वाले कुल कार्य दिवसों में लगभग 1.04 करोड़ दिनों की बचत होने का अनुमान भी रिपोर्ट में लगाया गया है। इससे सरकारी कर्मचारियों का समय अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगाया जा सकेगा।

शिक्षा व्यवस्था को भी मिलेगा फायदा

रिपोर्ट में शिक्षा क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया जाता है और हजारों शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगाई जाती है।

यदि बार-बार चुनाव नहीं होंगे तो शिक्षकों को चुनावी जिम्मेदारियों से कम समय के लिए दूर रहना पड़ेगा। इससे स्कूलों में पढ़ाई बाधित नहीं होगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार चुनाव होने से कई राज्यों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। एक साथ चुनाव होने पर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सुरक्षा व्यवस्था पर क्या होगा असर?

निर्वाचन आयोग का मानना है कि पूरे देश में एक साथ चुनाव कराना सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती करनी पड़ेगी। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अलग-अलग राज्यों में बार-बार सुरक्षा बल भेजने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। इससे लंबी अवधि में सुरक्षा व्यवस्था अधिक व्यवस्थित हो सकती है और बलों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा।

क्या हैं ‘एक देश, एक चुनाव’ की मुख्य चुनौतियां?

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस योजना के कई संभावित फायदे बताए जा रहे हैं, वहीं इसके सामने कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं। इसके लिए संविधान में कई संशोधन करने पड़ सकते हैं। साथ ही राज्यों की विधानसभाओं और लोकसभा के कार्यकाल को एक समान करना भी आसान नहीं माना जाता। इसके अलावा कई राजनीतिक दलों के बीच इस विषय पर अलग-अलग राय है। जिसमें कुछ दल इसे प्रशासनिक सुधार मानते हैं, जबकि कुछ इसे संघीय व्यवस्था और राज्यों के अधिकारों से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताते हैं।

अब आगे क्या होगा?

ऐसे में अब सभी की नजर संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट पर टिकी है। समिति जब अपनी अंतिम रिपोर्ट संसद को सौंपेगी, उसके बाद सरकार तय करेगी कि संविधान संशोधन विधेयक को किस रूप में संसद में पेश किया जाए।

यदि सरकार समिति की सिफारिशों को स्वीकार करती है, तो शीतकालीन सत्र या उसके बाद किसी आगामी सत्र में ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक संसद में पेश किया जा सकता है। इसके बाद दोनों सदनों में इस पर विस्तृत चर्चा होगी और संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Cockroach Janata Party Film: कॉकरोच जनता पार्टी के ‘छात्र आंदोलन’ पर बनेगी फिल्म, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Monsoon Session One Nation One Election One Nation One Election 2026 One Nation One Election Bill Parliament
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Independence Day 2026: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान

Independence Day 2026: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाए पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

15/08/2026
Independence Day 2026: पीएम मोदी का MSME सेक्टर पर विशेष फोकस

Independence Day 2026: पीएम मोदी का MSME सेक्टर पर विशेष फोकस, भारत को मिलेगी नई ताकत, ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगी पहुंच

15/08/2026
Rahul Gandhi BJP Reaction: पीएम मोदी पर राहुल के बयान से बीजेपी ने किया पलटवार

Rahul Gandhi BJP Reaction: पीएम मोदी पर राहुल के बयान से बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- नेता प्रतिपक्ष को मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए

14/08/2026
News
Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन

Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

18/08/2026
Maharashtra News: वंदे मातरम की जगह बजता रहा लता मंगेशकर का गीत

Maharashtra News: वंदे मातरम की जगह बजता रहा लता मंगेशकर का गीत, एकनाथ शिंदे ने सभा से मांगी माफी

18/08/2026
BJP New Team 2026: भाजपा के संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल

BJP New Team 2026: भाजपा के संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल, तावड़े को UP और पूनिया को पंजाब की कमान सौंपी

18/08/2026
Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत, कारोबार के लिए 2.10 लाख तक देगी सरकार

18/08/2026
मेष से मीन तक 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन

Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मेष से मीन तक मंगलवार का राशिफल जानें किसे मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

17/08/2026
Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख

Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख, सीएम पद छोड़ने पर दिया जवाब

17/08/2026
Madhya Pradesh News: नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में उमड़ा सैलाब

Madhya Pradesh News: नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में उमड़ा सैलाब, भीड़ के दबाव से मची अफरा-तफरी, कई श्रद्धालुओं घायल

17/08/2026
UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा एक्शन

UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन विषयों की परीक्षा को किया रद्द, जानें कब होगा दोबारा एग्जाम

16/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.