Pakistan News: पाकिस्तान से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट (Khyber Pakhtunkhwa Blast 2026) में आज शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज के दौरान अचानक से विस्फोट हुआ। यह धमाका इतना बढ़ा था कि आस-पास के इलाकों में इसकी गूंज सुनाई दी। यह विस्फोट पुराने पुलिस लाइंस इलाके में स्थित मस्जिद के पास हुआ है, जिसके बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।
वहीं, पुलिस की जांच के अनुसार विस्फोट में करीब 16 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में पुलिसकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। ऐसे में आइए यहां जानें खबर को लेकर पूरी जानकारी
पुराने पुलिस लाइंस के गेट से टकराया विस्फोटकों से भरा वाहन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि विस्फोटकों से लदा एक वाहन पुराने पुलिस लाइंस के गेट से टकराया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद इलाके में गोलीबारी की आवाज भी सुनाई दी। अधिकारियों ने घटना की प्रकृति और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
धमाका उस समय हुआ जब लोग शुक्रवार की नमाज के लिए मस्जिद में मौजूद थे। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मस्जिद के बाहरी हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। घटनास्थल के पास एक गड्ढा बन गया और मस्जिद की एक दीवार भी ढह गई। आसपास की कुछ इमारतों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
DHQ अस्पताल में 25 घायलों का इलाज
विस्फोट के तुरंत बाद Rescue 1122 की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए कोहाट के जिला मुख्यालय यानी DHQ अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 25 घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था।
घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल बताए गए हैं। राहतकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मलबे से लोगों को बाहर निकालने में मदद की। गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से अस्पतालों को आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था तैयार रखने के लिए कहा गया है।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
धमाके के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पुराने पुलिस लाइंस इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों ने इलाके में सर्च और क्लीयरेंस ऑपरेशन शुरू किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई और विस्फोटक या संदिग्ध गतिविधि मौजूद न हो।
घटना के बाद कोहाट-हंगू रोड पर भी यातायात रोक दिया गया। लोगों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी थीं।
गोलीबारी की भी मिली जानकारी
धमाके के बाद इलाके में गोलीबारी की आवाज सुनाई देने की भी खबर सामने आई। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों और संदिग्ध हमलावरों के बीच फायरिंग की स्थिति बनी। हालांकि, गोलीबारी से जुड़ी पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अधिकारियों ने अभी तक हमले के पीछे किसी संगठन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। शुरुआती रिपोर्टों में घटना को आत्मघाती हमला बताया गया है और विस्फोटकों से भरे वाहन के इस्तेमाल की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।
हमले की जिम्मेदारी अभी साफ नहीं
कोहाट में हुए इस धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वाहन को वहां तक कैसे पहुंचाया गया और हमले में कौन लोग शामिल थे। फिलहाल घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और अधिकारियों की ओर से मृतकों तथा घायलों की संख्या को लेकर आगे अपडेट जारी किए जाने की उम्मीद है। यह घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा स्थिति को लेकर एक और गंभीर मामला बनकर सामने आई है।
ये भी पढ़ें: Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, अब दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे सरकारी हॉस्टल



